Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • राहुल ने परखी पंजाब कांग्रेस नेताओं की सोशल मीडिया सक्रियता

  • Mohali: पत्नी को छोड़ विदेश भाग रहा शख्स हैदराबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार

  • धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 हजार से ज्यादा उपनल कर्मियों का भविष्य सुरक्षित

  • UKSSSC ने जारी किया 15 भर्तियों का कैलेंडर, अलग-अलग होंगी परीक्षा तिथियां

  • हिमाचल: आउटसोर्स से नहीं होगी नर्सों की भर्ती, सिफारिश पर रोक

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: हिमाचल हाईकोर्ट ने मेरिट दरकिनार नियुक्ति पर लगाई रोक

Himachal: हिमाचल हाईकोर्ट ने मेरिट दरकिनार नियुक्ति पर लगाई रोक

By hinditvnews
August 26, 2026
6
0
himachal high court

हिमाचल: मेरिट दरकिनार कर नियुक्ति देने के आदेश पर रोक, जानें प्रदेश हाईकोर्ट के बड़े फैसले

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Wed, 26 Aug 2026

प्रदेश हाईकोर्ट ने एकल पीठ के उस फैसले के क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक लगा दी है, जिसमें एक अभ्यर्थी को मेरिट सूची में ऊपर मौजूद उम्मीदवार से पहले विचार करने का निर्देश दिया गया था।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एकल पीठ के उस फैसले के क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक लगा दी है, जिसमें एक अभ्यर्थी को मेरिट सूची में ऊपर मौजूद उम्मीदवार से पहले विचार करने का निर्देश दिया गया था। अदालत ने मामले में पक्षकारों को नोटिस जारी कर अगली सुनवाई 9 अक्तूबर तय की है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधवालिया और न्यायाधीश जिया लाल भारद्वाज की खंडपीठ ने यह आदेश राज्य चयन आयोग की ओर से दायर अपील को स्वीकार करते हुए 24 अप्रैल 2026 के फैसले के क्रियान्वयन पर अपील के लंबित रहने तक रोक लगा दी है।

आयोग ने दलील दी कि याचिकाकर्ता (कृष्ण चंद) ने एससी (बीपीएल) श्रेणी में 41. अंक प्राप्त किए थे। जबकि संयुक्त मेरिट सूची में एक अन्य एससी (बीपीएल) उम्मीदवार के 45 अंक थे। ऐसे में कम अंक वाले अभ्यर्थी को सीधे राहत देना मेरिट के स्थापित सिद्धांत के विरुद्ध है। खंडपीठ के समक्ष तर्क दिया गया कि बीपीएल श्रेणी के अन्य अभ्यर्थियों के अयोग्य घोषित होने के बाद, सही कानूनी प्रक्रिया मेरिट सूची को आगे संचालित करने की थी, न कि उच्च अंक वाले उम्मीदवार को दरकिनार कर कम अंक वाले याचिकाकर्ता को विचार क्षेत्र में लाने की।

जलविद्युत परियोजना से फसल नुकसान पर 8 सप्ताह में फैसला लेने के निर्देश
प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य में हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (जलविद्युत परियोजना) के निर्माण के कारण हुए फसल और वानिकी नुकसान के मुआवजे से जुड़ी याचिकाओं पर महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। न्यायाधीश ज्योत्स्ना रिवाल दुआ की एकल पीठ ने मामले का निपटारा करते हुए संबंधित सक्षम अधिकारी को निर्देश दिया है कि वह याचिकाकर्ताओं की ओर से दिए गए अभ्यावेदन पर 8 सप्ताह के भीतर कानून के अनुसार उचित निर्णय लें। इंदर सैन और अन्य 10 याचिकाकर्ताओं ने अदालत में अलग-अलग रिट याचिकाएं दायर कर प्रतिवादी निर्माता हाइड्रो प्रोजेक्ट से फसल/बागवानी नुकसान के एवज में 13.06 लाख और पारंपारिक वन अधिकारों के नुकसान के लिए प्रभावित गांवों के लिए 766 लाख के मुआवजे की मांग की थी। याचिकाकर्ताओं का तर्क था कि वे वर्ष 2012 के कार्यालय आदेश और 27 जनवरी 2018 के आदेश के तहत पहले से मुआवजा पा चुके लोगों के समान ही लाभ पाने के हकदार हैं।

त्रिलोकीनाथ मंदिर परिसर स्थित सराय का होगा जीर्णोद्धार
प्रदेश हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद मंडी जिला के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक त्रिलोकीनाथ मंदिर परिसर स्थित सराय का जीर्णोद्धार होगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने मंदिर और सराय की मरम्मत व संरक्षण कार्य के लिए 30 लाख रुपये का बजटीय प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा है। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने बताया कि एएसआई शिमला सर्कल ने महानिदेशक से 30 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मांगी है। न्यायाधीश ज्योत्स्ना रिवाल दुआ की अदालत ने इस धनराशि को स्वीकृत करने और आगामी कार्रवाई की विस्तृत जानकारी रिकॉर्ड पर लाने के लिए केंद्र सरकार को तीन सप्ताह का समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी।

एएसआई की ओर से की गई जांच में सराय की बदहाली की पुष्टि हुई
मंदिर के पुजारी रमेश कुमार ने आरोप लगाया है कि साल 2016 की एक पुरानी याचिका के दौरान सराय के रखरखाव का भरोसा देने के बावजूद एएसआई ने इस ऐतिहासिक धरोहर की पूरी तरह अनदेखी की, जिससे सराय की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही थी। इस पर संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने बीती 8 जुलाई 2026 को एएसआई को तुरंत मंदिर परिसर का निरीक्षण कर एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था। अदालत के आदेश पर एएसआई की ओर से की गई जांच में सराय की बदहाली की पुष्टि हुई। सराय के अंदरूनी कमरों और बरामदे की छतों को तुरंत मरम्मत और जीर्णोद्धार की जरूरत पाई गई और कहा गया कि सराय के दरवाजे और खिड़कियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिन्हें बदलना या ठीक करना होगा। परिसर के बाहर रखी प्राचीन मूर्तियों, वास्तुकला के अंगों और कलाकृतियों को सहेजने के लिए एक इंटरप्रिटेशन सेंटर (व्याख्या केंद्र) विकसित करने की योजना बनाई गई है। अदालत ने यह आदेश मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर दायर याचिका पर दिए हैं।

12 साल की उम्र में कैसी की 10वीं पास, हाईकोर्ट ने स्टाफ नर्स से मांगा जवाब
प्रदेश हाईकोर्ट ने स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत एक महिला कर्मचारी के शैक्षणिक दस्तावेजों और जन्मतिथि में पाई गई विसंगति पर हैरानी जताई है। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने याचिकाकर्ता से हलफनामा दायर कर स्पष्ट करने को कहा है कि उन्होंने महज 12 वर्ष की आयु में मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा कैसे उत्तीर्ण की। याचिकाकर्ता को स्टाफ नर्स का पद प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल की गईं अपनी सभी आगामी शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यताओं के मूल प्रमाणपत्र भी अदालत के रिकॉर्ड पर पेश करने होंगे। अदालत ने आदेश दिया है कि सुनवाई की अगली तारीख से पहले सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएं। मामले की अगली सुनवाई 2 सितंबर को होगी। अदालत ने यह आदेश याचिकाकर्ता स्टाफ नर्स की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया। कोर्ट के समक्ष रिकॉर्ड से पता चला कि याचिकाकर्ता विजय लक्ष्मी भार्गव के मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट के अनुसार उन्होंने मार्च 1981 में 10वीं की परीक्षा पास की थी। दूसरी ओर, याचिकाकर्ता के ही आग्रह पर उनके सर्विस रिकॉर्ड (सेवा पुस्तिका) में जन्मतिथि संशोधित कर 1 जून 1968 दर्ज की गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आदेश में कहा कि यदि यह मान लिया जाए कि याचिकाकर्ता की जन्मतिथि वास्तव में 1 जून 1968 है, तो यह समझ से परे है कि उन्होंने मात्र 12 वर्ष की आयु में मैट्रिक की परीक्षा कैसे पास कर ली। दोनों आधिकारिक दस्तावेजों में दिखाई दे रहा यह अंतर तार्किक रूप से मेल नहीं खाता है।

Share :
Tagshimachal pradeshHimachal: Stay on order to make appointments by bypassing merit; here are the High Court's major rulingshindi newsshimla news
Previous Article

Eugenix Hair Sciences Unveils its New Mumbai ...

Next Article

हिमाचल टेंडर विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Footbal
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: फुटबॉलर दीपक टांगरी ने कुल्लू में शिवानी संग लिए सात फेरे

    June 22, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल बजट सत्र: छठे दिन सिलेंडर कमी का मुद्दा उठा

    March 24, 2026
    By hinditvnews
  • Bike
    Chandigarh Newsपंजाब

    चंडीगढ़: लैंड पूलिंग नीति के विरोध में किसानों की बाइक रैली

    July 13, 2026
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हाईकोर्ट ने कहा- हिमाचल में स्थाई नियुक्तियों की जरूरत

    January 3, 2025
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    निहंग का जज पर हमला: अदालत सुरक्षा पर जनहित याचिका दाखिल

    February 13, 2025
    By hinditvnews
  • Rape
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: वीडियो वायरल की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी

    April 9, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Toll
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur: टोल वसूलने की व्‍यवस्‍था चालकों की जेब पर पड़ रही भारी

  • Rape
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सगे भाई ने बहन से दुष्कर्म किया, गर्भवती होने पर मामला उजागर

  • high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विमल नेगी केस: हिमाचल हाईकोर्ट ने निलंबित निदेशक देशराज की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Timeline

  • August 26, 2026

    राहुल ने परखी पंजाब कांग्रेस नेताओं की सोशल मीडिया सक्रियता

  • August 26, 2026

    Mohali: पत्नी को छोड़ विदेश भाग रहा शख्स हैदराबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार

  • August 26, 2026

    धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 हजार से ज्यादा उपनल कर्मियों का भविष्य सुरक्षित

  • August 26, 2026

    UKSSSC ने जारी किया 15 भर्तियों का कैलेंडर, अलग-अलग होंगी परीक्षा तिथियां

  • August 26, 2026

    हिमाचल: आउटसोर्स से नहीं होगी नर्सों की भर्ती, सिफारिश पर रोक

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rahul Gandhi

    राहुल ने परखी पंजाब कांग्रेस नेताओं की सोशल मीडिया सक्रियता

    By hinditvnews
    August 26, 2026
  • Arrest

    Mohali: पत्नी को छोड़ विदेश भाग रहा शख्स हैदराबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार

    By hinditvnews
    August 26, 2026
  • Dhami

    धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 हजार से ज्यादा उपनल कर्मियों का भविष्य सुरक्षित

    By hinditvnews
    August 26, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.