Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • शिमला: प्रवेश द्वार पर पर्यटकों का स्वागत मिट्टी और धूल से हो रहा है

  • बरेली हिंसा: CM योगी बोले- ‘मौलाना भूल गया किसका शासन है’, समझाया भाषा में

  • हरियाणा: अवैध संबंध के शक में भतीजे ने चाचा की हत्या, गर्दन पर गंडासी से हमला

  • Earthquake: सोनीपत में भूकंप के झटके, लोग गहरी नींद में डरे

  • नैनीताल: टैक्स चोरों पर कार्रवाई, 22.68 करोड़ के 2982 बकाएदार लापता, आरसी जारी

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal News: हिमाचल को मिल सकता है पहला ट्रामा सेंटर

Himachal News: हिमाचल को मिल सकता है पहला ट्रामा सेंटर

By hinditvnews
June 11, 2024
107
0
Nadda

Himachal News: मोदी कैबिनेट में दूसरी बार स्वास्थ्य मंत्री बने जेपी नड्डा, हिमाचल को मिल सकता है पहला ट्रामा सेंटर

मोदी सरकार में जगत प्रकाश नड्डा के स्वास्थ्य मंत्री बनने से हिमाचल प्रदेश को उसका पहला ट्रामा सेंटर मिलने की उम्मीद है। अपने पहले कार्यकाल में जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश को एम्स दिया था। नड्डा ने हर जिले में ट्रामा सेंटर बनाने का फैसला लिया था लेकिन यह प्रोजेक्ट अभी तक अधर में लटका है। आइजीएमसी शिमला में न्यू ओपीडी में अलग से ट्रामा सेंटर बनाने का प्रस्ताव है।

HIGHLIGHTS

  1. जेपी नड्डा के स्वास्थ्य मंत्री बनने से हिमाचल में ट्रामा सेंटर बनने की उम्मीद है
  2. नरेंद्र मोदी कैबिनेट में जेपी नड्डा को मिला है स्वास्थ्य मंत्रालय
  3. 2014 से 2019 तक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रहे हैं नड्डा

 शिमला। केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री रहते हिमाचल को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिलाने वाले जगत प्रकाश नड्डा दूसरी बार केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री बने हैं। अब हिमाचल को उनसे फिर कई उम्मीदें हैं।

पांच वर्ष में प्रदेश के अस्पतालों में कई ढांचागत बदलाव दिख सकते हैं। अपने पहले कार्यकाल में नड्डा ने हिमाचल को एम्स दिया था। अब यह बिलासपुर में बनकर तैयार है और क्रियाशील हो गया है।

हिमाचल प्रदेश को मिल सकता है पहला ट्रामा सेंटर

नड्डा ने हर जिले में एक ट्रामा सेंटर बनाने का फैसला किया था। यह प्रोजेक्ट अभी तक अधर में लटका है। इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल (आइजीएमसी) शिमला में न्यू ओपीडी में अलग से ट्रामा सेंटर बनाने का प्रस्ताव है, लेकिन अब तक यह शुरू नहीं हो पाया है।

अब उम्मीद है कि हिमाचल का पहला ट्रामा सेंटर शिमला में शुरू होगा और इसके बाद हर जिला में ट्रामा सेंटर शुरू होंगे। एम्स बिलासपुर में देश के बड़े डाक्टर आते हैं तो हिमाचल ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्यों को भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिल सकता है।

एम्स में आधुनिक मशीनों की कमी से परेशान हैं लोग

एम्स शुरू हो गया है लेकिन अब भी गंभीर बीमारियों के मरीजों को प्रदेश से बाहर जाना पड़ता है। हिमाचल के अस्पतालों में आधुनिक मशीनों की कमी के कारण मरीजों को बाहर से टेस्ट करवाने पड़ते हैं। कई टेस्ट करवाने के लिए अस्पताल में कई माह बाद की तिथि मिलती है।

ऐसे में मरीजों को परेशानियों से दो चार होना पड़ता है। जगत प्रकाश नड्डा के दूसरी बार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनने से प्रदेश के अस्पतालों में आधुनिक मशीनें आने की उम्मीद बढ़ गई है।

2014 से 2019 तक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रहे हैं नड्डा

जगत प्रकाश नड्डा नौ नवंबर, 2014 से 24 मई, 2019 तक केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रहे हैं। जून 2019 में उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व जनवरी 2020 में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था।

बिलासपुर के रहने वाले नड्डा का जन्म दो दिसंबर, 1960 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से कानून की पढ़ाई की। 1993 में बिलासपुर से पहली बार विधायक बने थे।

 

 

Share :
Tagshimachal newsnews of health ministernews of himachal pradeshnews of JP naddanews of shimla
Previous Article

कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, ओपीएस के लिए ...

Next Article

Delhi-Manali-Leh Bus: 30 घंटे, 1026 KM…HRTC की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dig
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal IPS Promotion: हिमाचल के तीन IPS अफसरों को CM सुक्खू ने दिया नए साल का तोहफा

    January 10, 2024
    By hinditvnews
  • Teacher
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Teachers Bharti: हिमाचल में सरकारी टीचर बनने का सुनहरा अवसर

    March 15, 2024
    By hinditvnews
  • Cm
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं पर सावधानी बरतनी जरूरी

    November 30, 2023
    By hinditvnews
  • Supreem Court
    दिल्लीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Water Crisis Delhi: ‘हिमाचल ने नहीं रोका दिल्ली का पानी’

    June 11, 2024
    By hinditvnews
  • Dhankkhad
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश: हमीरपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़

    January 6, 2024
    By hinditvnews
  • Mandi News
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Mandi News: झूठ बोल कर शादी करने का आरोप

    September 21, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • SDM SHIMLA GRAMIN KAVITA THKAUR
    Himachal Tourists placesशिमलास्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश

    एसडीएम शिमला ग्रामीण कविता ठाकुर दवारा स्वच्छता की मुहिम

  • Rajender
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    भाजपा के सियासी नेटवर्क से कैप्टन रंजीत राणा गायब

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    Landslide In Himachal: हिमाचल में 250 स्थानों पर भूस्खलन की संभावना सबसे ज्यादा, इंजीनियरों को किया अलर्ट

Timeline

  • September 27, 2025

    शिमला: प्रवेश द्वार पर पर्यटकों का स्वागत मिट्टी और धूल से हो रहा है

  • September 27, 2025

    बरेली हिंसा: CM योगी बोले- ‘मौलाना भूल गया किसका शासन है’, समझाया भाषा में

  • September 27, 2025

    हरियाणा: अवैध संबंध के शक में भतीजे ने चाचा की हत्या, गर्दन पर गंडासी से हमला

  • September 27, 2025

    Earthquake: सोनीपत में भूकंप के झटके, लोग गहरी नींद में डरे

  • September 27, 2025

    नैनीताल: टैक्स चोरों पर कार्रवाई, 22.68 करोड़ के 2982 बकाएदार लापता, आरसी जारी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Shoghi Shimla Breaking News

    शिमला: प्रवेश द्वार पर पर्यटकों का स्वागत मिट्टी और धूल से हो रहा है

    By hinditvnews
    September 27, 2025
  • yogi

    बरेली हिंसा: CM योगी बोले- ‘मौलाना भूल गया किसका शासन है’, समझाया भाषा में

    By hinditvnews
    September 27, 2025
  • Dead Body

    हरियाणा: अवैध संबंध के शक में भतीजे ने चाचा की हत्या, गर्दन पर गंडासी से ...

    By hinditvnews
    September 27, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.