Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • पंजाब: सीएम मान 5 मई को राष्ट्रपति से मिलेंगे, राज्यसभा सांसदों के मुद्दे पर होगी चर्चा

  • हरियाणा: सीएम नायब सैनी ने जारी किया भाजपा संकल्प पत्र, पंचकूला से फूंका चुनावी बिगुल

  • नगर निकाय चुनाव: भाजपा ने मंडी के 15 और पालमपुर के 2 वार्डों में प्रत्याशी घोषित किए

  • Bilaspur: नैना देवी से लौटते श्रद्धालुओं की टेंपो ट्रैवलर पलटी, 15 सवार घायल

  • हिमाचल: डोडरा क्वार व कुपवी की 2150 महिलाओं को मिलेंगे 4500 रुपये

eudctionneetदिल्ली
Home›eudction›NEET-UG Row: नीट-यूजी का पेपर चुराने और उसे प्रसारित करने वालों पर कसा शिकंजा; सीबीआई ने दो को किया गिरफ्तार

NEET-UG Row: नीट-यूजी का पेपर चुराने और उसे प्रसारित करने वालों पर कसा शिकंजा; सीबीआई ने दो को किया गिरफ्तार

By hinditvnews
July 16, 2024
317
0
Neet

सीबीआई ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप हैं कि मुख्य आरोपी ने झारखंड के हजारीबाग में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के ट्रंक से कथित तौर पर पेपर चुराया था। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इन दो गिरफ्तारियों के साथ ही मेडिकल प्रवेश परीक्षा में लीक, नकल और अन्य अनियमितताओं से संबंधित मामलों में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या अब 14 हो गई है। एजेंसी ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जमशेदपुर के 2017 बैच के सिविल इंजीनियर पंकज कुमार उर्फ आदित्य को गिरफ्तार किया है, जिसने हजारीबाग में एनटीए ट्रंक से नीट-यूजी पेपर चुराया था। बोकारो निवासी पंकज कुमार को पटना से गिरफ्तार किया गया। सीबीआई ने राजू सिंह को भी गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर पेपर चुराने और गिरोह के अन्य सदस्यों को पेपर देने में पंकज कुमार की मदद की थी। राजू को हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया।इससे पहले हजारीबाग में स्थित ओएसिस स्कूल के प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य और कथित तौर पर नीट परीक्षार्थियों को ठहरने के लिए वह फ्लैट उपलब्ध कराने वाले दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया था, जहां से बिहार पुलिस ने जले हुए प्रश्नपत्र बरामद किए थे। बता दे कि सीबीआई ने इस मामले में छह प्राथमिकी दर्ज की है। बिहार में दर्ज प्राथमिकी प्रश्न पत्र लीक होने से संबंधित है, जबकि गुजरात और राजस्थान में दर्ज प्राथमिकी परीक्षार्थी के स्थान पर किसी दूसरे व्यक्ति के परीक्षा देने और धोखाधड़ी से संबंधित हैं।

नीट यूजी विवाद में अब तक क्या-क्या हुआ

    • 5 मई को देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा नीट यूजी का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 24 लाख छात्र शामिल हुए थे।
    • परीक्षा आयोजित होने के बाद से ही इसका पेपर लीक होने के आरोप लगने शुरू हो गए। 6 मई को पेपर लीक की आशंका पर पटना पुलिस ने इस मामले में एक एफआईआर भी दर्ज की। केंद्रीय एजेंसियों की सूचना पर पटना पुलिस ने शास्त्री नगर थाने में इसको लेकर एक प्राथमिकी भी दर्ज की।
  • पेपर लीक की जांच का मामला 10 मई शुक्रवार को बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) को सौंप दिया गया।
  • कार्यवाही में पटना पुलिस की ईओयू ईकाई ने 11 मई को चार परीक्षार्थियों और उनके परिवार के सदस्यों सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया।
  • पटना हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई और मामला न्यायालय में पहुंचा। याचिका में परीक्षा को रद्द कर इसकी सीबीआई जांच कराने की गुहार लगाई गई।
  • पेपर लीक के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट में भी एक याचिका दायर की गई। उम्मीदवारों के एक समूह ने नए सिरे से नीट-यूजी 2024 परीक्षा की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।
  • 4 जून को नीट यूजी की अंतिम उत्तर कुंजी जारी हुई, उसके कुछ घंटो बाद ही एनटीए ने सभी को चौंकाते हुए नीट यूजी का रिजल्ट भी घोषित कर दिया। जारी कार्यक्रम के अनुसार, नीट यूजी का रिजल्ट 14 जून को जारी होने था, जोकि निर्धारित तिथि से 10 दिन पहले 04 जून को ही घोषित कर दिया गया।
  • इस वर्ष रिकॉर्ड 67 उम्मीदवारों ने रैंक-1 हासिल की। नीट के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि नीट में टॉपर्स की संख्या इतनी अधिक हो। वहीं, “Loss of Time” क्राइटेरिया के तहत कुछ उम्मीदवारों को ग्रेस मार्क्स भी दिए गए।
  • रिजल्ट घोषित होने के बाद देशभर से मेडिकल अभ्यर्थियों ने अंकों में अनियमितता का आरोप लगाया। एनटीए ने परिणाम में किसी भी तहर की अनियमितता से इनकार किया।
  • विवाद धीरे-धीरे बढ़ता चला गया और इसने राजनीतिक रूप ले लिया।
  • देशभर से परीक्षा में धांधलेबजी के आरोप लगने लगे और मामले की उच्च स्तरीय जांच और परीक्षा पुनःआयोजित कराने की मांगे उठने लगीं।
  • 08 जून को एनटीए की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देशभर से उठ रहे सभी सवालों और आरोपों पर स्पष्टता दी गई, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। विरोध प्रदर्शन बढ़ता गया और विवाद ने विकराल रूप धारण कर लिया।
  • 11 जून को नीट यूजी को रद्द करने और फिर से आयोजित कराने की गुहार के साथ दायर एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा परीक्षा की शुचिता प्रभावित हुई है, न्यायालय ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की अवकाशकालीन पीठ ने एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पास उम्मीदवारों की काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। वहीं परीक्षा रद्द करने से भी मना कर दिया।
  • 13 जून को नीट परीक्षा विवाद को लेकर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान केंद्र ने शीर्ष कोर्ट को बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से नीट-यूजी 2024 के 1,563 उम्मीदवारों को ग्रेस मार्क्स (कृपांक) देने का निर्णय वापस ले लिया गया है। ऐसे उम्मीदवारों को 23 जून को फिर से परीक्षा देने का विकल्प दिया जाएगा। इसके नतीजे 30 जून को आएंगे। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया कि वह NEET-UG 2024 की काउंसलिंग पर रोक नहीं लगाएगा।
  • इसी बीच एनटीए द्वारा आयोजित की जाने वाली यूजीसी नेट परीक्षा को आयोजित होने के एक दिन बाद ही रद्द कर दिया गया। परीक्षा 18 जून को आयोजित हुई थी।
  • इसके बाद, एनटीए द्वारा आयोजित की जाने वाली सीएसआईआर और एनबीईएमएस द्वारा आयोजित की जाने वाली नीट पीजी परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया।
  • एनटीए के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को हटा दिया गया।
  • मामले की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंपी गई।
  • सीबीआई ने 23 जून को पहली एफआईआर दर्ज की।
Share :
TagsdelhiNEET
Previous Article

बरसी राहत की बूंदें: चंडीगढ़ समेत मोहाली-पंचकूला ...

Next Article

Farmers Protest: किसान दिल्ली कूच को तैयार, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • sport
    खेलदिल्ली

    विनेश फोगाट पैतृक गांव के लिए रवाना, दीपेंद्र हुड्डा बोले- देश को अपनी बेटी पर गर्व

    August 17, 2024
    By hinditvnews
  • delhi
    दिल्ली

    राजेंद्र नगर कोचिंग मामला: बेसमेंट के चार सह मालिकों ने अब खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, जमानत याचिका दायर की

    August 28, 2024
    By hinditvnews
  • delhi
    दिल्ली

    बीजेपी ने जारी की 44 उम्मीदवारों की पहली सूची, जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव, निर्मल सिंह को टिकट नहीं

    August 26, 2024
    By hinditvnews
  • delhi
    दिल्ली

    Alert : दूसरी बार डेंगू का वार होगा खतरनाक, दिल्ली में अगले महीने मामले बढ़ने की आशंका

    July 10, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    Weatherदिल्ली

    पांच-छह घंटे बारिश से दिल्ली-एनसीआर जलमग्न, आज दिल्ली में सभी स्कूलों की छुट्टी

    August 1, 2024
    By hinditvnews
  • delhi
    दिल्ली

    राजधानी में आज भी ऑटो-टैक्सी चालकों की हड़ताल, यात्रियों को हो रही परेशानी

    August 23, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हमीरपुर के इन इलाकों में सीएम सुक्खू करेंगे विकास योजनाओं का लोकार्पण

  • Jakhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

  • maclodganj news with hindi tv news channel
    धर्मशालाधार्मिकहिमाचल प्रदेश

    Himachal News : अमरीकी महिला ने रोके तिब्बती मंत्री, जांच एजेंसियां अलर्ट

Timeline

  • April 29, 2026

    पंजाब: सीएम मान 5 मई को राष्ट्रपति से मिलेंगे, राज्यसभा सांसदों के मुद्दे पर होगी चर्चा

  • April 29, 2026

    हरियाणा: सीएम नायब सैनी ने जारी किया भाजपा संकल्प पत्र, पंचकूला से फूंका चुनावी बिगुल

  • April 29, 2026

    नगर निकाय चुनाव: भाजपा ने मंडी के 15 और पालमपुर के 2 वार्डों में प्रत्याशी घोषित किए

  • April 29, 2026

    Bilaspur: नैना देवी से लौटते श्रद्धालुओं की टेंपो ट्रैवलर पलटी, 15 सवार घायल

  • April 29, 2026

    हिमाचल: डोडरा क्वार व कुपवी की 2150 महिलाओं को मिलेंगे 4500 रुपये

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Maan

    पंजाब: सीएम मान 5 मई को राष्ट्रपति से मिलेंगे, राज्यसभा सांसदों के मुद्दे पर होगी ...

    By hinditvnews
    April 29, 2026
  • Nayab

    हरियाणा: सीएम नायब सैनी ने जारी किया भाजपा संकल्प पत्र, पंचकूला से फूंका चुनावी बिगुल

    By hinditvnews
    April 29, 2026
  • Rajeev Bindal

    नगर निकाय चुनाव: भाजपा ने मंडी के 15 और पालमपुर के 2 वार्डों में प्रत्याशी ...

    By hinditvnews
    April 29, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.