Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

  • European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension II

  • Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

  • Council of Architecture's SHAPE 2026 International Conference on Sustainable Habitats Concludes at Chitkara University, Punjab

  • JK Cement's Buxar Plant Inaugurated by Hon'ble Deputy Chief Minister of Bihar in a Bhavya Lokarpan Ceremony

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal Budget 2025: जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ेगा, ड्रोन टैक्सी सेवाएं शुरू होंगी

Himachal Budget 2025: जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ेगा, ड्रोन टैक्सी सेवाएं शुरू होंगी

By hinditvnews
March 17, 2025
102
0
Cm

Himachal Budget 2025 Live: जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ेगा, ड्रोन टैक्सी सेवाएं उपलब्ध करवाने की योजना बनेगी

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Mon, 17 Mar 2025

Himachal Budget 2025-26 Live Updates News in Hindi:  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर रहे हैं। सीएम सुक्खू बजट पेश करने के लिए ऑल्टो कार खुद चलाकर विधानसभा पहुंचे। बजट में कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं।

शिमला शहर में चलेंगी लग्जरी बसें, अंतरजातीय विवाह पर मिलेंगे दो लाख
शिमला शहर में लग्जरी बसें चलाई जाएगी ताकि निजी वाहनों का इस्तेमाल कम हो। हिम परिवार पोर्टल के तहत जारी आईडी सरकारी योजनाओं से लिंक होगी, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। अंतरजातीय विवाह पर 50 हजार के बजाय अब दो लाख रुपये मिलेंगे।

ड्रोन टैक्सी सेवाएं उपलब्ध करवाने की योजना बनेगी: सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में ड्रोन टैक्सी सेवाएं उपलब्ध करवाने की योजना बनाएगी। इसका इस्तेमाल कृषि-बागवानी, दवाइयों को पहुंचाने सहित अन्य कार्यों में किया जाएगा।  मंडी, हमीरपुर व कांगड़ा में ड्रोन स्टेशन बनेंगे।

नशा रोकने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित होगी, उद्योगों को बिजली पर मिलेगी सब्सिडी
सीएम सुक्खू ने नशाखोरी रोकने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित करने की घोषणा की है। राजगढ़, कंडाघाट में दमकल केंद्र खोला जाएगा। प्रदेश की औद्योगिक नीति में बदलाव किया जाएगा। निवेशकों के लिए मैत्रीपूर्ण वातावरण उपलब्ध करवाया जाएगा। एक उच्च स्तरीय बोर्ड गठित होगा, जो राज्य के औद्योगिक निवेश से से संबंधित सभी पहलुओं पर विचार करेगा। उद्योगों को दो महीने में सभी अनुमतियां दी जाएंगी। 40 पैसे प्रति यूनिट उद्योगों को सब्सिडी साल में दो बार दी जाएगी। डीबीटी के माध्यम से सब्सिडी दी जाएगी।

आंगनबाड़ी केंद्र अब प्री प्राइमरी स्कूल भी कहलाएंगे
18925 आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीक के स्कूलों में रिलोकेट किया जाएगा। ये केंद्र अब आंगनबाड़ी सह प्री नर्सरी स्कूल कहलाएंगे, इनमें 3 से 6 साल के बच्चों की देखभाल की जाएगी। इन केंद्रों को पूर्व पोषाहार को और पौष्टिक बनाया जाएगा। जिला स्तर पर पौष्टिक आहार खरीद की शक्तियां प्रदान की जाएंगी।

21 साल की आयु पूरी करने वाली हर बेटी को मिलेंगे 1500 रुपये, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना शुरू होगी
मुख्यमंत्री ने घोषणा की इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना 1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2026 तक 21 साल की आयु पूरी करने वाली हर बेटी को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का लाभ मिलेगा। जो भी महिलाए दूसरों के घरों में काम कर अपने परिवार का गुजारा करती हैं, उन्हें भी इस 1 जून 2025 से इसका लाभ मिलेगा। इनकी पात्र बेटियां भी 1500 रुपये प्रति माह की हकदार होगा। पंचायतों की ओर से चयनित महिलाओं को चरणवद्ध तरीके से योजना का लाभ दिया जाएगा। बीपीएल परिवारों में जन्म लेने वाली दो बेटियों के लिए इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना शुरू होगी। बेटी के जन्म पर 25,000 रुपये बीमा कराया जाएगा।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए नए लाभार्थी चिन्हित होंगे
आपदाओं से निपटने के लिए 3645 पंचायतों के लिए आपदा प्रतिक्रिया संचालन प्रणाली स्थापित की जाएगी। आपदा से निपटने के लिए 892 करोड़ से आगामी पांच वर्षों के लिए महत्वपूर्ण योजना बनाई है। जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के आंकलन के लिए प्रणाली विकसित होगी।सामाजिक सुरक्षा केंद्र 37 हजार नए लाभार्थी शामिल किए जाएंगे। 67 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान बजट में किया गया। 40 फीसदी या अधिक दिव्यांग होने पर भी पेंशन मिलेगी।

मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 100 करोड़
सैनिक स्कूल सुजानपुर के लिए तीन करोड़ रुपये दिए जाएंगे। 2025-2026 में नाबार्ड की मदद से 50 सड़कों व पुलों का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाया
सीएम ने पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों के मानदेय को बढ़ाने की घोषणा की। जिला परिषद का मानदेय 1000 रुपये बढ़ाया गया है। 3000 डीजल वाहनों को चरणवद्ध तरीके से ई-व्हीकल में बदला जाएगा। इलेक्ट्रिक बस पर 40 और डीजल पर 30 फीसदी की सब्सिडी दी जाएगी।
पद                 मानदेय(मासिक)
जिला परिषद अध्यक्ष    25,000
उपाध्यक्ष    19000
सदस्य      8300
नगर पंचायत समिति अध्यक्ष  12,000
उपाध्यक्ष    9,000
सदस्य 7,500
पंचायत प्रधान  7,500
उप प्रधान 5,100
सदस्य  1050( प्रति बैठक)

कांगड़ा एयरपोर्ट का समयबद्ध विस्तारीकरण होगा
कांगड़ा जिले को अंतरराष्ट्रीय टूरिस्ट मैप पर लाने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट का समयबद्ध विस्तारीकरण होगा। नए वित्तीय वर्ष में 3000 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है। बल्ह एयरपोर्ट का मामला एयरपोर्ट अथॉरिटी के समक्ष उठाया जाएगा। नादौन में वेलनेस व राफ्टिंग सेंटर खुलेंगे।

मुख्यमंत्री पर्यटन स्टार्टअप योजना शुरू होगी
सीएम ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। युवाओं को रोजगार देने व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री पर्यटन स्टार्टअप योजना शुरू होगी।  इसके तहत जनजातीय क्षेत्रों में होटल व होमस्टे बनाने के लिए बैंक से लिए लोन पर सरकार बया में पांच प्रतिशत छूट देगी। जबकि गैर जनजातीय क्षेत्रों में यह छूट चार प्रतिशत होगी। चांशल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Himachal Budget 2025: दूध, गेहूं-मक्की की कीमत ...

Next Article

Himachal: भिंडरावाले के झंडे पर मामला दर्ज, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Yogi
    उत्तर प्रदेश

    UP: किसानों को योगी आदित्यनाथ का तोहफा, 2.51 लाख खातों में 460 करोड़ ट्रांसफर

    February 21, 2026
    By hinditvnews
  • Images (9)
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal News: बिना मंजूरी विदेश के निजी दौरे करने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

    February 29, 2024
    By hinditvnews
  • Chitta
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    चिट्टा तस्कर: 2,000 दिहाड़ी पर रखे थे युवक, पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    IPL 2025: पंजाब किंग्स का धर्मशाला में अभ्यास शिविर, 2 से 6 मार्च

    February 25, 2025
    By hinditvnews
  • Maan
    Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा

    Arvind Kejriwal: पंजाब से राज्यसभा जाने की खबरों का आप ने किया खंडन

    February 26, 2025
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तराखण्ड

    Yamunotri Highway: डामटा हादसे में लापता युवक आज सुबह खाई में मिला

    October 3, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    मई में 2% ज्यादा बारिश, हिमाचल में कई दिन और जारी रहेगी

  • himachal
    election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में नवनिर्वाचित विधायकों ने ग्रहण की शपथ, साढ़े चार महीने बाद पूरी हुई विधानसभा में सदस्यों की संख्या

  • Download
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Landslide in Kullu: पहाड़ से कार पर गिरी थी चट्टानें, 6 साल के बच्चे की सिर पर चोट लगने से मौत; अन्य 3 घायल

Timeline

  • February 28, 2026

    NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

  • February 28, 2026

    European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension II

  • February 28, 2026

    Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

  • February 28, 2026

    Council of Architecture's SHAPE 2026 International Conference on Sustainable Habitats Concludes at Chitkara University, Punjab

  • February 28, 2026

    JK Cement's Buxar Plant Inaugurated by Hon'ble Deputy Chief Minister of Bihar in a Bhavya Lokarpan Ceremony

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Nitkonnect'26 Brings 1200 Alumni To Discuss 'bharat Unbound' Through Innovation

    NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • European Luxury Arrives In The Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store In South Extension Ii

    European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension ...

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • Powering India's Semiconductor Rise: Iesa Technovation Awards 2026

    Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.