Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Shaping India's Urban Future Through AI, Safety & Intelligent Mobility

  • IAI Unveils New Initiatives to Strengthen India's Actuarial Profession and Announces 26th GCA & AGFA

  • Fortis Hospital Mulund Hosts 11th Edition of 'POCUS in Emergency Medicine' Workshop, Ahead of EMCON 2026

  • Institute of Political Leadership Announces Launch of 'Politicians Club' in New Delhi

  • Arvind Strengthens its Denim Legacy with New AD Denim Collection and Raghav Juyal Campaign

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›Highcourt: खालिस्तान नारे लिखने के आरोपी को जमानत नहीं, संप्रभुता के लिए खतरा

Highcourt: खालिस्तान नारे लिखने के आरोपी को जमानत नहीं, संप्रभुता के लिए खतरा

By hinditvnews
February 11, 2025
274
0
Pu High Court

Highcourt: खालिस्तान आंदोलन का पुनर्जीवित होना संप्रभुता के लिए खतरा, नारे लिखने के आरोपी को जमानत नहीं

हिंदी टीवी न्यूज़, चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Tue, 11 Feb 2025 

सरकारी वकील ने कहा कि याचिकाकर्ता की ओर से भड़काऊ और राष्ट्र-विरोधी सामग्री वाला एक वीडियो प्रसारित किया गया था और इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। इस वीडियो से पंजाब में कानून और व्यवस्था के भंग होने की संभावना बढ़ गई थी।

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने दीवारों पर खालिस्तान समर्थित भड़काऊ नारे लिखने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो प्रसारित करने के आरोपी को जमानत देने से इन्कार कर दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि खालिस्तान समर्थित आंदोलन का पुनर्जीवित होना देश की संप्रभुता के लिए खतरा है।

जालंधर निवासी रमन ने याचिका दाखिल करते हुए जमानत की मांग की थी। याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि याचिकाकर्ता को 7 सितंबर, 2022 में गिरफ्तार किया गया था, चालान 12 मई, 2023 को पेश किया गया और 14 अगस्त 2024 को आरोप तय किए गए थे।

काफी समय बीत जाने के बावजूद अभी तक ट्रायल पूरा नहीं हुआ है। अभियोजन पक्ष के किसी भी गवाह से आज तक पूछताछ नहीं की गई है। याची का न तो एफआईआर में नाम था और न ही उसके कब्जे से कोई ऐसी सामग्री बरामद की गई, जो उसे कथित अपराधों से जोड़ती हो।

सरकारी वकील ने कहा कि याचिकाकर्ता की ओर से भड़काऊ और राष्ट्र-विरोधी सामग्री वाला एक वीडियो प्रसारित किया गया था और इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। इस वीडियो से पंजाब में कानून और व्यवस्था के भंग होने की संभावना बढ़ गई थी।

हाईकोर्ट ने कहा कि खालिस्तान समर्थित नारे लिखकर और सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो प्रसारित करके सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप हैं। यदि ये कृत्य सिद्ध हो जाते हैं, तो ये न केवल आपराधिक हैं, बल्कि हिंसा भड़काने, सांप्रदायिक कलह को बढ़ावा देने और राज्य के सामाजिक ताने-बाने को अस्थिर करने की क्षमता रखते हैं।

याचिकाकर्ता पंजाब और हिमाचल प्रदेश राज्य में कई एफआईआर में इसी तरह के आरोपों का सामना कर रहा है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि मुकदमे के समापन में कुछ देरी हुई है, हालांकि, यह याचिकाकर्ता के खिलाफ आरोपों की गंभीरता को कम करने के लिए पर्याप्त नहीं है। याचिकाकर्ता के खिलाफ आरोप राज्य की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए एक सीधा और गंभीर खतरा पैदा करते हैं। इन टिप्पणियों के साथ ही हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी।

Share :
TagsChandigarh Punjab NewsHigh Court refused to grant bail to accused of writing provocative pro-Khalistan slogans on wallshindi news
Previous Article

Amritsar: ज्ञानी हरप्रीत सिंह हटाए गए, तख्त ...

Next Article

Haryana: सीएम नायब सैनी दिल्ली रवाना, जेपी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ujjwala
    उत्तर प्रदेशबिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: उज्ज्वला योजना में गड़बड़ी, बिलासपुर का कनेक्शन मेरठ में इस्तेमाल

    June 3, 2026
    By hinditvnews
  • Bijli
    उत्तर प्रदेश

    UP: बिजली बिल बढ़ेंगे, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ा

    May 30, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal Pradesh Snowfall
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: मनाली-केलांग सड़क पर हिमस्खलन, बारिश-बर्फबारी के आसार

    March 5, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बंद ट्रेड के प्रशिक्षक शुरू करेंगे नए कोर्स, प्रस्ताव तैयार

    February 13, 2025
    By hinditvnews
  • Shimla, India Sep 09 2019 Kalka–Shimla railway in Shimla, Himachal Pradesh, India. It is part of UNESCO World Heritage Site Mountain Railways of India.
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    कालका-शिमला ट्रैक पर 28 किमी रफ्तार से दौड़ेगा पैनोरमिक कोच

    December 29, 2025
    By hinditvnews
  • Chamba
    चंबामंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त

    November 19, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Jam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: सचिवालय के समीप दृष्टि बाधित संघ ने किया चक्का जाम

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 12,292 छात्रों की छात्रवृत्ति अटकी, केंद्र ने दी दिसंबर तक मोहलत

  • Veer
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सत्ता संग्राम 2024: हिमाचल के चुनावी दंगल में दिग्गजों की भी लगती रही है पीठ

Timeline

  • August 24, 2026

    Shaping India's Urban Future Through AI, Safety & Intelligent Mobility

  • August 24, 2026

    IAI Unveils New Initiatives to Strengthen India's Actuarial Profession and Announces 26th GCA & AGFA

  • August 24, 2026

    Fortis Hospital Mulund Hosts 11th Edition of 'POCUS in Emergency Medicine' Workshop, Ahead of EMCON 2026

  • August 24, 2026

    Institute of Political Leadership Announces Launch of 'Politicians Club' in New Delhi

  • August 24, 2026

    Arvind Strengthens its Denim Legacy with New AD Denim Collection and Raghav Juyal Campaign

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Shaping India's Urban Future Through AI, Safety & Intelligent Mobility

    Shaping India's Urban Future Through AI, Safety & Intelligent Mobility

    By hinditvnews
    August 24, 2026
  • IAI Unveils New Initiatives to Strengthen India's Actuarial Profession and Announces 26th GCA & AGFA

    IAI Unveils New Initiatives to Strengthen India's Actuarial Profession and Announces 26th GCA & AGFA

    By hinditvnews
    August 24, 2026
  • Fortis Hospital Mulund Hosts 11th Edition of 'POCUS in Emergency Medicine' Workshop, Ahead of EMCON

    Fortis Hospital Mulund Hosts 11th Edition of 'POCUS in Emergency Medicine' Workshop, Ahead of EMCON ...

    By hinditvnews
    August 24, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.