Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

  • India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

  • Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

  • Bisleri International Partners with State Bank of India to Drive Responsible Plastic Waste Management Under its 'Bottles for Change' Initiative

  • Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal Budget 2025: दूध, गेहूं-मक्की की कीमत बढ़ी, सीएम की पर्यटन स्टार्टअप योजना

Himachal Budget 2025: दूध, गेहूं-मक्की की कीमत बढ़ी, सीएम की पर्यटन स्टार्टअप योजना

By hinditvnews
March 17, 2025
283
0
Cm

Himachal Budget 2025 Live: दूध, गेहूं-मक्की के खरीद मूल्य में बढ़ोतरी, सीएम पर्यटन स्टार्टअप योजना शुरू होगी

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Mon, 17 Mar 2025

Himachal Budget 2025-26 Live Updates News in Hindi:  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर रहे हैं। सीएम सुक्खू बजट पेश करने के लिए ऑल्टो कार खुद चलाकर विधानसभा पहुंचे।

कांगड़ा एयरपोर्ट का समयबद्ध विस्तारीकरण होगा
कांगड़ा जिले को अंतरराष्ट्रीय टूरिस्ट मैप पर लाने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट का समयबद्ध विस्तारीकरण होगा। नए वित्तीय वर्ष में 3000 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है। बल्ह एयरपोर्ट का मामला एयरपोर्ट अथॉरिटी के समक्ष उठाया जाएगा। नादौन में वेलनेस व राफ्टिंग सेंटर खुलेंगे।

मुख्यमंत्री पर्यटन स्टार्टअप योजना शुरू होगी
सीएम ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। युवाओं को रोजगार देने व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री पर्यटन स्टार्टअप योजना शुरू होगी।  इसके तहत जनजातीय क्षेत्रों में होटल व होमस्टे बनाने के लिए बैंक से लिए लोन पर सरकार बया में पांच प्रतिशत छूट देगी। जबकि गैर जनजातीय क्षेत्रों में यह छूट चार प्रतिशत होगी। चांशल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर ली चुटकी
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आपके सूखे पौधों को भी हरा करने में लगे हुए हैं। ओक ओवर में नेता प्रतिपक्ष के समय जो पौधा लगाया गया था, जब मैं ओकओवर पहुंचा तो वह सूख रहा था। मैंने उसे खाद दी, अब उस पर फूल आना शुरू हो गए हैं। सीएम ने कहा कि ईको-टूरिज्म को बढ़ाया दिया जाएगा। इससे सरकार को 200 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।

5000 हेक्टेयर क्षेत्र में पाैधरोपण किया जाएगा, महिला व युवक मंडल करेंगे देखभाल
2025-26 में 5000 हेक्टेयर क्षेत्र में पाैधरोपण किया जाएगा। फलदार व औषधीय पाैधे लगाए जाएंगे। राजीव गांधी वन संर्वद्धन योजना लागू होगी।  महिला मंडल व युवक मंडल, स्वयं सहायता समूह को एक से पांच हेक्टेयर क्षेत्र में पाैधरोपण के संरक्षण का जिम्मा दिया जाएगा। महिला मंडलों और युवक मंडलों को पौधरोपण के लिए सालाना 2.40 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस योजना के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

एचपी शिवा परियोजना के तहत 100 करोड़ खर्च होंगे,  120 नई ट्राउट इकाइयां स्थापित होंगी।
सीएम ने बजट में घोषणा की कि बागवानी के लिए 4000 हेक्टेयर के लिए सर्वे किया जाएगा। एचपी शिवा परियोजना के तहत 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मछुआरों से सिर्फ 7.50 प्रतिशत रायल्टी ली जाएगी। इससे 20 हजार से अधिक मछुआरों, मछली पालक कृषकों को लाभ होगा। 120 नई ट्राउट इकाइयों को स्थापित किया जाएगा।

प्राकृतिक मक्की और गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने की घोषणा
प्राकृतिक मक्की का न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये किया है। प्राकृतिक गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 40 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये किया गया। हमीरपुर में स्पाइस पार्क बनेगा। हल्दी उगाने पर 10 क्विंटल पर सरकार 90 हजार रुपये देगी । ऊना में आलू प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित होगा। पूर्व यूपीए सरकार में नादौन की बड़ा पंचायत में स्पाइस पार्क का शिलान्यास किया गया था। भाजपा सरकार ने केंद्र में सत्ता संभालने के बाद इस स्पाइस पार्क को रद्द कर दिया था। अब राज्य सरकार खुद इस स्पाइस पार्क को बनाएगी। ऊना में सबसे ज्यादा आलू होता है।  100 गांवों में सिंचाई योजनाएं बनेंगी।

सीएम ने पशुपालकों से गाय के दूध के खरीद मूल्य को 45 से बढ़ाकर 51 रुपये और भैंस के दूध के मूल्य को 55 से बढ़ाकर 61 रुपये प्रतिलीटर करने की घोषणा की। भैंस और गाय के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 6-6 रुपये की बढ़ोतरी की है। पशुपालकों को 2 रुपये की परिवहन सब्सिडी भी मिलेगी।

‘अनछुए क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करेंगे’
ग्रीन स्टेट बनाने की दिशा में पर्यटन को भी शामिल किया जाएगा। धार्मिक पर्यटन, चाय पर्यटन व अनछुए क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इससे हजारों रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।  पशुपालकों को मिलने वाली सारी जानकारी एसएमएस के माध्यम से फोन पर उपलब्ध होगी।

1,58,785 किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रमाणित किया
1,58,785 किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रमाणित किया गया है। प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में आठ पेंशन योजनाएं चल रही हैं। मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना में अन्य जिलों के बच्चों को भी शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा जाएगा।

सीएम ने कहा कि कृषि-बागवानी क्षेत्र में कीटनाशकों के इस्तेमाल को कम करने के पक्ष में है। वनों का संरक्षण करना होगा। सरकार 2026 तक हिमाचल को ग्रीन स्टेट के रूप में विकसित करेगी। ई-बसों को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकारी विभागों में भी ई-गाड़ियों को शामिल किया जा रहा है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सृदृढ़ किया जाएगा। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए पहली बार एमएसपी की घोषणा की गई है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

 

Share :
Tagshimachal pradeshHimachal Pradesh Budget 2025-26 Live Updates CM Sukhwinder Singh Sukhu Rural Economy News in Hindihindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: क्रिकेट मैच में कहासुनी के बाद ...

Next Article

Himachal Budget 2025: जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ेगा, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: पूर्व डीजीपी कुंडू मामले में निशांत की याचिका खारिज

    July 9, 2026
    By hinditvnews
  • Mandir
    Horoscopeऊनामंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bhunda Maha Yagya 2024: ढोल-नगाड़ों की धुनों पर भूंडा महायज्ञ शुरू

    January 3, 2025
    By hinditvnews
  • Liquar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बिना फूड लाइसेंस चल रहे शराब ठेकों के संचालकों पर दर्ज होंगे आपराधिक मामले

    January 25, 2024
    By hinditvnews
  • Chandigarh
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब: 8 महीने में 16 ग्रेनेड हमले, चंडीगढ़ भी निशाने पर; विदेश में बैठे आतंकी क्या चाहते हैं?

    April 9, 2025
    By hinditvnews
  • 19 09 2024 Fire
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: नवोदय विद्यालय भवन में लगी भीषण आग, बच्चों के रजाई-गद्दे और बिस्तर जलकर राख

    September 19, 2024
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सीबीआई ने न्यू शिमला थाने से रिकॉर्ड लिया, गांधी के केस में हाईकोर्ट फैसले को चुनौती

    May 31, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • hpbose
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE: 10वीं-12वीं पास प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद, स्टेपवाइज मार्किंग

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    पॉक्सो केस: स्कूल प्रवक्ता को 6 साल की सजा, 10 हजार जुर्माना

  • Weather update
    manaliWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में बर्फबारी से लुढ़का पारा

Timeline

  • September 5, 2026

    DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

  • September 5, 2026

    India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

  • September 5, 2026

    Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

  • September 5, 2026

    Bisleri International Partners with State Bank of India to Drive Responsible Plastic Waste Management Under its 'Bottles for Change' Initiative

  • September 5, 2026

    Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

    DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

    India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

    Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.