Haryana: कैथल में शादी समारोह में डीजे पर विवाद, चाकू मारकर युवक की हत्या

हरियाणा: कैथल में शादी समारोह में डीजे पर हुआ झगड़ा, चाकू मारकर युवक की हत्या
हिंदी टीवी न्यूज, कैथल (हरियाणा)। Published by: Megha Jain Updated Tue, 24 Nov 2026
कैथल के युवक की हत्या का मामला सामने आया है। शादी समारोह में डीजे पर नाचने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। ढांड थाना प्रभारी बहादुर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी।
कैथल के गांव पबनावा में सोमवार देर रात शादी समारोह के दौरान हुए झगड़े में युवक तनिष्क 24 की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में डीजे पर नाचने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में युवक की मौत हो गई।
ढांड थाना प्रभारी बहादुर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हत्या के कारणों और वारदात में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है।















