Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Medusa Beverages Enters Australasia Market Through New Zealand, Targets 1000 Retail Stores Nationwide

  • NCR's Luxury Housing Story is Shifting from Homes to Quality of Life

  • Salesforce Great India Sales, Marketing and Service Summit Spotlights AI-Led Customer Experience and Enterprise Growth

  • AVPN Global Conference 2026 Delivers New Partnership and Capital Commitments to Close Asia's Impact Gaps

  • Yes Madam Marks Raksha Bandhan with 0% Commission for Over 10,000 Service Partners

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal Pradesh में अनुबंधित डॉक्टरों को संशोधित स्टाइपेंड देने के आदेश जारी

Himachal Pradesh में अनुबंधित डॉक्टरों को संशोधित स्टाइपेंड देने के आदेश जारी

By hinditvnews
May 29, 2026
92
0
Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea

Himachal: अनुबंधित सीनियर रेजिडेंट, ट्यूटर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को संशोधित स्टाइपेंड देने का आदेश

हिंदी टीवी न्यूज , शिमला। Published by: Megha Jain Updated Fri, 29 May 2026

हाईकोर्ट ने अनुबंध पर तैनात सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को भी संशोधित स्टाइपेंड देने का आदेश दिया है।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध पर तैनात सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को भी संशोधित स्टाइपेंड देने का आदेश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि अनुबंध नीति और रेजिडेंट डॉक्टर पॉलिसी के तहत नियुक्त चिकित्सकों के बीच केवल भर्ती के स्रोत के आधार पर भेदभाव नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि जब सरकार किसी पद के लिए स्टाइपेंड में संशोधन करती है, तो उसका लाभ समान कार्य व जिम्मेदारियां निभा रहे सभी डॉक्टरों को मिलना चाहिए। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने अपने फैसले में कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से 10 अप्रैल 2025 को जारी अधिसूचना में कहीं भी यह उल्लेख नहीं था कि संशोधित स्टाइपेंड का लाभ अनुबंध पर कार्यरत डॉक्टरों को नहीं मिलेगा।

10 अप्रैल से ही स्टाइपेंड का लाभ देने का आदेश

हाईकोर्ट ने याचिकाओं को स्वीकार करते हुए राज्य सरकार को आदेश दिया कि याचिकाकर्ताओं को 10 अप्रैल 2025 से ही एक लाख रुपये प्रतिमाह संशोधित स्टाइपेंड का भुगतान किया जाए। इस फैसले के बाद राज्य के अन्य मेडिकल कॉलेजों में अनुबंध पर कार्यरत सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए भी बढ़े हुए स्टाइपेंड का रास्ता साफ हो गया है।

यह है मामला

याचिकाकर्ताओं को 28 मई 2021 को लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक (मंडी) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में अनुबंध पर तीन साल के लिए सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर स्पेशलिस्ट के रूप में नियुक्ति किया गया था। सरकार ने 10 अप्रैल 2025 को सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर स्पेशलिस्ट का मासिक स्टाइपेंड 60 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये प्रतिमाह कर दिया, लेकिन अनुबंध नीति के तहत नियुक्ति का हवाला देकर याचिकाकर्ताओं को इसका लाभ देने से इन्कार कर दिया गया। इसके खिलाफ याचिकाकर्ता हाईकोर्ट चले गए।

अदालत के आदेश की अवहेलना पर सरकार को 10 हजार जुर्माना

 प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से अदालती आदेशों को लागू करने में बरती जा रही ढिलाई पर सख्त रुख अपनाया है। न्यायाधीश ज्योत्स्ना रिवाल दुआ की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए सरकार को फैसला लागू करने के लिए तीन सप्ताह का अंतिम अवसर दिया है। कोर्ट ने यह रियायत मुफ्त में नहीं दी, बल्कि अदालती आदेश की अवहेलना पर सरकार को 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह राशि सरकार को मुख्य न्यायाधीश आपदा रिलीफ फंड में जमा करनी होगी। अदालत ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे पहले 24 अप्रैल को हुई सुनवाई में भी सरकार को फैसला लागू करने का अंतिम अवसर दिया गया था। बावजूद आदेश का पालन नहीं किया गया। यह मामला कॉलेज के सहायक प्राध्यापकों (असिस्टेंट प्रोफेसरों) की याचिकाओं से जुड़ा है, जिन्होंने कोर्ट से अनुबंध के आधार पर नियुक्ति की तारीख से ही समान काम के लिए समान वेतन का लाभ, अनुबंध अवधि को पेंशन, कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस) और उच्च वेतनमान के लिए कुल सेवाकाल में गिनने की मांग की थी। अदालत ने केस के गुण दोष पर जाए बिना याचिकाओं का निपटारा करते हुए सरकार को निर्देश दिया कि चार सप्ताह के भीतर डॉ. रणजीत सिंह ठाकुर मामले के फैसले के तहत याचिकाकर्ताओं के दावों पर विचार कर आदेश पारित करे। यदि याचिकाकर्ता भी उसी श्रेणी के पाए जाते हैं, तो उन्हें अगले चार सप्ताह के भीतर सभी परिणामी लाभ दिए जाएं।

Share :
Tagshimachal pradeshHimachal: Orders Issued to Provide Revised Stipend to Contractual Senior Residents and Tutor Specialistshindi newsshimla news
Previous Article

Bharatiya Janata Party ने विधानसभा प्रत्याशियों के ...

Next Article

Himachal Pradesh: 300 यूनिट मुफ्त बिजली के ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • 17 01 2024 Arvind Kejriwal 23631636
    दिल्ली

    Maharashtra-Jharkhand Election: महाराष्ट्र और झारखंड में AAP लड़ेगी चुनाव

    October 17, 2024
    By hinditvnews
  • 23 01 2024 Musk 23636058 103348239
    राष्ट्रीय

    ताकतवर देश पावर नहीं छोड़ना चाहते, UNSC में भारत का स्थायी सदस्य न होना बकवास’: एलन मस्क ने शक्तिशाली देशों ...

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Weather
    manalinahanWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: लाहौल में बर्फबारी, कुल्लू में बारिश

    May 12, 2025
    By hinditvnews
  • pushkar singh dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: हल्द्वानी की दो सड़कों के नाम बदले, मियांवाला फाइल मुख्यमंत्री के पास

    April 8, 2025
    By hinditvnews
  • Street Wender
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: तहबाजारियों के पहचानपत्र अनिवार्य करने की सिफारिश

    October 4, 2024
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: सीएम धामी का निर्देश, पेयजल संकट और जंगल की आग पर दें विशेष ध्यान

    April 7, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla news
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    शिमला में दिनभर हाई वोल्टेज ड्रामा, शाम को यूकां कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ले गई

  • 16 10 2023 himachal weather
    मौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: मौसम के बदले रंग, पहाड़ियों में बर्फबारी होने से तापमान गिरा; जानिए आज कहां होगी बारिश

  • Lock
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kangra: ग्राम सभा में आए शख्स ने कमरे में बंद कर दिए उपप्रधान और वार्ड पंच

Timeline

  • August 27, 2026

    Medusa Beverages Enters Australasia Market Through New Zealand, Targets 1000 Retail Stores Nationwide

  • August 27, 2026

    NCR's Luxury Housing Story is Shifting from Homes to Quality of Life

  • August 27, 2026

    Salesforce Great India Sales, Marketing and Service Summit Spotlights AI-Led Customer Experience and Enterprise Growth

  • August 27, 2026

    AVPN Global Conference 2026 Delivers New Partnership and Capital Commitments to Close Asia's Impact Gaps

  • August 27, 2026

    Yes Madam Marks Raksha Bandhan with 0% Commission for Over 10,000 Service Partners

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Medusa Beverages Enters Australasia Market Through New Zealand, Targets 1000 Retail Stores Nationwide

    Medusa Beverages Enters Australasia Market Through New Zealand, Targets 1000 Retail Stores Nationwide

    By hinditvnews
    August 27, 2026
  • NCR's Luxury Housing Story is Shifting from Homes to Quality of Life

    NCR's Luxury Housing Story is Shifting from Homes to Quality of Life

    By hinditvnews
    August 27, 2026
  • Salesforce Great India Sales, Marketing and Service Summit Spotlights AI-Led Customer Experience and Enterprise Growth

    By hinditvnews
    August 27, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.