Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Gold Winner Expands Legacy with Launch of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise of Trusted Quality

  • Kody Technolab Ltd. Launches Medigo Robot, AI-powered Health Screening System Built to Expand Preventive Healthcare Infrastructure

  • Media OutReach Newswire Launches Schema Markup to Boost PR Visibility in the Age of AI

  • AdvantageClub.ai Celebrates 100 Global Women HR Leaders Driving Workplace Transformation

  • The Caravel Group, International Maritime Institute (IMI), and Fleet Management Celebrate Significant Progress on the 1st Anniversary of Working Together as One to Train a New Generation of Future-Ready Seafarers

बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›बिलासपुर›Himachal Rain: बिलासपुर में बसें मलबे में फंसीं, 566 सड़कें बंद

Himachal Rain: बिलासपुर में बसें मलबे में फंसीं, 566 सड़कें बंद

By hinditvnews
September 18, 2025
123
0
Bilaspur

Himachal Rain: बिलासपुर में भारी बारिश, मलबे में फंसीं बसें; राज्य में 566 सड़कें बंद, इतने दिन बरसेंगे बादल

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 18 Sep 2025

प्रदेश के कई भागों में बारिश लगातार जारी है। पूरी रात बारिश के बाद बिलासपुर शहर में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है।

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश लगातार जारी है। राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से सैकड़ों सड़कें बंद हैं। बिलासपुर जिले में भारी बारिश दर्ज की गई। पूरी रात बारिश के बाद बिलासपुर शहर में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। शहर की सिनेमा कॉलोनी, मेन मार्केट की सड़कें नालों में तब्दील हो गईं। चेतना चौक, चंपा पार्क और बस अड्डा के आसपास दुकानों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को भी काफी नुकसान हुआ है। जिले में कई संपर्क सड़कें भूस्खलन से बाधित हो गई हैं।

बागछाल पुल के पास फिर हुआ भूस्खलन
लोक निर्माण विभाग सड़कों की बहाली में जुटा है।  समलेटू के पास किरतपुर-मनाली फोरलेन पर भूस्खलन हुआ है। इससे फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही भी बाधित हो गई। वहीं ऋषिकेश में बारिश के बाद आए मलबे में एचआरटीसी की बसें फंस गईं।  भारी बारिश से झंडूता में बागछाल पुल के पास गुरुवार को फिर से भूस्खलन हो गया। वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करने का प्रशासन ने आग्रह किया है।

566 सड़कें  525 बिजली ट्रांसफार्मर  बाधित
राज्य में गुरुवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में दो नेशनल हाईवे सहित 566 सड़कें बंद रहीं। इसके अतिरिक्त 525 बिजली ट्रांसफार्मर व 281 जल आपूर्ति योजनाएं भी ठप हैं। कुल्लू में 155, मंडी 203, शिमला 50, कांगड़ा 46, चंबा 26 व बिलासपुर जिले में 24 सड़कें बंद हैं। शिमला में भी माैसम खराब बना हुआ है।

मानसून सीजन में अब तक 4,582 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में इस मानसून सीजन में अब तक 4,595 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। प्रदेश में 20 जून से 17 सितंबर तक 419 लोगों की जान चली गई है, 479 लोग घायल हुए हैं। 45 लोग अभी भी लापता हैं। 182 लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई है। राज्य में 587 पक्के,934 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। 2,150 पक्के और 4,639 कच्चे मकानों को नुकसान हुआ है। 583 दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके अलावा 6,515 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 2,410 मवेशियों की माैत हो गई।

कुछ स्थानों पर  24 सितंबर बरसेंगे बादल, रात को नयना देवी में हुई 140.8 एमएम बारिश
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के कुछ भागों में 24 सितंबर तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि, 19 सितंबर से बारिश में काफी कमी आने की संभावना है। वहीं बीती रात को नयना देवी में 140.8, बिलासपुर 122.8, काहू 92.3, नाहन  80.6, मालरांव 60.0, ब्राह्मणी 45.4, नगरोटा सूरियां और कसौली 45.0, मंडी 43.2, भटियात 43.1, घाघस 37.8, पालमपुर 31.0, बग्गी 27.6 व धर्मपुर में 26.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

 

 

Share :
Tagsbilaspur newshimachal newshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

बागवानी: आपदा के बीच हिमाचल में सेब ...

Next Article

Chamoli Cloudburst: नंदानगर में बादल फटा, 10 ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal News
    बिलासपुरमौसमहिमाचल प्रदेश

    एसडीएम सदर ने तीन किमी पैदल चलकर लिया भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का जायजा

    September 5, 2025
    By hinditvnews
  • Helicopter
    उत्तराखण्ड

    हेली सेवा: 1 अक्टूबर से पिथौरागढ़-मुनस्यारी-धारचूला रूट शुरू

    September 25, 2025
    By hinditvnews
  • chamba news hindi tv news
    चंबाहिमाचल प्रदेश

    Chamba: गौरीकुंड से लाैटते समय हेलीकॉप्टर से टकराया पक्षी, यात्रियों में दहशत, एक महिला को आई हल्की चोट

    September 9, 2024
    By hinditvnews
  • Child
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के भ्रमण दल को शिमला से रवाना किया

    January 2, 2025
    By hinditvnews
  • Murder
    उत्तर प्रदेश

    UP: भाई की साली की हत्या कर युवक ने की आत्महत्या, ज्योति बनी वजह

    April 3, 2025
    By hinditvnews
  • Rape
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हमीरपुर: लिफ्ट के बहाने बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, जंगल में की पिटाई

    May 19, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • 2023 7image 21 56 031640462raininshimla Ll
    Weatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीमौसमलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में आज और कल बारिश का येलो अलर्ट

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: रोहतांग में बर्फबारी, 19-20 को हिमपात का अनुमान

  • weather
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    रातभर ढूंढते रहे सुरक्षित स्थान, बारिश थमी तो रह गए थे तबाही के निशान

Timeline

  • March 12, 2026

    Gold Winner Expands Legacy with Launch of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise of Trusted Quality

  • March 12, 2026

    Kody Technolab Ltd. Launches Medigo Robot, AI-powered Health Screening System Built to Expand Preventive Healthcare Infrastructure

  • March 12, 2026

    Media OutReach Newswire Launches Schema Markup to Boost PR Visibility in the Age of AI

  • March 12, 2026

    AdvantageClub.ai Celebrates 100 Global Women HR Leaders Driving Workplace Transformation

  • March 12, 2026

    The Caravel Group, International Maritime Institute (IMI), and Fleet Management Celebrate Significant Progress on the 1st Anniversary of Working Together as One to Train a New Generation of Future-Ready Seafarers

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Gold Winner Expands Legacy With Launch Of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise Of Trusted Quality

    Gold Winner Expands Legacy with Launch of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise of ...

    By hinditvnews
    March 12, 2026
  • Kody Technolab Ltd. Launches Medigo Robot, Ai Powered Health Screening System Built To Expand Preventive Healthcare Infrastructure

    Kody Technolab Ltd. Launches Medigo Robot, AI-powered Health Screening System Built to Expand Preventive Healthcare ...

    By hinditvnews
    March 12, 2026
  • Media OutReach Newswire Launches Schema Markup to Boost PR Visibility in the Age of AI

    By hinditvnews
    March 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.