Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • चमोली: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ दर्शन, 5 करोड़ रुपये किए दान।

  • हरिद्वार: 17 जून को दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा।

  • बाबा के दरबार में उमड़ी भीड़: श्रद्धालुओं की संख्या 25 हजार के पार।

  • शिमला मनीषा मित्तल हत्याकांड: तीन गोलियां मारकर हत्या, जांच को SIT गठित।

  • कांगड़ा पेंशन घोटाला: मृतकों के खातों से लाखों निकाले, डाक अधिकारी पर CBI केस।

Uncategorized
Home›Uncategorized›Himachal: हिमाचल के स्कूलों में अगले महीने से स्मार्ट उपस्थिति एप से लगेगी विद्यार्थियों की हाजिरी

Himachal: हिमाचल के स्कूलों में अगले महीने से स्मार्ट उपस्थिति एप से लगेगी विद्यार्थियों की हाजिरी

By hinditvnews
July 16, 2024
186
0
himachal

 हिमाचल के स्कूलों में अगले महीने से स्मार्ट

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में अब विद्यार्थियों की हाजिरी अगले महीने से स्मार्ट उपस्थिति एप के जरिये लगाई जाएगी। इसके लिए स्कूली बच्चों का डाटा यू-डाइस पर अपडेट किया जा रहा है। प्रदेश में निजी स्कूलों समेत करीब 14 लाख बच्चों का डाटा इस पर अपलोड किया जाएगा, जिसमें से 9 लाख बच्चों डाटा अपडेट हो चुका है। बाकी बच्चों का डाटा भी इसी माह के अंत तक अपलोड कर दिया जाएगा। सोमवार को समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने  शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों की स्मार्ट उपस्थिति एप पर रियल टाइम उपस्थिति सुनिश्चित करें।
बैठक में राजेश शर्मा ने स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों की रियल टाइम अटेंडेंस प्रक्रिया पर फीडबैक को लेकर विद्या समीक्षा केंद्र के अधिकारियों के साथ भी एक बैठक ली। इस बैठक में उच्च शिक्षा निदेशक डाॅ. अमरजीत कुमार शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा संजीव सूद, अतिरिक्त निदेशक प्रारंभिक शिक्षा बीआर शर्मा सहित जिलों के उपनिदेशक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समग्र शिक्षा निदेशालय के नोडल अधिकारी भी मौजूद रहे।

शिक्षकों–छात्रों की रियल टाइम अटेंडेंस जरूरी
समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा कहा कि प्रदेश में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालयों के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, सभी स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों की रियल टाइम अटेंडेंस लेना जरूरी है। इसके लिए विद्या समीक्षा केंद्र ने स्मार्ट उपस्थिति मोबाइल एप को लॉन्च किया है। इसके लिए विद्या समीक्षा केंद्र ने राज्य, जिला स्तर पर डैश बोर्ड तैयार किए हैं, जिसमें स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति का डाटा राज्य, जिला स्तर पर ऑनलाइन अधिकारी देख सकते हैं।

यू–डाइस पर अपडेट होगा शिक्षकों के ट्रांसफर का डाटा
प्रदेश में शिक्षकों की ट्रांसफर और छात्रों की माइग्रेशन का डाटा भी यू-डाइस पर अपडेट होगा। इसके लिए एमआईएस को यू-डाइस से लिंक किया जा रहा है। इससे यू-डाइस और एमआईएस डाटा के अंतर को खत्म किया जा सकेगा। एमआईएस की एक्सेस शिक्षकों के पास रहेगी। इससे वे यह भी देख पाएंगे कि यू-डाइस पर उनके स्कूलों से संबंधित डाटा कितना सही है।

शीतकालीन स्कूलों में शिक्षक लगा रहे हाजिरी
बैठक में विद्या समीक्षा केंद्र की ओर से बताया गया कि इन दिनों ग्रीष्म कालीन स्कूलों में छुट्टियां हैं। इस कारण पूरे प्रदेश में शिक्षकों की उपस्थिति डैश बोर्ड पर ज्यादा नहीं दिख रही। इन दिनों शीतकालीन स्कूलों में ही शिक्षक इस एप का इस्तेमाल कर अपनी हाजिरी लगा रहे हैं।

विद्यार्थियों के मूल्यांकन का डाटा करें अपडेट 
विद्या समीक्षा केंद्र की ओर से पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों के लर्निंग लेवल का मूल्यांकन संबंधी डाटा अपडेट करने के निर्देश जिला उप निदेशकों और जिला कार्यक्रम अधिकारियों को दिए। केंद्र ने निपुण प्रगति चैट बॉट लॉन्च किए थे, जिनके जरिये बच्चों की लर्निंग लेवल का ऑनलाइन मूल्यांकन किया जा रहा है। निदेशक ने कहा कि इसमें कोई तकनीकी दिक्कत आ रही है, तो विद्या समीक्षा केंद्र की ओर से इसका समाधान किया जाएगा।

Share :
Previous Article

Landslide In Himachal: हिमाचल में 250 स्थानों ...

Next Article

Himachal News: पीएम मोदी से मिलकर हिमाचल ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Yogi
    Uncategorized

    UP News: कैबिनेट बैठक आज, नगर निकायों में 3000 पदों पर भर्ती के मानक तय होंगे

    September 26, 2025
    By hinditvnews
  • 2024 1$largeimg
    Uncategorized

    हिमाचल: डॉक्टरों को एनपीए जल्द जारी करने की तैयारी, स्वास्थ्य विभाग में शुरू की कसरत

    January 30, 2024
    By hinditvnews
  • amrritsar loot
    Uncategorizedराष्ट्रीय

    Amritsar News: झूठी निकली 62 लाख रुपये की लूट, बाप-बेटे ने इसलिए रची थी कहानी, पुलिस ने दोनों को दबोचा

    August 20, 2023
    By hinditvnews
  • Nepal
    Uncategorized

    नेपाल में 42 यात्रियों को लेकर जा रही भारत की नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिरी, अब तक 15 ...

    August 23, 2024
    By hinditvnews
  • kollkATA
    Uncategorized

    कोलकाता की घटना के विरोध में नंदीग्राम में पुलिस से भिड़े भाजपा समर्थक, जमकर हुआ हंगामा

    August 23, 2024
    By hinditvnews
  • mammta
    Uncategorized

    CM ममता को जान से मारने की धमकी, कोलकाता पीड़िता की फोटो की शेयर; बंगाल में इंस्टाग्राम पोस्ट पर बवाल

    August 19, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Tourtel
    शिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    Black Pond Turtle : रेणुका झील में दिखाई दिया विचित्र चित्तीदार कछुआ

  • Shimla Taxi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: टैक्सी ड्राइवरों का ‘हल्ला बोल’, टैक्स बढ़ाने के विरोध में आज परिवहन निदेशालय का करेंगे घेराव; आंदोलन का दिया अल्टीमेटम

  • Murmu
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    President Visit : हिमाचल के पांच दिवसीय दौरे पर आज शिमला पहुंचेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

Timeline

  • June 15, 2026

    चमोली: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ दर्शन, 5 करोड़ रुपये किए दान।

  • June 15, 2026

    हरिद्वार: 17 जून को दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा।

  • June 15, 2026

    बाबा के दरबार में उमड़ी भीड़: श्रद्धालुओं की संख्या 25 हजार के पार।

  • June 15, 2026

    शिमला मनीषा मित्तल हत्याकांड: तीन गोलियां मारकर हत्या, जांच को SIT गठित।

  • June 15, 2026

    कांगड़ा पेंशन घोटाला: मृतकों के खातों से लाखों निकाले, डाक अधिकारी पर CBI केस।

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ambani

    चमोली: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ दर्शन, 5 करोड़ रुपये किए दान।

    By hinditvnews
    June 15, 2026
  • Parad

    हरिद्वार: 17 जून को दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा।

    By hinditvnews
    June 15, 2026
  • Kainchi Dhaam

    बाबा के दरबार में उमड़ी भीड़: श्रद्धालुओं की संख्या 25 हजार के पार।

    By hinditvnews
    June 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.