Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • भारत-पाक तनाव: जालंधर में ड्रोन ढेर, होशियारपुर में धमाके

  • उत्तराखंड: PM मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट, युवक गिरफ्तार; एआई वीडियो मामला गर्माया

  • हल्द्वानी: नर्स आत्महत्या केस में आरोपी गिरफ्तार, 10 साल से कर रहा था परेशान

  • उत्तराखंड: कालसी में दिखे संदिग्ध ड्रोन, चर्चाएं तेज़

  • HPU शिमला: विश्वविद्यालय को मिला स्थायी कुलसचिव, भर्ती प्रक्रिया तेज़ होने की उम्मीद

हिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›Himachal News: होटलों की तर्ज पर चल रहे होमस्टे पर अब अलग टैक्स, कैबिनेट में होगा फैसला

Himachal News: होटलों की तर्ज पर चल रहे होमस्टे पर अब अलग टैक्स, कैबिनेट में होगा फैसला

By hinditvnews
August 5, 2024
68
0
cm sukhu

 होटलों की तर्ज पर चल रहे होमस्टे पर अब अलग टैक्स

प्रदेश में शहरी क्षेत्रों के आसपास होटलों की तर्ज पर चल रहे होमस्टे पर सरकार होटलों पर लगने वाला टैक्स लगा सकती है। होमस्टे नियम-2024 का प्रारूप तय करने के लिए सरकार की ओर से गठित मंत्रिमंडलीय उप-समिति इसे लेकर सरकार को सुझाव देने वाली है। सरकार अगर यह फैसला लेती है तो इसका सीधा असर प्रदेश में चल रहे 1,000 से अधिक होमस्टे इकाईयों पर पड़ेगा। मंत्रिमंडलीय उप-समिति का मानना है कि होमस्टे के नाम पर प्रदेश में होटलों की तर्ज पर कारोबार चल रहा है। इससे होटल कारोबारियों का काम प्रभावित हो रहा है जो सरकार को सभी टैक्स देते हैं। होम स्टे योजना ग्रामीण क्षेत्रों में अपने घरों में रहकर सैलानियों को ठहराने और परंपरागत व्यंजन परोस कर स्वरोजगार के लिए बनाई गई है जिसका कुछ व्यवसायी अनुचित लाभ उठा रहे हैं।हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 9 अगस्त को प्रस्तावित थी, लेकिन अब यह 8 अगस्त को दोपहर 12 बजे निर्धारित हुई है। बैठक में होमस्टे नियम-2024 का प्रारूप तय करने के लिए सरकार की ओर से गठित मंत्रिमंडलीय उप-समिति अपने सुझाव रखेगी। मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद होमस्टे नियम-2024 तय किए जाएंगे।मंत्रिमंडलीय उप-समिति ने लीज पर चल रहे होमस्टे का लाइसेंस रद्द करने का भी निर्णय लिया है। प्रदेश में 4,146 होमस्टे पंजीकृत हैं, जिनमें से करीब 60 फीसदी लीज पर चल रहे हैं। होमस्टे नियम-2008 के तहत जिस व्यक्ति के नाम लाइसेंस जारी हुआ है, उसे ही होमस्टे का संचालन करना होगा और उसी भवन में रहना होगा, जहां होमस्टे चल रहा है। प्रदेश में चल रहे एक हजार से अधिक गैर पंजीकृत होमस्टे और बीएंडबी बंद करना भी प्रस्तावित है। पंजीकरण के बाद लाइसेंस की अवधि पांच साल से घटाकर दो साल करने, बाहरी राज्यों के लोगों की ओर से चलाए जा रहे होमस्टे बंद करने, पंजीकरण और नवीनीकरण शुल्क में बढ़ोतरी का भी प्रस्ताव है।सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी के लिए होम स्टे पर सुविधाओं के आधार पर सेस लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। होम स्टे के साथ बेड एंड ब्रेकफास्ट इकाइयों को भी पर्यटन विभाग की कार्यवाही के दायरे में लाने का भी प्रस्ताव है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान मंत्रिमंडलीय उप-समिति के अध्यक्ष हैं जबकि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी उप-समिति के सदस्य हैं। पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग की निदेशक मानसी सहाय ठाकुर उप-समिति की सदस्य सचिव हैं।

 

होमस्टे में चल रहे 16,635 कमरे
प्रदेश में संचालित 4,146 होम स्टे के तहत प्रदेश में 16,635 कमरे संचालित हो रहे हैं, जिनकी बेड क्षमता 25511 है। कुल्लू जिले में सबसे अधिक 1,015 होमस्टे पंजीकृत हैं। होम स्टे में डबल बेडरूम की संख्या 12,171 है।

Share :
Tagshimachal
Previous Article

Dharamshala To Shimla Air Service: धर्मशाला-शिमला के ...

Next Article

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • 1200 675 20230628 Thumbnail 16x9 Farmer
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal: बिना कीटनाशकों के बिना भी तैयार होंगी फल-सब्जियां,नौणी विश्वविद्यालय ने नैनो फंगीसाइड किया तैयार

    January 18, 2024
    By hinditvnews
  • weather
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के कई जिलों में हुई भारी बारिश, शिमला में भूस्खलन; लोगों ने भागकर बचाई जान

    August 20, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    Monkeypox In Himachal: हिमाचल में मंकीपॉक्स के लिए अलर्ट जारी, विदेश से आने वाले लोगों पर नजर

    August 23, 2024
    By hinditvnews
  • cm
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू बोले- नहीं बेचेंगे अटल आदर्श विद्यालय, न ही बदला जाएगा नाम

    August 30, 2024
    By hinditvnews
  • Kinnaur
    किन्नौरहिमाचल प्रदेश

    12 साल में भी नहीं बनी 450 मेगावाट की कड़छम शोगंटोंग विद्युत परियोजना, जानें कब तक पूरा होगा काम

    July 22, 2024
    By hinditvnews
  • weather
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल की तबाही: तीन जगह बादल फटे…मकान-पुल और सड़कें बही, परिवार के 7 लोगों समेत 40 लापता

    August 1, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Child
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के भ्रमण दल को शिमला से रवाना किया

  • Maxresdefault
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल में इस महीने होगा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तैयार की जा रही सूची

  • Indira
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    आचार संहिता लगने के बाद इस योजना से हटाई गई CM सुक्‍खू और इंदिरा गांधी की फोटो

Timeline

  • May 13, 2025

    भारत-पाक तनाव: जालंधर में ड्रोन ढेर, होशियारपुर में धमाके

  • May 13, 2025

    उत्तराखंड: PM मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट, युवक गिरफ्तार; एआई वीडियो मामला गर्माया

  • May 13, 2025

    हल्द्वानी: नर्स आत्महत्या केस में आरोपी गिरफ्तार, 10 साल से कर रहा था परेशान

  • May 13, 2025

    उत्तराखंड: कालसी में दिखे संदिग्ध ड्रोन, चर्चाएं तेज़

  • May 13, 2025

    HPU शिमला: विश्वविद्यालय को मिला स्थायी कुलसचिव, भर्ती प्रक्रिया तेज़ होने की उम्मीद

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Drone

    भारत-पाक तनाव: जालंधर में ड्रोन ढेर, होशियारपुर में धमाके

    By hinditvnews
    May 13, 2025
  • Arrest

    उत्तराखंड: PM मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट, युवक गिरफ्तार; एआई वीडियो मामला गर्माया

    By hinditvnews
    May 13, 2025
  • jail, rules, india

    हल्द्वानी: नर्स आत्महत्या केस में आरोपी गिरफ्तार, 10 साल से कर रहा था परेशान

    By hinditvnews
    May 13, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.