Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Haryana: हिसार में घरेलू विवाद में शिक्षिका की प्रेस से वारकर हत्या

  • पॉक्सो केस: स्कूल प्रवक्ता को 6 साल की सजा, 10 हजार जुर्माना

  • UP: सिलिंडर महंगा होने पर मायावती ने सरकार से दाम नियंत्रित करने की मांग की

  • UP: राखी हत्याकांड, फार्म हाउस में गला रेतकर की गई हत्या

  • पंजाब: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 39 PCS अफसरों का तबादला

धार्मिक यात्रा
Home›धार्मिक यात्रा›Bengaluru: उबर ड्राइवर ने गलत कैब में घुसने पर महिला और उसके बेटे पर हमला किया, गिरफ्तार

Bengaluru: उबर ड्राइवर ने गलत कैब में घुसने पर महिला और उसके बेटे पर हमला किया, गिरफ्तार

By hinditvnews
August 11, 2023
588
0
Banguluru

By: Hindi Tv News

By: Megha Jain

Published: Fri, 11 Aug 2023 

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक उबर कार ड्राइवर ने गलत कैब में घुसने पर महिला और उसके बेटे पर हमला कर दिया। बेंगलुरु पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार (10 अगस्त) को एक उबर कैब ड्राइवर को गलती से कैब में बैठने के बाद महिला यात्री और उसके बेटे के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

बेंगलुरु ऑनलाइन डेस्क। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक उबर ड्राइवर ने गलत कैब में घुसने पर महिला और उसके बेटे पर हमला कर दिया। बेंगलुरु पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार (10 अगस्त) को एक उबर कैब ड्राइवर को गलती से कैब में बैठने के बाद महिला यात्री और उसके बेटे के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

 

यह घटना बुधवार को दक्षिण बेंगलुरु के भोगनहल्ली इलाके में हुई। आरोपी की पहचान मल्लेश्वरम निवासी बसवराजू के रूप में हुई है। घटना तब सामने आई जब पीड़िता के पति अजय अग्रवाल ने घटना को सोशल मीडिया पर शेयर किया। अग्रवाल के मुताबिक, उनकी पत्नी ने अपने बेटे को मनिपाल अस्पताल ले जाने के लिए कैब बुक की थी। कैब को बसवराज चला रहा था, कैब लगभग 11.05 बजे पहुंची।

ट्विटर पर सुनाई आपबीती

अजय अग्रवाल ने ट्विटर पर लिखा, “जैसे ही मेरा परिवार कैब के अंदर आया और किसी भी हलचल से पहले, उन्हें एहसास हुआ कि वे गलत कैब में घुस गए हैं और उन्होंने तुरंत ड्राइवर को सूचित किया। मेरा बेटा बाहर आ गया लेकिन ड्राइवर ने चिल्लाना शुरू कर दिया और कार तेज कर दी, जबकि मेरी पत्नी अभी भी बाहर निकल ही रही थी। ड्राइवर आक्रामक रूप से सामने आया और मेरी पत्नी पर हमला कर दिया, उसने पत्नी के सिर पर लगातार हमला किया… उसने बचाव करने आए मेरे बेटे पर भी हमला किया।”

पुलिस को फोन करने पर काबू में आया

 

अग्रवाल ने आरोप लगाया कि आसपास के लोग जब बीच-बचाव करने आए इसके बाद भी ड्राइवर ने उत्पात करना जारी रखा। उन्होंने लिखा, “जब पुलिस को फोन किया गया तो ड्राइवर अपनी कार में बैठ गया और भागने की कोशिश की, लेकिन उसे हमारी सोसाइटी के मेन गेट पर रोक लिया गया।”

विश्वास है कि पुलिस न्याय करेगी

 

पत्नी और बेटे के साथ मारपीट होने के बाद अजय अग्रवाल ने बेलंदूर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा, “हमने विधिवत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और विश्वास है कि न्याय होगा। कई गवाहों के अलावा, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और पुलिस को सौंप दी गई है।

उबर इंडिया ने अजय अग्रवाल की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अजय, हमारी कंपनी में इस तरह के व्यवहार को गंभीरता से लिया जाता है। कृपया अपना पंजीकृत विवरण सीधे मैसेज के जरिए हमारे साथ शेयर करें। हम आगे की जांच करेंगे।” इस बीच, आरोपी ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि महिला यात्री ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और उतरते समय कार का दरवाजा जोर से मारा था।

Share :
Tagsbangaluru newsbangaluru today newsbangaluru uber newskarnataka newskarnataka today news
Previous Article

IND vs WI: हार्दिक का क्या होगा ...

Next Article

Sugam Darshan system: काशी विश्वनाथ, उज्जैन महाकाल ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Nipah
    राष्ट्रीय

    Nipah Virus: केरल में निपाह की वापसी!

    September 12, 2023
    By hinditvnews
  • kinner kelash
    किन्नौरधार्मिकधार्मिक यात्राहिमाचल प्रदेश

    आधे घंटे में ही स्लॉट हुआ फुल, सोमवार को 409 श्रद्धालुओं ने किया ऑनलाइन पंजीकरण

    August 6, 2024
    By hinditvnews
  • Images (1)
    धार्मिकधार्मिक यात्राहिमाचल प्रदेश

    Himachal : नवरात्र कल से, रंग-बिरंगे फूलों से सजने लगे शक्तिपीठ; मंदिरों में लंबी हुई श्रद्धालुओं की कतार

    April 8, 2024
    By hinditvnews
  • kinner kelash
    किन्नौरधार्मिकधार्मिक यात्राहिमाचल प्रदेश

    इस दिन से शुरू हो रही है किन्नौर कैलाश यात्रा, पहला स्लॉट डेढ़ घंटे में ही फुल

    July 26, 2024
    By hinditvnews
  • देवी अंबा की पूजा
    धार्मिकधार्मिक यात्राराष्ट्रीय

    सवाल जवाब: नवरात्र में देवी अंबा की पूजा करनी चाहिए या नौ भिन्न-भिन्न देवियों की, जानें

    October 6, 2024
    By hinditvnews
  • Manimahesh
    कुल्लूचंबाधार्मिक यात्राशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Manimahesh yatra: श्रद्धालुओं के चंबा चौगान में डेरा डाल कर पूजा अर्चना का दौर जारी

    September 4, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • cm sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 50 होनहार छात्र सिंगापुर-कंबोडिया एक्सपोजर विजिट के लिए रवाना

  • Anil
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    पंचायत चुनाव: आचार संहिता लागू, तबादले-भर्ती पर रोक

  • Shimla News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जज्बे को सलाम: न नेता काम आए, न ही प्रशासन, ग्रामीणों ने दिखा दिया दम

Timeline

  • May 2, 2026

    Haryana: हिसार में घरेलू विवाद में शिक्षिका की प्रेस से वारकर हत्या

  • May 2, 2026

    पॉक्सो केस: स्कूल प्रवक्ता को 6 साल की सजा, 10 हजार जुर्माना

  • May 2, 2026

    UP: सिलिंडर महंगा होने पर मायावती ने सरकार से दाम नियंत्रित करने की मांग की

  • May 2, 2026

    UP: राखी हत्याकांड, फार्म हाउस में गला रेतकर की गई हत्या

  • May 2, 2026

    पंजाब: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 39 PCS अफसरों का तबादला

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Murder

    Haryana: हिसार में घरेलू विवाद में शिक्षिका की प्रेस से वारकर हत्या

    By hinditvnews
    May 2, 2026
  • Himachal High Court

    पॉक्सो केस: स्कूल प्रवक्ता को 6 साल की सजा, 10 हजार जुर्माना

    By hinditvnews
    May 2, 2026
  • Maya

    UP: सिलिंडर महंगा होने पर मायावती ने सरकार से दाम नियंत्रित करने की मांग की

    By hinditvnews
    May 2, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.