Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • ORGATEC India 2026 to Spotlight India's Workplace Transformation with 'WorkNXT – Design, Technology and Experiences'

  • Udaan 2026: India's Largest Convening on Early Childhood Care and Education Strives to Move India's Children from 'Surviving to Thriving'

  • Media OutReach Newswire Founder & CEO Jennifer Kok Named Top Nominee in the Woman Entrepreneur Category for EY Entrepreneur Of The Year 2026 Malaysia

  • VinFast India Signs Letters of Intent with First 50+ E-Motorcycle Dealers, Expanding Network To 15 States and 34 Cities

  • Tetra Pak Enables 73 Million Litres of Annual Groundwater Recharge Potential in Khed; Hands Over Rejuvenated Ponds to the Community

ऊनाकांगड़ाकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›ऊना›Himachal: 10 दिन में चौथी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, हिमाचल में नए रेट जारी

Himachal: 10 दिन में चौथी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, हिमाचल में नए रेट जारी

By hinditvnews
May 25, 2026
137
0
Petrol

Petrol-Diesel Price Hike: 10 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें हिमाचल में आज के नए रेट

हिंदी टीवी, शिमला Published by: Megha Jain Updated Mon, 25 May 2026

Petrol-Diesel Price Hike: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज फिर से बढ़ोतरी की गई है। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है, जब ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं।

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है, जब ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं।

बात अगर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की करें तो पेट्रोल और डीजल के रेट में भारी इजाफा हुआ है। सोमवार सुबह जारी हुए नए रेट में पेट्रोल 2.56 और डीजल 2.64 प्रति लीटर महंगा हो गया है। लगातार ईंधन के रेट में इजाफा होने के बाद हजारों लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। वहीं, स्थानीय टैक्सी चालकों और ट्रांसपोर्टर्स का कहना है कि तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन उनका किराया वही है, जिससे घर चलाना मुश्किल हो रहा है।
शिमला में आज के नए दाम
पेट्रोल नए रेट- 102.52
पुराने रेट- 99.96

डीजल- 94.50
पुराने रेट- 91.86।

जिला बिलासपुर में नए दाम क्या हैं?
डीजल: एक हफ्ता पहले 86.40 रुपये था, जो बढ़कर अब 93.54 रुपये हो गया है।
पेट्रोल: एक हफ्ता पहले 94 रुपये था, जो बढ़कर अब 101.49 रुपये हो गया है।

चंबा जिले में आज के दाम
पेट्रोल-102.69 रुपये प्रति लीटर
डीजल- अब 94.77 रुपये प्रति लीटर
पावर ऑयल- अब 111.21 रुपये प्रति लीटर
कुल्लू जिले में आज के दाम
डीजल नया रेट- 94.60 रुपये, पुराना-91.96 रुपये।
पेट्रोल नया रेट- 102.58 रुपये, पुराना रेट 100.01 रुपये

हमीरपुर जिले में आज के दाम
पेट्रोल- 100.84
डीजल- 92.90

पेट्रोल के दाम 101 रुपये पार, फिर भी मुख्यालय में बढ़ गई खपत
हमीरपुर जिले में पेट्रोल के दाम 101 रुपये के पार हो गए हैंं। पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी के साथ खपत कम होने की बजाय बढ़ गई है। हमीरपुर जिला मुख्यालय में पिछले दस दिनों में चार दफा पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई। पेट्रोल के दाम 7 रुपये 11 पैसे और डीजल के दाम 7 रुपये बढ़े हैं। बढ़ते दामों पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आई है। कुछ लोगों का कहना है कि पेट्रोल की खपत कर रहे हैं लेकिन पेट्रोल पंप में तेल की बिक्री के आंकड़े कुछ और ही तस्वीर पेश कर रहे हैं। पेट्रोल की खपत कम होने की बजाय बढ़ गई है। हमीरपुर बाजार में स्थित पेट्रोल पंप के प्रबंधक इंद्र सिंह का कहना कि पहले पेट्रोल प्रतिदिन 11 हजार लीटर बिक रहा था और अब यह बिक्री 13 हजार पहुंच गई है। डीजल में ऐसी ही बढ़ोतरी हुई है।

सोलन जिले में आज के दाम
पेट्रोल- 99.42
डीजल- 91.18

मंडी जिले में आज के दाम
पेट्रोल- 101.59
डीजल- 93.62

कांगड़ा जिले में आज के दाम
पेट्रोल- 101.54
डीजल- 93.58

वहीं, धर्मशाला में पेट्रोल 102.81 रुपये और डीजल 93.78 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसके साथ ही एक्स्ट्रा प्रीमियम 110 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इस वृद्धि का सीधा प्रभाव महंगाई पर पड़ेगा। बसों के किराए के साथ-साथ मालभाड़े में भी बढ़ोतरी होना तय है, जिससे खाद्य वस्तुओं सहित अन्य आवश्यक सामानों की कीमतें बढ़ सकती हैं।

मंडी जिले के आज के नए दाम
मंडी जिले में एक सप्ताह पूर्व पेट्रोल के दाम 96. 33 रुपये चल रहे थे, जिसमें 5.50 रुपये की बढ़ोतरी होने पर सोमवार को 101.83 रुपये दाम बढ़े हैं। जबकि डीजल के दाम सप्ताह पूर्व 96.33 रुपये से बढ़कर 2.50 रुपये की बढ़ोरती होने से साेमवार को 91.70 रुपये हो गए हैं।

ऊना जिले में आज के नए दाम
पेट्रोल नए रेट – 100.30
पुराने रेट -97.73

एक्स्ट्रा पावर पेट्रोल – 108.95
पुराने रेट -106.38
डीजल – 92.43
पुराने रेट – 89.79

सिरमौर जिले में आज के नए दाम
पेट्रोल के नये दाम: 102.06 रुपये
पुराने दाम: 99.49 रुपये

डीजल के नये दाम: 94.06 रुपये
पुराने दाम: 91.42 रुपये

एक्स्ट्रा पॉवर पेट्रोल के नये दाम: 111.40 रुपये
पुराने दाम: 108.84 रुपये

पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का शिमला में प्रदर्शन
पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने सीटीओ चौक पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। शिमला शहरी कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण तेल की कीमत लगातार बढ़ रही है। इसका असर आम आदमी पर पड़ रहा है। कहा कि केंद्र सरकार आम जनता पर बोझ डालना बंद करें। आने वाले दिनों में पार्टी इससे उग्र प्रदर्शन करेगी।
Share :
Tagshimachal pradeshHimachal Pradesh Petrol Diesel Price Hike Impact Public Sufferinghindi newsshimla news
Previous Article

HP News: हिमाचल में साइबर ठगी बढ़ी, ...

Next Article

हरिद्वार: गंगा दशहरा पर हरकी पैड़ी में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Herpal
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब: हजारों आउटसोर्स कर्मी सीधे सरकार से जुड़ेंगे

    July 27, 2026
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Dharamshala: धर्मशाला कॉलेज रैगिंग मामला: छात्रा की मौत

    January 2, 2026
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: दुष्कर्म मामले में राम कुमार बिंदल पर चार्जशीट दाखिल

    December 17, 2025
    By hinditvnews
  • Budget News
    पंजाब

    Punjab Budget 2024: पंजाब में बजट सत्र अनिश्चिकाल के लिए स्थगित, PM के वर्चुअल उद्घाटन-CAA समेत कई मुद्दों से गूंजा ...

    March 12, 2024
    By hinditvnews
  • Meerut
    उत्तर प्रदेश

    UP: मेरठ में एसटीएफ ने ढेर किया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 1 लाख का इनामी शार्प शूटर

    February 26, 2025
    By hinditvnews
  • Meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: कम विद्यार्थियों वाले स्कूलों का होगा मर्ज

    April 18, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Hrtc
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    दलाश से आ रही एचआरटीसी बस का टायर खुला, बड़ा हादसा टला

  • Cripto
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, यूपी-नेपाल तक नेटवर्क

  • Chitta
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Hamirpur: रामनगर में 10.33 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन गिरफ्तार

Timeline

  • October 8, 2026

    ORGATEC India 2026 to Spotlight India's Workplace Transformation with 'WorkNXT – Design, Technology and Experiences'

  • October 8, 2026

    Udaan 2026: India's Largest Convening on Early Childhood Care and Education Strives to Move India's Children from 'Surviving to Thriving'

  • October 8, 2026

    Media OutReach Newswire Founder & CEO Jennifer Kok Named Top Nominee in the Woman Entrepreneur Category for EY Entrepreneur Of The Year 2026 Malaysia

  • October 8, 2026

    VinFast India Signs Letters of Intent with First 50+ E-Motorcycle Dealers, Expanding Network To 15 States and 34 Cities

  • October 8, 2026

    Tetra Pak Enables 73 Million Litres of Annual Groundwater Recharge Potential in Khed; Hands Over Rejuvenated Ponds to the Community

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • ORGATEC India 2026 to Spotlight India's Workplace Transformation with 'WorkNXT Design, Technology and Experiences'

    ORGATEC India 2026 to Spotlight India's Workplace Transformation with 'WorkNXT – Design, Technology and Experiences'

    By hinditvnews
    October 8, 2026
  • Udaan 2026: India's Largest Convening on Early Childhood Care and Education Strives to Move India's Children from 'Surviving to Thriving'

    Udaan 2026: India's Largest Convening on Early Childhood Care and Education Strives to Move India's ...

    By hinditvnews
    October 8, 2026
  • Media OutReach Newswire Founder & CEO Jennifer Kok Named Top Nominee in the Woman Entrepreneur Category for EY Entrepreneur Of The Year 2026 Malaysia

    Media OutReach Newswire Founder & CEO Jennifer Kok Named Top Nominee in the Woman Entrepreneur ...

    By hinditvnews
    October 8, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.