Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

  • L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

  • High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

  • 19 Manipal University Jaipur Researchers Feature in Stanford–Elsevier Top 2% Scientists List; Number of MUJ Researchers Doubles Compared to Previous Year

  • योगी बोले: यूपी के 75 जिलों में साइबर थाने, हर मंडल में फॉरेंसिक लैब बनेगी

Himachal Election 2024Lok Sabha Election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›Himachal Election 2024›Himachal: कांगड़ा में कमजोर संगठन,शिमला में अति उत्साह से हुई कांग्रेस की लोकसभा चुनाव में हार

Himachal: कांगड़ा में कमजोर संगठन,शिमला में अति उत्साह से हुई कांग्रेस की लोकसभा चुनाव में हार

By hinditvnews
July 17, 2024
363
0
himachal

शिमला में अति उत्साह से हुई कांग्रेस की लोकसभा चुनाव में हार

लोकसभा चुनाव में कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में कमजोर संगठन और शिमला में अति उत्साह भी कांग्रेस प्रत्याशियों की हार का बड़ा कारण रहा। दोनों संसदीय क्षेत्रों के कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन मेंं इस बाबत बेबाकी से फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के समक्ष अपना पक्ष रखा  लोस चुनाव की जगह विस उपचुनाव पर अधिक फोकस होने को भी समीकरण बदलने का एक कारण बताया गया। नेताओं ने कहा कि आनंद शर्मा के प्रत्याशी बनने से कांगड़ा-चंबा में चुनावी माहौल तो बना लेकिन इसे वोट में तबदील नहीं किया जा सका।

कुछ क्षेत्रों में बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता निष्क्रिय रहे। शिमला जिले को कांग्रेस का गढ़ समझने के भ्रम में मतदाताओं के घर-द्वार से कार्यकर्ताओं ने दूरी बनाए रखी। कांग्रेस की हार के कारण तलाशने आई फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्य रजनी पाटिल और पीएल पुनिया ने दूसरे दिन भी विभिन्न नेताओं से फीडबैक लिया।  मंगलवार को कांगड़ा और शिमला संसदीय क्षेत्र के नेताओं से चर्चा की गई। कृषि मंत्री चंद्र कुमार, भवानी पठानिया, किशोरी लाल, मलेंद्र राजन, आशीष बुटेल, केवल सिंह पठानिया, देवेंद्र जग्गी, संजय चौहान, आशा कुमारी, अजय महाजन, विनोद सुल्तानपुरी, महेश्वर चौहान, हरीश जनारथा, रामकुमार चौधरी, मोहनलाल ब्राक्टा सहित कई ने कमेटी को बताया गया कि कांग्रेस के गारंटी पत्र में किए गए जातीय जनगणना के जिक्र के चलते कांगड़ा संसदीय सीट पर सवर्ण वर्ग के मतदाताओं ने पार्टी से दूरी बनाई, साथ लगते राज्यों उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी इसका असर रहा। जिन क्षेत्रों में सवर्ण वर्ग के मतदाता कम थे, वहां अन्य समुदाय के मतदाताओं ने कांग्रेस का साथ दिया। कुछ नेताओं ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री आंनद शर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर पूर्व में किसी से चर्चा नहीं की गई। नाम घोषित होने के बाद उन्हें पता चला। देरी से प्रत्याशी घोषित होना भी हार का एक कारण बताया गया। शिमला संसदीय सीट के नेताओं ने बताया कि पीएम मोदी की नाहन रैली के बाद शिमला में भाजपा के पक्ष में माहौल बना। संसदीय क्षेत्र से पांच कैबिनेट मंत्री, तीन मुख्य संसदीय सचिव, विधानसभा उपाध्यक्ष होने के चलते कार्यकर्ता इसी भ्रम में रहे कि यहां पार्टी की स्थिति मजबूत है। इससे शिमला सीट भी भाजपा की झोली में चली गई।

आनंद दिल्ली में रखेंगे कमेटी के समक्ष पक्ष
कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा दिल्ली में ही फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे। आनंद शर्मा इन दिनों देश से बाहर गए हुए हैं।

जल्द हाईकमान को सौंपी जाएगी रिपोर्ट : रजनी
रजनी पाटिल और पीएल पुनिया ने बताया कि मंडी और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के नेताओं ने सरकार और संगठन में समन्वय नहीं होने की बात कही है। कांग्रेस प्रत्याशियों का देरी से नाम तय होना एक बड़ा कारण अधिकांश नेताओं ने बताया है। भाजपा ने दो से तीन चरण का चुनाव प्रचार भी कर लिया था, इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी तय हुए। रजनी पाटिल ने कहा कि बेलगाम अफसरशाही को लेकर वो अभी कुछ नहीं कहेंगी। पुनिया ने कहा कि हार के कारणों को जानने के लिए ब्लॉक अध्यक्षों से भी बात की गई है। सारी रिपोर्ट तैयार कर हाईकमान को सौंपी जाएगी।
बाहर से प्रत्याशी होना कोई बड़ी बात नहीं : आशा
पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने कहा कि कांग्रेस ने कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से मजबूत प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा था। संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी का न होना कोई बड़ी बात नहीं है। मोदी फैक्टर ने चुनाव में बहुत अधिक काम नहीं किया। राम मंदिर जरूर एक कारण रहा लेकिन जिस प्रकार से मंदिर से जुड़े तथ्य अब बाहर आ रहे हैं, ये अगर पहले सामने आते तो तस्वीर कुछ और हो सकती थी। बारिश अगर पहले हो जाती तो सब कुछ जनता के सामने आ जाना था। भाजपा ने धनबल से किया प्रचार  मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने कहा कि हार के लिए टिकट में देरी भी एक कारण रहा है। भाजपा ने धनबल से भी प्रचार किया। आनंद शर्मा बड़ा चेहरा थे। केंद्रीय मंत्री रहते हुए आनंद शर्मा ने कांगड़ा के लिए बहुत कार्य किए।
Share :
Tagshimachal
Previous Article

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले ...

Next Article

Himachal News: हिमाचल में नहीं खुलेंगे नए ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • 22 02 2024bagchalbridge
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: देश में सबसे लंबे सिंगल स्पैन वाला बागछाल पुल तैयार, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    February 22, 2024
    By hinditvnews
  • 22 02 2024
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पेटीएम, गूगल पे, फोन पे से सीधे जमा नहीं होंगे बिजली बिल

    February 22, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    मंत्रियों से मिलने वालों के लिए बदले नियम, रिसेप्शन पर पहले आएगी मेल, तभी मंजूरी

    August 23, 2024
    By hinditvnews
  • sukhu
    हिमाचल प्रदेश

    Kangra News: देहरा बनेगा प्रदेश का 15वां पुलिस जिला, कांगड़ा से फाइल पुलिस निदेशालय भेजी

    July 18, 2024
    By hinditvnews
  • eudction
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: विद्यार्थियों की कम संख्या वाले स्कूल मर्ज करने के फैसले से लटकी जेबीटी नियुक्ति

    July 18, 2024
    By hinditvnews
  • Cm
    हिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू बोले- नौ माह के भीतर पात्र विधवाओं को देंगे करुणामूलक आधार पर नौकरियां

    August 29, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Priyanka
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: Priyanka Gandhi कीCM के साथ मीटिंग

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 15 तक आधार-बैंक सीडिंग नहीं, तो छात्रवृत्ति बंद

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 1999 स्कूल शिक्षकों का 24 फरवरी को आधारभूत मूल्यांकन

Timeline

  • October 24, 2026

    India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

  • October 24, 2026

    L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

  • October 24, 2026

    High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

  • October 24, 2026

    19 Manipal University Jaipur Researchers Feature in Stanford–Elsevier Top 2% Scientists List; Number of MUJ Researchers Doubles Compared to Previous Year

  • October 24, 2026

    योगी बोले: यूपी के 75 जिलों में साइबर थाने, हर मंडल में फॉरेंसिक लैब बनेगी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

    India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

    L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share ...

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

    High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.