Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

  • Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

  • Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

  • उत्तराखंड: मानसून बाद खनन राजस्व का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

  • Uttarakhand: दोस्ती बनी दुश्मनी: हरदीप की हत्या, पत्नी ने मिटाए सबूत

राष्ट्रीय
Home›राष्ट्रीय›Budget 2024 Live Updates: ‘वैश्विक संकटों के बावजूद केंद्र सरकार ने महंगाई को काबू में रखा’, संसद में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मु

Budget 2024 Live Updates: ‘वैश्विक संकटों के बावजूद केंद्र सरकार ने महंगाई को काबू में रखा’, संसद में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मु

By hinditvnews
January 31, 2024
388
0
President

HIGHLIGHTS

  1. Union Budget 2024-25 Live: ये नारी शक्ति के साक्षात्कार का पर्व: पीएम मोदी
  2. Parliament Budget Session Live: एक दशक के कार्यकाल में लगभग 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले: राष्ट्रपति
  3. Parliament Budget Session Live Updates: राम मंदिर की आकंक्षा सदियों से थी: राष्ट्रपति मुर्मुUnion Budget 2024 Live News Updates: संसद का बजट सत्र बुधवार से प्रारंभ हो रहा है।। कल (1 फरवरी) देश का बजट पेश किया जाएगा। मोदी सरकार के कार्यकाल का यह आखिरी बजट है। संसद का यह सत्र 10 दिनों का होगा जो नौ फरवरी तक चलेगा। इसमें कुल आठ बैठकें प्रस्तावित हैं।

    यह सत्र 10 दिनों का होगा जो नौ फरवरी तक चलेगा। इसमें कुल आठ बैठकें प्रस्तावित हैं। राष्ट्रपति मुर्मु दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रहीं हैं। एक फरवरी को सरकार अपना अंतरिम बजट पेश करेगी।

    चुनाव के बाद नई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी। प्रल्हाद जोशी ने बताया कि बजट सत्र के लिए सरकार का कोई विधायी एजेंडा नहीं है और उसका जोर राष्ट्रपति के अभिभाषण, धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा, अंतरिम बजट की प्रस्तुति एवं जम्मू-कश्मीर के बजट पर होगा।

    Budget 2024 Live Updates: “महंगाई के साथ ग्रोथ की बात होनी चाहिए: कार्ति चिदंबरम

     संसद के बजट सत्र से पहले कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने कहा, “महंगाई के साथ ग्रोथ की बात होनी चाहिए। ये कोई बजट नहीं है। यह 18वीं लोकसभा के बाद नई सरकार बनने तक सरकार को काम करने देने के लिए केवल एक लेखानुदान है।”

    Budget 2024 Live Updates: मेरी सरकार ने महंगाई को काबू में रखा: राष्ट्रपति मुर्मु

     राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आगे कहा कि वैश्विक संकटों के बावजूद मेरी सरकार ने देश में महंगाई को काबू में रखा, सामान्य भारतीय का बोझ नहीं बढ़ने दिया।

    Budget Session 2024 Live: युवा, नारी, किसान, गरीब देश के चार मुख्य स्तंभ: राष्ट्रपति मुर्मु

    राष्ट्रपति मुर्मु ने आगे कहा कि युवा, नारी, किसान, गरीब देश के चार मुख्य स्तंभ हैं। बीते वर्षों में विश्व ने दो बड़े युद्ध देखे और कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का सामना किया। ऐसे वैश्विक संकटों के बावजूद मेरी सरकार ने देश में महंगाई को काबू में रखा, सामान्य भारतीय का बोझ नहीं बढ़ने दिया।

    Budget 2024 Live Updates: पिछले महीने UPI से रिकॉर्ड 1200 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए: राष्ट्रपति मुर्मु

    राष्ट्रपति मुर्मु ने आगे कहा, “आज दुनिया के कुल रियल टाइम डिजिटल लेनदेन का 46 प्रतिशत भारत में होता है। पिछले महीने UPI से रिकॉर्ड 1200 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए हैं। इसके तहत 18 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड लेनदेन हुआ है।”

    Budget Session 2024 Live Updates: एक दशक में 25 करोड़ देशवासी गरीबी रेखा से बाहर आए: राष्ट्रपति

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि हम सभी बचपन से गरीबी हटाओ के नारे सुनते आ रहे हैं लेकिन अब हम बड़े पैमाने पर गरीबी को दूर होते देख रहे हैं। नीति आयोग के अनुसार मेरी सरकार के एक दशक के कार्यकाल में लगभग 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं। बजट सत्र की शुरुआत में अपने संबोधन में

    Budget 2024 Live Updates: राष्ट्रपति मुर्मु बोलीं- भारत को अपना सबसे बड़ा समुद्री पुल अटल सेतु मिला

     राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा,”बीते वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। भारत सबसे तेजी से विकसित होती बड़ी अर्थव्यवस्था बना। लगातार दो तिमाही से भारत की विकास दर 7.5 प्रतिशत से ज्यादा रही है।”

    उन्होंने आगे कहा कि भारत को अपना सबसे बड़ा समुद्री पुल अटल सेतु मिला। भारत को अपनी पहली नमो भारत ट्रेन और पहली अमृत भारत ट्रेन मिली। भारत की एयरलाइन कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी एयरक्राफ्ट डील की।

     

    Budget 2024 Live Updates: नए भवन में नीतियों पर सार्थक संवाद होगा: राष्ट्रपति मुर्मू

     संसद के बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से हुई। बजट सत्र की शुरूआत में अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा,”अमृतकाल की शुरुआत में यह भवन बना है, यहां एक भारत, श्रेष्ठ भारत की महक भी है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस नए भवन में नीतियों पर सार्थक संवाद होगा। ऐसी नीतियां जो आजादी के अमृत काल में विकसित भारत का निर्माण करेंगी।”

    Budget 2024 Live Updates: संसद भवन पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मु

     राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति भवन संसद भवन पहुंच चुकीं हैं। बजट सत्र दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में उनके संबोधन के साथ शुरू होगा। नए संसद भवन में यह उनका पहला संबोधन होगा।

    Budget 2024 Live Updates: सोनिया गांधी पहुंचीं संसद

    कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी बजट सत्र के पहले दिन संसद पहुंचीं।

    Budget 2024 Live Updates: पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- आलोचना तीखी हो, हुड़दंग न हो

    पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग आद्तन हुड़दंग करते हैं, दस साल में उन्होंने जो किया, वो अपने संसदीय क्षेत्र में 100 लोगों से पूछ लें कि उन्होंने संसदीय क्षेत्र के लिए क्या किया है, शायद ही कोई क्षेत्र का कोई व्यक्ति बता पाए।

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि पूर्ण बजट हम ही लेकर आएंगे। यह सत्र कुछ लोगों के लिए पश्चाताप का एक अवसर है।

    Budget Session: देश ने कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति के सामर्थ्य-शौर्य को अनुभव किया: पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा, ” साथियों 2024 के वर्ष का राम-राम। इस नए संसद भवन में जो पहला सत्र हुआ था उसके आखिर में इस संसद ने एक बहुत ही गरिमापूर्ण फैसला लिया था, जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम था। उसके बाद 26 जनवरी को भी हमने देखा किस प्रकार से देश ने कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति के सामर्थ्य-शौर्य को अनुभव किया और आज बजट सत्र का आरंभ हो रहा है तब राष्ट्रपति द्रौपदि मुर्मू का मार्गदर्शन और कल निर्मला सीतारमण द्वारा अंतरिम बजट, एक प्रकार से नारी शक्ति के साक्षात्कार का पर्व है।”

    Budget 2024 Live Updates: यह नारी शक्ति के साक्षात्कार का पर्व: पीएम मोदी

    संसद के बजट सत्र से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि संसद ने गरिमापूर्ण फैसला लिया है। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हमारा मार्गदर्शन करेंगी। वहीं, कल निर्मला सीतारमण कल सदन में बजट पेश करेंगी। यह नारी शक्ति के साक्षात्कार का पर्व है।

     

    Budget Live Updates: प्रमोद तिवारी ने उठाया किसानों की आय का मुद्दा

    बजट सत्र से पहले आयोजित सर्वदलीय बैठक में शामिल कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा,”जिस तरह से आर्थिक रूप से देश को बर्बाद किया जा रहा है, मैंने वो मुद्दा उठाया। इसके साथ ही राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर असम सरकार की ओर से जिस तरह से हिंसक हमला करवाया गया था, इस पर भी चर्चा की गई।’

    उन्होंने कहा कि इस सरकार को लगभग 10 वर्ष हो गए। किसान की आय दोगुनी होना तो दूर, लागत निकाल पाना मुश्किल हो रहा है। इसी तरह सरकार अपने सभी विरोधियों पर ईडी, सीबीआइ व इनकम टैक्स की जो रेड करा रही है, वह शर्मनाक और लोकतंत्र के विरुद्ध है।

    Budget 2024 Live Updates: देश की महिलाओं को सशक्त बनाएगा यह बजट

    देश की नारी शक्ति को लगातार बढ़ाने में जुटी मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल के आखिरी बजट (अंतरिम बजट) में नारी शक्ति के लिए कुछ बड़े एलान कर सकती है। सरकार ने इसे लेकर सभी मंत्रालयों के साथ मंत्रणा की है। फिलहाल जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है, उसके तहत महिलाओं के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य व उन्हें सशक्त बनाने से संबंधित कुछ अहम घोषणाएं की जाने वाली हैं।

    Budget 2024 Live Updates: शीतकालीन सत्र के दौरान 146 सांसदों हुए थे निलंबित

    संसद के पिछले सत्र के दौरान सदन में हंगामा करने के कारण 146 सदस्यों को निलंबित किया गया था। इनमें 100 लोकसभा और 46 राज्यसभा के थे। इनमें से 14 सदस्यों (11 राज्यसभा एवं तीन लोकसभा के) को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव विशेषाधिकार समिति को भेज दिया गया था।

    लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने खेद जताने पर कांग्रेस के तीनों सांसदों अब्दुल खालिक, के. जयकुमार एवं विजय वसंत का निलंबन खत्म करने की सिफारिश की।

    राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति ने मंगलवार को 11 निलंबित विपक्षी सांसदों को विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना ​​का दोषी ठहराया, लेकिन सभापति जगदीप धनखड़ ने उनका निलंबन रद्द कर दिया. उन्हें बजट सत्र में भाग लेने की अनुमति दे दी।

    इसके अलावा आज राज्यसभा में नारे लगाने और तख्तियां दिखाने और सदन की कार्यवाही बाधित करने वाले 11 सदस्यों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के मामले में विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट पेश की जाएगी।

    Budget 2024 Live Updates: बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक हुई

    सर्वदलीय बैठक में सभी मुद्दों पर चर्चा का भरोसा सरकार ने मंगलवार को संसद के दोनों ही सदनों के सुचारु संचालन को लेकर सभी प्रमुख दलों के नेताओं के साथ बैठक भी की। सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता लोकसभा के उपनेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। बैठक में सरकार ने विपक्ष को सभी मुद्दों पर नियमों के तहत चर्चा का भरोसा दिया।

    केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि बैठक में शामिल दलों से कहा गया कि उन्हें उस फैसले का पालन करना चाहिए जिसके तहत सदस्यों को सदन में तख्तियां या उस तरह की कोई वस्तु नहीं लानी चाहिए।

    Budget 2024 Live Updates: 10 दिन के सत्र में होंगी आठ बैठकें

    संसद का यह सत्र 10 दिनों का होगा जो नौ फरवरी तक चलेगा। इसमें कुल आठ बैठकें प्रस्तावित हैं। 31 जनवरी को राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा, जो दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। एक फरवरी को सरकार अपना अंतरिम बजट पेश करेगी। चुनाव के बाद नई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी।

    Budget 2024 Live Updates: आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो जा रहा है

    संसद के बजट सत्र की शुरुआत से पहले राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज दोनों ही सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करने वाली हैं।

    : आज पेश की जाएगी विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट

Share :
Tagshindi newsnational
Previous Article

Weather Update Today: पहाड़ों पर बर्फबारी तो ...

Next Article

Himachal Weather: हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Snow1
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand Weather: चमोली में हिमस्खलन का खतरा, वैज्ञानिक बोले-आज से मौसम में सुधार

    March 1, 2025
    By hinditvnews
  • Murmu
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा: अगले महीने शिमला, IIT मंडी और अटल टनल जा सकती हैं

    April 9, 2025
    By hinditvnews
  • Note
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: कड़ी शर्तों के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों को 21.40 करोड़

    December 31, 2024
    By hinditvnews
  • Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एलएसडी तस्करी केस में 4 एसटीएफ जवान सस्पेंड, जांच में बड़ा खुलासा

    March 19, 2026
    By hinditvnews
  • Ramayan
    फ़िल्ममनोरंजन

    रामायण ट्रेलर: डबल रोल में रणबीर, अरुण गोविल-रकुलप्रीत की झलक

    July 30, 2026
    By hinditvnews
  • Deepak
    हरियाणा

    Haryana: भ्रष्टाचार के आरोप में गन्नौर मार्केट कमेटी के सचिव दीपक सिहाग निलंबित

    April 3, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Police
    Uncategorizedशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 34 सब इंस्पेक्टरों को प्रमोट कर बनाया गया इंस्पेक्टर

  • Weather
    Weatherमौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, राज्य में 48 जल आपूर्ति योजनाएं ठप

  • Weather Alert
    Weatherमौसमहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट; TTR पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Timeline

  • September 16, 2026

    रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

  • September 16, 2026

    Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

  • September 16, 2026

    Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

  • September 16, 2026

    उत्तराखंड: मानसून बाद खनन राजस्व का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

  • September 16, 2026

    Uttarakhand: दोस्ती बनी दुश्मनी: हरदीप की हत्या, पत्नी ने मिटाए सबूत

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crime

    रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Ed

    Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Himachal High Court

    Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.