Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • बहबल कलां गोलीकांड: सुखबीर बादल आज एसआईटी के सामने होंगे पेश

  • उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र पर भी फैसला संभव

  • बदरीनाथ: तप्त कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

  • हिमाचल: NLU शिमला में नए छात्रावास बनेंगे, कम वोल्टेज की समस्या दूर होगी

  • भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बोलेरो खाई में गिरी, दो की मौत

Chandigarh Newsहरियाणा
Home›Chandigarh News›Haryana: अफसरों के विदेश दौरों पर सितंबर तक रोक

Haryana: अफसरों के विदेश दौरों पर सितंबर तक रोक

By hinditvnews
June 12, 2026
89
0
Aeroplane

हरियाणा में अफसरों के विदेश दौरे पर रोक: खर्च होने थे सात करोड़, सितंबर तक नहीं जा सकेंगे; फैसले का कारण क्या

हिंदी टीवी न्यूज,चंडीगढ़। Published by: Megha Jain Updated Fri, 12 Jun 2026

हरियाणा सरकार ने पिछले साल की तुलना में इस बार विदेश यात्रा बजट में करीब 175 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी, जबकि पिछले वर्ष यह केवल ढाई करोड़ रुपये था। अब सितंबर तक सभी अफसरों के विदेशी दौरों पर रोक लगा दी गई है।

हरियाणा सरकार ने इस साल अधिकारियों के विदेशी दौरों के लिए 6 करोड़ 90 लाख रुपये का बजट तय किया था। यह राशि अफसरों की विदेश यात्राओं पर खर्च की जानी थी, लेकिन अब सरकार इस बजट को आधा या उससे भी कम करने पर विचार कर रही है।

इसके साथ ही सरकार ने बुधवार रात एक बड़ा फैसला लेते हुए सितंबर तक सभी अफसरों के विदेशी दौरों पर रोक लगा दी है। हालात अगर ऐसे ही रहे तो यह रोक आगे भी बढ़ाई जा सकती है।

वित्त विभाग के अनुसार अलग-अलग विभागों के लिए विदेश यात्रा भत्ते का अलग-अलग बजट तय किया गया है। इसमें मुख्य सचिवालय के लिए 4 करोड़ रुपये, सिंचाई विभाग के लिए ढाई करोड़ रुपये, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के लिए 30 लाख रुपये शामिल हैं। इसके अलावा कृषि, पशुपालन, सहकारिता और अन्य छोटे विभागों के लिए भी सीमित राशि का प्रावधान किया गया है। पिछले साल की तुलना में इस बार विदेश यात्रा बजट में करीब 175 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि पिछले वर्ष यह केवल ढाई करोड़ रुपये था।

सिंचाई विभाग के बजट में बड़ी बढ़ोतरी

इस बार मुख्य सचिवालय और सिंचाई विभाग के बजट में भी बड़ी बढ़ोतरी की गई थी। हालांकि अब सरकार इस खर्च को नियंत्रित करने की दिशा में कदम उठा रही है। अधिकारियों के विदेश दौरे पर रोक के दौरान केवल चिकित्सीय आपात स्थिति में ही विदेश यात्रा की अनुमति दी जाएगी। सरकार का कहना है कि यह कदम खर्च में संतुलन और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया है।

मंत्रियों व अफसरों की गाड़ियों के तेल के लिए दस करोड़ फूंकेंगे

हरियाणा में मंत्रियों व अफसरों की गाड़ियों के तेल के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया था। वित्त विभाग के मुताबिक मंत्रियों की गाड़ियों के लिए करीब छह करोड़ और अफसरों की गाड़ियों के लिए चार करोड़ 20 लाख का प्रावधान किया गया है। हरियाणा सरकार ने सितंबर 2026 तक सभी विभागों के पेट्रोलियम संबंधी व्यय में 20 प्रतिशत की कमी लाने का फैसला किया है।

इसमें इस बार यह भी प्रावधान किया गया है कि प्रत्येक विभाग को हर महीने बताना होगा कि वाहन उपयोग में कम से कम दस फीसदी की कमी बतानी होगी। इसके लिए हरियाणा सरकार अनुपालन व बचत की निगरानी के लिए एक विशेष पोर्टल भी विकसित करने की तैयारी में है।

वित्त वर्ष में सिर्फ दो विदेश दौरे का है प्रावधान

सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों की विदेश यात्राओं को लेकर पिछले साल नई व्यवस्था लागू की थी। इसके तहत सरकारी खर्च पर की जाने वाली विदेश यात्राओं की संख्या सीमित कर दी गई है। अब किसी अधिकारी को एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम एक आधिकारिक विदेश यात्रा और एक निजी विदेश यात्रा की ही अनुमति मिलेगी। वहीं, यदि कोई अधिकारी अपने निजी खर्च पर विदेश जाना चाहता है, तो उसे भी एक वित्तीय वर्ष में केवल एक निजी यात्रा की अनुमति होगी।

Share :
TagsBan on foreign tours for officials in Haryana until September Seven crore rupees set to be spentchandigarh newsharyana newshindi news
Previous Article

उत्तराखंड मौसम: 7 जिलों में बारिश-तूफान का ...

Next Article

EasyShiksha Expands Access to Industry-Oriented Online Internships ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • cmsukhu
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: CM सुक्खू बोले—मैं इलेक्ट्रिक कार में चलता हूं, काफिले और खर्च में पहले ही कटौती की गई

    May 14, 2026
    By hinditvnews
  • Tibet
    कांगड़ाधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh News: तिब्बत की आजादी के लिए बुलंद हुई आवाज, तिब्बतियों ने चीन के खिलाफ नारेबाजी कर निकाली रैली

    March 11, 2024
    By hinditvnews
  • Snow
    HoroscopemanalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालामंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Weather: चोटियों पर बर्फबारी से पहाड़ से मैदान तक बढ़ी ठंड

    December 10, 2024
    By hinditvnews
  • Pannu
    Chandigarh Newsपंजाब

    Chandigarh: अमित शाह पर पार्टी तोड़ने की साजिश, राघव चड्ढा पर भी निशाना

    April 24, 2026
    By hinditvnews
  • Atal Tunnel
    manaliलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मनाली: महाजाम, रोहतांग के लिए कोकसर से भी परमिट जरूरी

    June 9, 2026
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: आज बिगड़ेगा मौसम, विभाग ने जारी किया अलर्ट

    May 13, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Kalka train
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    कालका-शिमला रेलवे ट्रैक: सोलन पहुंची ट्रेन

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हाईकोर्ट का फैसला: मुकदमे का आधार खत्म तो नौकरी से नहीं रोक सकते

  • Download (75)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: ‘कांग्रेस को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं’, राज्यपाल से मिलने के बाद बोले नेता प्रतिपक्ष

Timeline

  • September 11, 2026

    बहबल कलां गोलीकांड: सुखबीर बादल आज एसआईटी के सामने होंगे पेश

  • September 11, 2026

    उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र पर भी फैसला संभव

  • September 11, 2026

    बदरीनाथ: तप्त कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

  • September 11, 2026

    हिमाचल: NLU शिमला में नए छात्रावास बनेंगे, कम वोल्टेज की समस्या दूर होगी

  • September 11, 2026

    भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बोलेरो खाई में गिरी, दो की मौत

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Badal

    बहबल कलां गोलीकांड: सुखबीर बादल आज एसआईटी के सामने होंगे पेश

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Dhami1

    उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र पर भी फैसला संभव

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Badrinath

    बदरीनाथ: तप्त कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.