Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • HiLITE Group Launches 'Mandara Women's Wellness,' India's First AI-Integrated Wellness Retreat for Women

  • L&T Finance Unveils Gold Loan Campaign Featuring Brand Ambassador Jasprit Bumrah

  • The World at Jubilee Hills' Independence Day Campaign Reimagines the National Anthem with India's Sounds

  • 100+ Porsches Take Over Mumbai for a Friendship Day Drive

  • M3M Foundation Takes 'Ek Ped Maa Ke Naam' Forward with a Community-Led Green Movement in Gurugram

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: मंत्री की सिफारिश पर नियुक्ति रद्द, वेतन वसूली के आदेश

Himachal: मंत्री की सिफारिश पर नियुक्ति रद्द, वेतन वसूली के आदेश

By hinditvnews
April 30, 2026
109
0
Himachal High Court

हिमाचल: मंत्री की सिफारिश पर हुई आशा वर्कर की नियुक्ति रद्द, हाईकोर्ट ने दिए वेतन वसूली के आदेश

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 30 Apr 2026

प्रदेश हाईकोर्ट ने मंडी जिले की पधर तहसील में एक आशा वर्कर की नियुक्ति को रद्द करते हुए सरकारी तंत्र में राजनीतिक हस्तक्षेप पर फटकार लगाई है।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मंडी जिले की पधर तहसील में एक आशा वर्कर की नियुक्ति को रद्द करते हुए सरकारी तंत्र में राजनीतिक हस्तक्षेप पर फटकार लगाई है। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने न केवल नियुक्ति को अवैध घोषित किया, बल्कि चयनित उम्मीदवार की ओर से अब तक लिए गए वेतन को भी सरकारी खजाने में वापस जमा करने (रिकवरी) का आदेश दिया है। अदालत ने प्रतिवादी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे मेरिट सूची में अगले योग्य उम्मीदवार (याचिकाकर्ता) को नियुक्ति पत्र जारी करें। अदालत ने पाया कि तत्कालीन स्वास्थ्य एवं कानून मंत्री के कार्यालय से एक नोट जारी किया गया था, इसमें प्रतिवादी चयनित उम्मीदवार की नियुक्ति पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की बात कही गई थी।

चयन प्रक्रिया के रिकॉर्ड से पता चला कि वस्तुनिष्ठ मापदंडों में याचिकाकर्ता को 2 अंकों की बढ़त हासिल थी। हालांकि इस बढ़त को खत्म करने के लिए साक्षात्कार समिति के सरकारी सदस्यों (बीएमओ और बीडीओ)ने नियुक्त उम्मीदवार को असामान्य रूप से अधिक अंक दिए और याचिकाकर्ता को जानबूझकर बहुत कम अंक दिए है।अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि सार्वजनिक नियुक्तियों में केवल और केवल मेरिट ही एकमात्र मानदंड होना चाहिए।अदालत ने अपने फैसले में कहा कि मंत्री की इच्छा अधिकारियों के लिए एक आदेश बन गई थी।चयन प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं थी और इसे केवल मंत्री को खुश करने और राजनीतिक प्रभाव के तहत अंजाम दिया गया था।अदालत ने माना कि याचिकाकर्ता के पास योग्यता के आधार पर अधिक अंक थे, लेकिन अधिकारियों ने मंत्री के दबाव में साक्षात्कार के अंकों का खेल खेलकर मेरिट सूची को बदल दिया। यह पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण और मनमाना था।

ननखड़ी-खदराला-सुंगरी सड़क मार्ग के निर्माण कार्य में हो रही देरी पर हाईकोर्ट का संज्ञान
प्रदेश हाईकोर्ट ने ननखड़ी-खदराला-सुंगरी सड़क के निर्माण कार्य में हो रही लगातार देरी पर कड़ा संज्ञान लिया है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने लोक निर्माण विभाग रोहडू के अधीक्षण अभियंता की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए चेतावनी दी है कि यदि अगली सुनवाई तक कार्य पूरा नहीं हुआ, तो उन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। सुनवाई के दौरान अधीक्षण अभियंता व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश हुए। उनकी ओर से दाखिल हलफनामे में देरी के लिए आठ अप्रैल को हुई बर्फबारी और खराब मौसम को काम न हो पाने का मुख्य कारण बताया गया। विभाग ने तर्क दिया कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध और तनाव के कारण बिटुमेन (डामर) की आपूर्ति बाधित हुई है।

सड़क के 32 से 38 किलोमीटर के बीच तारकोल बिछाने का काम दो ठेकेदारों (अरुण मेहता और तारा चंद मेहता) को दिया गया था, जो समय पर काम पूरा नहीं कर सके। अदालत ने इन दलीलों को अपर्याप्त माना। खंडपीठ ने कहा कि 10 नवंबर और 17 दिसंबर 2025 को पर्याप्त समय दिए जाने के बावजूद अधिकारी समय सीमा का पालन करने में विफल रहे हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि अधिकारी लगातार अपनी प्रतिबद्धताओं से मुकर रहे हैं, जबकि उन्हें कई बार नोटिस दिया जा चुका है।अधिकारी लगातार उस समय सीमा का पालन नहीं कर रहे हैं जिसके भीतर उन्होंने काम पूरा करने का वचन दिया था। अधिशासी अभियंता ने अदालत में बिना शर्त माफी मांगते हुए विश्वास दिलाया है कि साइट पर मैनपावर और मशीनरी तैनात कर दी गई है और काम जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।मामले की अगली सुनवाई 15 जून को होगी।

 

 

 

Share :
TagsCancelled; High Court Orders Recovery ohimachal pradeshHimachal: Appointment of ASHA Workerhindi newsMade on Minister Recommendationshimla news
Previous Article

Himachal: शिमला में हवाई सेवाओं पर हाईकोर्ट ...

Next Article

HPBOSE 12वीं रिजल्ट: मई के पहले हफ्ते ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cmsukhu Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: कजाकिस्तान पहुंचे आईटीआई प्रशिक्षुओं से बोले सीएम सुक्खू

    July 17, 2026
    By hinditvnews
  • Police Delhi
    दिल्ली

    दिल्ली: ज्वेलरी शोरूम से 3 करोड़ के गहने चोरी, 5 बदमाश पकड़े गए

    February 15, 2026
    By hinditvnews
  • Weather report
    JaipurRajasthan

    राजस्थान मौसम: भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित, बाड़मेर देश का सबसे गर्म शहर

    April 9, 2025
    By hinditvnews
  • metro news
    cricketखेलदिल्ली

    दिल्ली मेट्रो ने IPL प्रेमियों के लिए बदली समयसारणी, देखें नई टाइमिंग

    April 13, 2025
    By hinditvnews
  • Manoj
    Mumbaiफ़िल्म

    मनोज कुमार का निधन: 87 साल की उम्र में ‘भारत कुमार’ ने कहा अलविदा

    April 4, 2025
    By hinditvnews
  • Ups
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: ओपीएस की जगह यूपीएस लागू करने पर मंथन, कैबिनेट में मामला

    February 11, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Dharamshala
    cricketखेलधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला ए सीरीज: धर्मशाला से बदल सकता है सितंबर सीरीज का वेन्यू

  • CM Sukhu Himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आर्थिक तंगी के बीच सेवानिवृत्त अफसरों को मिल रहा पुनर्नियोजन

  • Cm
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में डीजल और पेट्रोल से चलने वाले कटरों के बनाए जाएंगे लाइसेंस

Timeline

  • August 12, 2026

    HiLITE Group Launches 'Mandara Women's Wellness,' India's First AI-Integrated Wellness Retreat for Women

  • August 12, 2026

    L&T Finance Unveils Gold Loan Campaign Featuring Brand Ambassador Jasprit Bumrah

  • August 12, 2026

    The World at Jubilee Hills' Independence Day Campaign Reimagines the National Anthem with India's Sounds

  • August 12, 2026

    100+ Porsches Take Over Mumbai for a Friendship Day Drive

  • August 12, 2026

    M3M Foundation Takes 'Ek Ped Maa Ke Naam' Forward with a Community-Led Green Movement in Gurugram

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • HiLITE Group Launches 'Mandara Women's Wellness,' India's First AI Integrated Wellness Retreat for Women

    HiLITE Group Launches 'Mandara Women's Wellness,' India's First AI-Integrated Wellness Retreat for Women

    By hinditvnews
    August 12, 2026
  • L&T Finance Unveils Gold Loan Campaign Featuring Brand Ambassador Jasprit Bumrah

    L&T Finance Unveils Gold Loan Campaign Featuring Brand Ambassador Jasprit Bumrah

    By hinditvnews
    August 12, 2026
  • The World at Jubilee Hills' Independence Day Campaign Reimagines the National Anthem with India's Sounds

    The World at Jubilee Hills' Independence Day Campaign Reimagines the National Anthem with India's Sounds

    By hinditvnews
    August 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.