Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

  • Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

  • Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

  • उत्तराखंड: मानसून बाद खनन राजस्व का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

  • Uttarakhand: दोस्ती बनी दुश्मनी: हरदीप की हत्या, पत्नी ने मिटाए सबूत

manaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहरियाणाहिमाचल प्रदेश
Home›manali›Himachal Weather: बारिश-बर्फबारी से बढ़ीं दुश्वारियां

Himachal Weather: बारिश-बर्फबारी से बढ़ीं दुश्वारियां

By hinditvnews
March 4, 2024
453
0
Snow1

Himachal Weather: बारिश-बर्फबारी से बढ़ीं दुश्वारियां, शिमला सहित सात क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान माइनस में

प्रदेश में बारिश-बर्फबारी से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। शिमला सहित सात क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। शिमला सहित सात क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। सोमवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में चार नेशनल हाईवे सहित  654 सड़कें यातायात के लिए बाधित थीं। लाहौल-स्पीति जिले में सबसे अधिक 290 और शिमला में 166 सड़कें बाधित हैं। वहीं, राज्य में 1,655 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। 145 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित चल रही हैं।

कुल्लू, चंबा, लाहौल, किन्नौर, शिमला, सिरमौर, मंडी के बर्फबारी वाले इलाकों में विद्यार्थियों के लिए बोर्ड परीक्षाएं देना चुनौती बन गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 4 व 5 मार्च को उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। 6 और 7 मार्च को राज्य के कई स्थानों पर फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। 8 से 9 मार्च तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं।

चंबा-खज्जियार मार्ग पर दरकी पहाड़ी
चंबा-खज्जियार मार्ग पर गजनुई के पास भूस्खलन के चलते यातायात के लिए बाधित हो गया। पहाड़ी दरकने से सड़क पर टनों के हिसाब से गिरे मलबे और चट्टानों के चलते पैदल भी राहगीर आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं। इससे क्षेत्र की दर्जनभर पंचायतों का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह से कट गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय टीमें मार्ग को बहाल करने के काम में जुट गया गई हैं।

निगुलसरी में पत्थर लगने से एलएंडटी ऑपरेटर की मौत
वहीं, किन्नौर जिले के निगुलसरी में भूस्खलन से बंद मार्ग को बहाल करने समय पहाड़ी से पत्थर गिरने एलएंडटी ऑपरेटर की मौत हो गई है। मृतक की पहचान मदन( 27)पुत्र कृष्ण लाल निवासी कुल्लू के रूप में हुई है।

 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान -0.1, सुंदरनगर 4.3, भुंतर 4.1, कल्पा -2.4, धर्मशाला 6.5, ऊना 3.7, नाहन 8.2, केलांग -10.9, पालमपुर 1.2, सोलन 3.4, मनाली -0.4, कांगड़ा 5.3, मंडी 4.7, बिलासपुर 8.2, डलहौजी 0.2, जुब्बड़हट्टी 2.8, कुफरी -3.0, कुकुमसेरी -11.2, नारकंडा -2.9, सेऊबाग 1.8, धौलाकुआं 7.4, बरठीं 7.0, मशोबरा 1.9, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 2.5 और देहरागोपीपुर में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

 एक दिन में सामान्य से 955 फीसदी ज्यादा बरसे बादल
वहीं,  प्रदेश में पिछले 24 घंटों से झमाझम बारिश हो रही है। प्रदेश में रविवार को सामान्य से 955 फीसदी अधिक बादल बरसे हैं। तीन मार्च को 4 मिलीमीटर बारिश सामान्य मानी गई है, जबकि रविवार को एक दिन में 42.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है।पूरे प्रदेश की बात करें तो मनाली में 33 साल बाद सबसे ज्यादा 88 मिलीमीटर बारिश हुई है। इससे पहले 1990 में 112 मिलीमीटर बारिश हुई थी। राजधानी शिमला में सात साल बाद मार्च महीने में 38 मिलीमीटर बारिश हुई है। वर्ष 2016 में यहां 43.8 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

नाहन शहर में 2015 के बाद सबसे ज्यादा बारिश हुई है। यहां नौ साल बाद 83.3 मिलीमीटर बारिश हुई है। 2015 में नाहन में 116 मिलीमीटर बारिश हुई थी। धर्मशाला में तीन साल बाद ज्यादा बारिश हुई है। यहां 2020 में 152, जबकि पिछले 24 घंटों में 55 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाॅल ने बताया कि हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ बेहद सक्रिय रहा। इसी कारण हिमाचल में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। आने वाले दो दिनों में मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
ओलावृष्टि-अंधड़ से स्ट्राबेरी, गेहूं की फसल बर्बाद
प्रदेश में ओलावृष्टि और अंधड़ से स्ट्राबेरी, गेहूं और मटर की फसल को भारी नुकसान हुआ है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही भारी बर्फबारी से सेब की बंपर फसल की उम्मीद  जगी है।  सिरमौर, सोलन, धर्मशाला और नाहन सहित अन्य इलाकों में रविवार को ओलावृष्टि और अंधड़ से फसलों को नुकसान हुआ। जिला किन्नौर के कई इलाकों में अच्छी बर्फबारी से चिलिंग ऑवर पूरे होने के बाद सेब की बंपर फसल लगने की उम्मीद है। सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के आधा दर्जन से अधिक गांवों में भारी ओलावृष्टि और बारिश के चलते स्ट्राबेरी व गेहूं की फसल को क्षति पहुंची है। स्ट्राबेरी के सीजन के शुरुआती में ही उत्पादकों को नुकसान उठाना पड़ा है।

पूर्व पंचायत प्रधान पीपलीवाला पंचायत जुल्फकार अली, पूर्व बीडीसी सदस्य मिश्रवाला फरीज खान, भजन चौधरी व मुकेश कुमार ने बताया कि स्ट्राबेरी फसल सबसे ज्यादा खराब हुई है। पांवटा के सैनवाला, गुंगलो, सूरजपुर, कीरतपुर, पीपलीवाला, क्यारदा, मेलियों मिश्रवाला, बेहड़ेवाला व भगवानपुर में स्ट्राबेरी की फसल बुरी तरह से बर्बाद हो गई है। अभी पौधों में फल आने शुरू ही हुए हैं। उधर, सोलन जिला के चायल और बीबीएन में तेज हवाओं के साथ हुई ओलावृष्टि से गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। बीबीएन में 11 हजार हेक्टेयर जमीन पर किसानों ने गेहूं की फसल लगाई है, जिसे नुकसान पहुंचा है। वहीं पहाड़ी क्षेत्र चायल में तेज हवा के साथ हुई ओलावृष्टि हुई। इससे मटर की फसल को नुकसान पहुंचा है।  हिमाचल सेब, सब्जी एवं फूल उत्पादक संघ के प्रदेशाध्यक्ष हरीश चौहान ने बताया कि ताजा बर्फबारी के बाद सेब की अच्छी फसल के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन गई है।

 बर्फ में चार किलोमीटर पैदल चलकर परीक्षा देने पहुंची छात्रा
जनजातीय क्षेत्र लाहौल में हुई भारी बर्फबारी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस कारण घाटी के विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा देने में भी परेशानी हो रही है।
सोमवार को खंगसर गांव की एक छात्रा 12वीं की परीक्षा देने बर्फ के बीच चार किलोमीटर पैदलचल कर परीक्षा केंद्र गोंधला पहुंची। इस दौरान उनके पिता भी साथ थे। वहीं घाटी में बिजली भी गुल है।

पांगी में विद्यार्थियों के लिए परीक्षाएं देना बना चुनौती
चंबा जिले के पांगी में मौसम की बेरूखी के बीच वार्षिक परीक्षाएं देना विद्यार्थियों के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। तीन से चार फीट बर्फ के बीच गिरते-फिसलते हुए एक-दूसरे का हाथ पकड़कर जैसे-तैसे विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंच रहे हैं। मार्ग बंद होने के चलते लोगों को बर्फ पर ही चलकर किलाड़ मुख्यालय पहुंचकर राशन समेत अन्य खाद्य सामग्री पीठ पर लाद घर तक पहुंचानी पड़ रही है।
Share :
Tagsnews of himachalnews of shimlanews of weather of himachalweather update of himachal pradesh
Previous Article

दिल्ली में डटे विक्रमादित्य सिंह, प्रियंका वाड्रा ...

Next Article

Shimla : वीरभद्र गुट के दो विधायकों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Petrol
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, शिमला सहित प्रदेश में नए दाम लागू

    March 15, 2024
    By hinditvnews
  • Kuldeep
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: निर्दलियों पर संविधान के अनुसार लेंगे फैसला

    April 11, 2024
    By hinditvnews
  • Aag
    किन्नौरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal:किन्नौर के जंगलों में आग ने मचाया तांडव

    December 29, 2023
    By hinditvnews
  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल हुए सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू

    March 19, 2024
    By hinditvnews
  • Bilaspur
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    नियमों को ताक पर रख पायलट ने स्कूटी सहित भरी उड़ान

    December 16, 2023
    By hinditvnews
  • Cyber crime
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सिम 5जी करवाने का मैसेज आए तो सतर्क हो जाएं

    September 13, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Hp
    manalinahanकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: अनुबंध कर्मियों की नियमितीकरण पर तय होगी वरिष्ठता सूची, सरकार ने किया बदलाव

  • Mukesh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सौर ऊर्जा से चलेंगी पेयजल योजनाएं, पायलट प्रोजेक्ट शुरू

  • election,himachal election
    Himachal Election 2024हिमाचल प्रदेश

    Himachal News: ‘कांग्रेस के सत्ता में आते ही विकास कार्य होते हैं ठप’, अनुराग ठाकुर ने हिमाचल सरकार पर साधा निशाना

Timeline

  • September 16, 2026

    रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

  • September 16, 2026

    Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

  • September 16, 2026

    Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

  • September 16, 2026

    उत्तराखंड: मानसून बाद खनन राजस्व का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

  • September 16, 2026

    Uttarakhand: दोस्ती बनी दुश्मनी: हरदीप की हत्या, पत्नी ने मिटाए सबूत

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crime

    रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Ed

    Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Himachal High Court

    Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.