Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: स्कूलों में घटे 16 हजार विद्यार्थी, 420 में शिक्षकों की कमी, 112 में बिजली नहीं

  • India's Retail Infrastructure Readiness for the 43.7 Million Sq. Ft. of New Retail Supply Expected by 2030

  • Union Minister Chirag Paswan Calls on Beverage Industry to Make India a Global Centre for Manufacturing, Innovation and Exports

  • Sector 150: The Making of Noida's Next Luxury Residential Destination

  • Bitcoin nears USD 60,000: What traders should watch, according to WazirX

Horoscopemanaliकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›Horoscope›Himachal: CM सुक्खू ने महिला होम गार्डों को दी बड़ी राहत

Himachal: CM सुक्खू ने महिला होम गार्डों को दी बड़ी राहत

By hinditvnews
December 7, 2024
444
0
Cm Sukhu

CM सुक्खू ने महिला होम गार्डों को दी बड़ी राहत, 180 दिनों का मिलेगा मातृत्व अवकाश; भरे जाएंगे 700 रिक्त पद

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Sat, 07 Dec 2024

हिमाचल प्रदेश में 700 गृह रक्षकों की भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह घोषणा की है। महिला गृह रक्षकों को 180 दिन का मातृत्व अवकाश मिलेगा। प्रदेश के बाहर तैनाती के दौरान गृह रक्षकों के दैनिक भत्ते को 60 से बढ़ाकर 500 रुपये किया जाएगा। आपदा प्रबंधन की क्षमताओं में सुधार के लिए सभी जिला मुख्यालयों पर ड्रोन स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

शिमला। हिमाचल में गृह रक्षकों के 700 रिक्त पद भरे जाएंगे। महिला गृह रक्षकों को 180 दिन का मातृत्व अवकाश मिलेगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के रिज मैदान पर शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा के 62वें राज्यस्तरीय स्थापना दिवस पर की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के बाहर तैनाती के दौरान गृह रक्षकों के दैनिक भत्ते को 60 से बढ़ा 500 रुपये किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन की क्षमताओं में सुधार करने के लिए सभी जिला मुख्यालयों पर ड्रोन स्टेशन स्थापित करने की भी घोषणा की।

 

उन्होंने स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) नियंत्रण कक्ष में नए दूरभाष नंबर स्वीकृत करने और पालमपुर व कांगड़ा इकाई परिसर में एसडीआरएफ मुख्यालय के निर्माण और संचार प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए धन आवंटित करने को कहा।

अधिक क्षमता वाले ड्रोन की आपूर्ति सुनिश्चित

उन्होंने कहा कि राज्य आपदा प्रबंधन बल के लिए आधुनिक उपकरण और पर्याप्त राशि आवंटित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। एसडीआरएफ के पास पांच किलोग्राम की क्षमता तक भार उठाने में सक्षम ड्रोन है। आपदा के प्रबंधन की दिशा में अधिक क्षमता वाले ड्रोन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

 

सरकार एसडीआरएफ की अधोसंरचना में सुधार करने के साथ प्राकृतिक आपदा की स्थिति में गृह रक्षा को प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में नामित कर रही है और एसडीआरएफ के अंतर्गत एकीकृत किया जा रहा है। प्रदेश में गृह रक्षकों की 74 कंपनी कार्यालयों और 12 प्रशिक्षण केंद्रों को आपदा प्रतिक्रिया केंद्र के रूप में नामित किया है।

17 टुकड़ियां परेड में शामिल

उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए छह जनवरी 2025 तक राज्यस्तरीय आपदा प्रबंधन जागरूकता अभियान आरंभ किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कमांडर विनय कुमार के नेतृत्व में 17 टुकड़ियां परेड में शामिल हुई।

 

प्लाटून कमांडर लता राही के नेतृत्व में महिला टुकड़ी दल, संबंधित कमांडर के नेतृत्व में विभिन्न जिलों की टुकड़ियों ने परेड का शानदार प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. (कर्नल) धनी राम शांडिल, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली व उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया मौजूद रहे।

 

Share :
TagsCm Sukkhuhimachal newshindi newsshimla news
Previous Article

Pushpa 2: ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग में ...

Next Article

Himachal News: पंचायत कमरऊ में संयुक्त परिवार ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: मानसून बाद खनन राजस्व का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

    September 16, 2026
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: पूर्व विधायकों की अंत्येष्टि अब राजकीय सम्मान से, सीएम धामी का ऐलान

    February 20, 2025
    By hinditvnews
  • Karnataka
    राष्ट्रीय

    Ram Mandir: भगवान राम की मूर्ति जुलूस के दौरान पथराव, वाडी शहर में 25 जनवरी तक धारा 144 लागू

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • Kullu
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu Dussehra: सात दिनों तक तपस्वियों की तरह रहते हैं 3,000 कारकून

    October 17, 2024
    By hinditvnews
  • Police
    हरियाणा

    हरियाणा: फर्जी प्लाट दिखा कर 48.5 लाख ठगी, रेप और हत्या की धमकी

    September 23, 2025
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: प्री-मानसून की दस्तक, कई जिलों में अलर्ट

    June 12, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh में अनुबंधित डॉक्टरों को संशोधित स्टाइपेंड देने के आदेश जारी

  • Apple
    himachaal appleहिमाचल प्रदेश

    मंडियों में सेब के दामों में आई गिरावट, बागवान की नहीं हो रही अच्‍छी कमाई

  • Kangna
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Kangana Ranaut: सांसद कंगना रणौत ने मंडी में अपने कार्यालय का किया शुभारंभ, कांग्रेस पर बोला जुबानी हमला

Timeline

  • November 21, 2026

    हिमाचल: स्कूलों में घटे 16 हजार विद्यार्थी, 420 में शिक्षकों की कमी, 112 में बिजली नहीं

  • November 20, 2026

    India's Retail Infrastructure Readiness for the 43.7 Million Sq. Ft. of New Retail Supply Expected by 2030

  • November 20, 2026

    Union Minister Chirag Paswan Calls on Beverage Industry to Make India a Global Centre for Manufacturing, Innovation and Exports

  • November 20, 2026

    Sector 150: The Making of Noida's Next Luxury Residential Destination

  • November 20, 2026

    Bitcoin nears USD 60,000: What traders should watch, according to WazirX

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • School

    हिमाचल: स्कूलों में घटे 16 हजार विद्यार्थी, 420 में शिक्षकों की कमी, 112 में बिजली ...

    By hinditvnews
    November 21, 2026
  • India's Retail Infrastructure Readiness for the 43.7 Million Sq. Ft. of New Retail Supply Expected by

    India's Retail Infrastructure Readiness for the 43.7 Million Sq. Ft. of New Retail Supply Expected ...

    By hinditvnews
    November 20, 2026
  • Union Minister Chirag Paswan Calls on Beverage Industry to Make India a Global Centre for Manufacturing, Innovation and Exports

    Union Minister Chirag Paswan Calls on Beverage Industry to Make India a Global Centre for ...

    By hinditvnews
    November 20, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.