Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Bitcoin and Ethereum: Five Key Steps for Investors to Navigate the Next Phase

  • Smile Train India Brings Smile Walls to Communities Across the Country for World Smile Day

  • Oxford University Press and Canva Join Hands to Empower Future-Ready Learners

  • Gurjinder Singh Gavy Congratulates Pargat Singh on Appointment as Punjab Congress President, Extends Best Wishes to Sachin Pilot

  • The Millennium Group of Schools Announces Winners of Millennium AI Creators Championship 2026, Celebrating Young India's Responsible AI Creators

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal Pradesh: जिला परिषद से विधानसभा तक पहुंचे कई नेता

Himachal Pradesh: जिला परिषद से विधानसभा तक पहुंचे कई नेता

By hinditvnews
May 22, 2026
129
0
Panchayat

HP Panchayat Election: हिमाचल में जिला परिषद की दहलीज लांघ कर विधानसभा पहुंचे हैं कई नेता

हिंदी टीवी  न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Fri, 22 May

प्रदेश की राजनीति में जिला परिषद लंबे समय से बड़े नेताओं की राजनीतिक पाठशाला मानी जाती रही है।

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में जिला परिषद लंबे समय से बड़े नेताओं की राजनीतिक पाठशाला मानी जाती रही है। जिला परिषद की राजनीति से निकले कई चेहरे आज विधानसभा पहुंच चुके हैं। यही कारण है कि इस बार भी जिला परिषद चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों और बड़े नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। कई मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता अब अपनी राजनीतिक विरासत बेटा, बेटी और बहुओं को सौंपने की तैयारी में हैं।

ये मंत्री-विधायक जिला परिषद की सियासत से निकले

 प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने भी अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत जिला परिषद से की थी। इसके अलावा विधायक हंसराज, पवन काजल, रीना कश्यप और सुरेंद्र शौरी जैसे कई नेता भी पंचायतीराज संस्थाओं से आगे बढ़कर विधानसभा तक पहुंचे हैं। यही वजह है कि जिला परिषद चुनावों को विधानसभा की राजनीति का मजबूत आधार माना जाता है। इस बार के चुनावों में कई मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के बेटे, बेटियां और रिश्तेदार मैदान में हैं। कुछ नेता अपनी बहुओं को चुनावी राजनीति में उतार रहे हैं तो कहीं बेटियां जिला परिषद सदस्य बनने के लिए जनता के बीच पहुंच रही हैं।

पूर्व मंत्रियों के बेटा, बेटी और रिश्तेदार भी चुनाव मैदान में

पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, कांग्रेस वरिष्ठ नेता कौल सिंह, भाजपा नेता महेश्वर सिंह, कांग्रेस पूर्व विधायक सोहन लाल, पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी सहित कई नेताओं के बेटा, बेटी और रिश्तेदार चुनाव मैदान में हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के वरिष्ठ नेता अपने समर्थित प्रत्याशियों को जिताने के लिए लगातार गांव-गांव जाकर प्रचार कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी मुकाबले काफी रोचक हो गए हैं। कई सीटों पर सीधा मुकाबला राजनीतिक परिवारों के उम्मीदवारों के बीच देखने को मिल रहा है।

भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने मोर्चा संभाला

भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में पूर्व मंत्री और विधायक मोर्चा संभाले हुए हैं, जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी अपने समर्थकों को जीत दिलाने के लिए लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। जिला परिषद चुनाव केवल स्थानीय विकास तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि यह आने वाले विधानसभा चुनावों की जमीन तैयार करने का भी माध्यम बन चुके हैं। जिला परिषद सदस्य बनने वाले कई युवा नेता भविष्य में विधानसभा और लोकसभा की राजनीति में भी कदम रख सकते हैं। प्रदेश में इस बार के पंचायतीराज चुनावों में पारिवारिक राजनीतिक विरासत और नए नेतृत्व के बीच दिलचस्प संतुलन देखने को मिल रहा है।

पुलिस के पहरे में पहुंचेंगे बैलेट बाॅक्स

 हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था कर दी है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान बैलेट बॉक्स को पुलिस के कड़े पहरे में मतदान केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से विस्तृत सुरक्षा योजना तैयार की है। पंचायत समिति (बीडीसी) और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव में इस्तेमाल होने वाली मतपेटियों को मतदान के बाद स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। इन स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान चौबीस घंटे तैनात रहेंगे। आयोग ने कहा है कि मतपेटियों की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं जाएगी। प्रत्याशियों की उपस्थिति में ही 31 मई को इन्हें खोला जाएगा।

मतदाताओं को पहचान पर्चियां सादे कागज पर

प्रदेश के संवेदनशील और अति की संवेदनशील मतदान केंद्रों की विशेष निगरानी की जाएगी। ऐसे मतदान केंद्रों पर चार से पांच पुलिस कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। अतिरिक्त पुलिस बल भी रिजर्व रखा गया है। निर्वाचन आयोग ने अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के दौरान लगातार समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।  राज्य निर्वाचन आयोग ने आदेश दिए है कि मतदाताओं को पहचान पर्चियां सादे (सफेद) कागज पर दी जाएंगी। इन पर्चियों ने किसी भी प्रत्याशियों का नाम नहीं लिखा जाएगा न ही चुनाव चिह्न होगा। पर्ची पर सिर्फ मतदाता का नाम होगा।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsHP Panchayat Election: several leaders have crossed the threshold of the zila parishad to reach the Legislativshimla news
Previous Article

Himachal Pradesh में बदला मौसम का मिजाज, ...

Next Article

Uttarkashi: यमुनोत्री धाम आए महाराष्ट्र के तीर्थयात्री ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: स्कूलों में ऑनलाइन के बजाय जन्म प्रमाण पत्र पर मिलेगा दाखिला

    March 12, 2025
    By hinditvnews
  • Rape
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: मंदिर जाने के लिए निकली बच्ची के साथ दुष्कर्म

    March 1, 2025
    By hinditvnews
  • शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: चश्मे-बावड़ियां बचाएंगी पहाड़ों की प्यास

    September 7, 2026
    By hinditvnews
  • gaggal airport sshimla
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: धर्मशाला-चंडीगढ़ के लिए छह दिन होगी हवाई उड़ान

    October 25, 2024
    By hinditvnews
  • Aiims
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    AIIMS : Bilaspur में नन्हे मरीजों की बिना चीरा सर्जरी, उपकरण खरीद प्रक्रिया शुरू

    February 21, 2026
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पूर्व सैनिकों को सरकारी नौकरी में 15% आरक्षण

    September 7, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Election 2024 के लिए शुरू हुई तैयारियां, चुनाव आयोग ने शिमला पुलिस से पूछा- ‘बॉर्डर पर कैसी है सुरक्षा?’

  • Train
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: मानसून असर, कालका-शिमला ट्रैक पर 5 अगस्त तक दो ट्रेनें बंद

  • Spu mandi
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    SPU Mandi: एसपीयू में भर्ती होंगे 35 गेस्ट फैकल्टी, इस दिन से होंगे साक्षात्कार

Timeline

  • October 3, 2026

    Bitcoin and Ethereum: Five Key Steps for Investors to Navigate the Next Phase

  • October 3, 2026

    Smile Train India Brings Smile Walls to Communities Across the Country for World Smile Day

  • October 3, 2026

    Oxford University Press and Canva Join Hands to Empower Future-Ready Learners

  • October 3, 2026

    Gurjinder Singh Gavy Congratulates Pargat Singh on Appointment as Punjab Congress President, Extends Best Wishes to Sachin Pilot

  • October 3, 2026

    The Millennium Group of Schools Announces Winners of Millennium AI Creators Championship 2026, Celebrating Young India's Responsible AI Creators

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bitcoin and Ethereum: Five Key Steps for Investors to Navigate the Next Phase

    By hinditvnews
    October 3, 2026
  • Smile Train India Brings Smile Walls to Communities Across the Country for World Smile Day

    Smile Train India Brings Smile Walls to Communities Across the Country for World Smile Day

    By hinditvnews
    October 3, 2026
  • Oxford University Press and Canva Join Hands to Empower Future Ready Learners

    Oxford University Press and Canva Join Hands to Empower Future-Ready Learners

    By hinditvnews
    October 3, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.