Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Percept Live Unveils the Debut Edition of 'Aaj ka Scene'

  • Hatsun Agro Product Ltd. Partners with Government of Odisha and State Bank of India to Launch 'Go-Dhan' to Empower Dairy Farmers

  • Volkswagen Group Digital Solutions India Strengthens Emergency Preparedness Through Mission Prafulla

  • Ai+ Smartphone Brings Flagship Innovation to Millions This Festive Season with Pulse 2 FE, NovaTab and LapTab

  • International School of Design Receives Two National Awards at 15th National Education Excellence Conclave

manalinahanकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›HP पंचायत चुनाव: हिमाचल की 128 पंचायतें निर्विरोध, मिलेंगे 25-25 लाख रुपये

HP पंचायत चुनाव: हिमाचल की 128 पंचायतें निर्विरोध, मिलेंगे 25-25 लाख रुपये

By hinditvnews
May 16, 2026
139
0
Panchayat

HP Panchayat Election: हिमाचल प्रदेश में 128 पंचायतें निर्विरोध चुनीं, मिलेंगे 25-25 लाख रुपये

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 16 May 2026

पंचायत चुनाव से पहले 128 पंचायतों को निर्विरोध चुन लिया गया है। इन पंचायतों को 25-25 लाख रुपये मिलेंगे।

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले 128 पंचायतों को निर्विरोध चुन लिया गया है। इन पंचायतों को 25-25 लाख रुपये मिलेंगे। शुक्रवार को नाम वापसी के अंतिम एक ओर जहां उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई। अब तक के सामने आए आंकड़े में शिमला में सबसे अधिक 42 पंचायतों को निर्विरोध चुन लिया गया है। इसके अलावा सिरमौर जिले में 28, सोलन में 12, और किन्नौर जिले से 18 पंचायतों को चुनने का आंकड़ा सामने आया है। बिलासपुर जिले में केवल एक ही पंचायत को निर्विरोध चुना गया है। इसके अलावा निचले हिमाचल से 27 पंचायतें आपसी सहमति से निर्विरोध निर्वाचित हुईं हैं।

लाहौल-स्पीति में 17 पंचायतें शामिल

इनमें सबसे अधिक लाहौल-स्पीति में 17 पंचायतें शामिल हैं। लाहौल में 8, स्पीति में 9, कुल्लू में 3, चंबा में एक, मंडी में एक, कांगड़ा में एक और ऊना में 5 पंचायतों में सहमति बनी है। कुल्लू जिले में न्योली, शियाह और आनी ब्लॉक की एक पंचायत को निर्विरोध चुना है। चंबा जिले के विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत करवाल, मंडी जिले के विकास खंड चौंतड़ा की गोलंवा पंचायत निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुई है। इसी तरह ऊना जिले की पांच पंचायतों निचला पंडोगा, जखेवाल, बोहरू और ग्राम पंचायत उदयपुर में प्रधान, उपप्रधान और पंच प्रतिनिधियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। ऊना की पूना बीनेबाल पंचायत भी सर्वसम्मति से चुनी गई है। कांगड़ा जिले के परागपुर ब्लाॅक की बगली पंचायत निर्विरोध निर्वाचित हुई है।

चूल्हा-चौका छोड़ चुनाव प्रचार में जुटीं महिलाएं

पंचायत चुनावों को लेकर गांवों में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्मा गया है। इस बार महिला प्रत्याशियों के साथ-साथ उनके समर्थन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी प्रचार अभियान में सक्रिय नजर आ रही हैं। घर के कामकाज और चूल्हा-चौका छोड़ महिलाएं घर-घर जाकर अपने उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांग रही हैं। पंचायतों में 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित होने के कारण कई स्थानों पर महिलाएं स्वयं चुनाव मैदान में हैं, जबकि कई जगह पति और बेटों की जीत सुनिश्चित करने के लिए भी महिलाएं प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। गांवों में महिला टोलियां घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही हैं। चुनावी प्रचार में सोशल मीडिया के अलावा पोस्टर, बैनर और नारों का भी खूब इस्तेमाल हो रहा है। मतदान की तारीख नजदीक आते ही प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। दोपहर के समय भीषण गर्मी के बावजूद चुनाव प्रचार जारी है और बाजारों से लेकर गांवों तक चुनावी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

एआरओ से नामांकन वापसी का प्रपत्र छीन कर भागा प्रत्याशी

वहीं, रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की खालाक्यार पंचायत में शुक्रवार को नामांकन वापिस लेने के दौरान एक बड़ा बखेड़ा खड़ा हो गया। उपप्रधान पद का एक उम्मीदवार नामांकन वापिस लेने के आवेदन (प्रपत्र ) को एआरओ से छीन कर भाग गया। एआरओ ने तुरंत इसकी सूचना निर्वाचन अधिकारी एवं बीडीओ ददाहू को दी। बीडीओ के आदेश पर एआरओ ने शुक्रवार देर रात को रेणुका थाने में पहुंच कर उम्मीदवार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। ज्ञात हुआ है कि ददाहू के साथ सटी खालाक्यार पंचायत में उपप्रधान पद के चार उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें से शुक्रवार को तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापिस ले लिया। अकेले उम्मीदवार को मैदान में रहते देख उन तीन उम्मीदवारों में से एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापिस लेने के कुछ देर बाद ही अपना नामांकन एआरओ से छीन कर फरार हो गया। इस कारण खालाक्यार पंचायत में नामांकन वापिस लेने की कार्यवाही को रोक कर रखा गया जिस कारण पूरे ब्लॉक में ही प्रत्याशियों की नामांकन वापिसी की गणना का आंकलन भी देर रात तक थमा रहा। निर्वाचन अधिकारी एवं बीडीओ ददाहू दर्शन लाल पुंडीर ने बताया कि खालाक्यार पंचायत में स्थित एआरओ से एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन प्रपत्र छीन कर भाग जाने की सूचना प्राप्त हुई है। मौके पर जाकर जांच करने के उपरांत एआरओ को संबंधित प्रत्याशी के विरुद्ध पुलिस में मामला दर्ज करने को भेजा गया है। इस बारे में विभागीय कार्रवाई के साथ साथ विस्तृत जानकारी एकत्रित की जा रही है।

शिमला की 42 पंचायतें निर्विरोध

जिला शिमला की 42 ग्राम पंचायतें निर्विरोध चुन ली गई हैं। इस बार करीब 9.52 प्रतिशत पंचायतों में बिना चुनाव के ही प्रतिनिधि चुन लिए गए। जबकि दूसरी ओर पिछले चुनाव में 19 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई थीं।  जिला पंचायत अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि जिला के चौपाल विकास खंड में सबसे अधिक 10 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। इनमें खद्दर, बिजमल, कुताह, क्यारी (शिलान), बघार (चौकी), सराहन, पंदराडा, जवाग चमरोग, लछोग और बोहर पंचायत शामिल हैं। इसके अलावा छोहारा विकास खंड की सात पंचायतें भी निर्विरोध चुनी गई हैं, जिनमें अम्बोई, खरशाली, धमवाड़ी, दियुड़ी-मायला, पेखा, रनोल और थाना पंचायत शामिल हैं। ठियोग विकास खंड में भी सात पंचायतें निर्विरोध रहीं। इनमें बलग, रौनी मतियाना, भोगड़ा-पल्ली, घूंड, क्यारा, ग्वाही देवी मोड़ और मुंडू पंचायतें शामिल हैं। रोहड़ू विकास खंड में पांच पंचायत करचरी, पुजारली-3, जगोठी, मुंचारा और अंतापु-बताड़ी पंचायतों में सर्वसम्मति बनी है। इसके अलावा बसंतपुर ब्लॉक में मंडयालु, हिमरी, रामपुर ब्लॉक में बढ़ाल, कूट, कोटखाई ब्लॉक में गुम्मा, थरोला व घुंड भड़ेच , कुपवी में चुरयाना डाक शरड़, मालत व बाग धमराह, जुब्बल ब्लॉक में भोलाड़, ननखड़ी ब्लॉक में शोली और नारकंडा ब्लॉक में शलोंथा पंचायत निर्विरोध चुनी गई है। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में इसे आपसी सौहार्द और सहमति की मिसाल माना जा रहा है।

बार काउंसिल के चुनाव में वोट दे चुके वकील भी कर सकेंगे मतदान

हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि बार काउंसिल चुनाव में वोट डाल चुके अधिवक्ता भी पंचायती राज चुनाव में मतदान कर सकेंगे। यदि मतदाता के बाएं हाथ की तर्जनी पर पहले से अमिट स्याही लगी है, तो पहचान सत्यापित करने के बाद दाएं हाथ की तर्जनी पर स्याही लगाकर वोट डालने की अनुमति दी जाएगी। आयोग के सचिव सुरजीत सिंह राठौर ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, बीडीओ और बार काउंसिल को आदेश भेजकर इसे तुरंत सभी पोलिंग बूथों तक पहुंचाने को कहा गया है, ताकि मतदान के दौरान किसी मतदाता को परेशानी न हो। यह स्पष्टीकरण जिले के एक सहायक निर्वाचन अधिकारी की ओर से 14 मई को भेजे गए एक संदर्भ पत्र के जवाब में आया है।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsHP Panchayat Election: Panchayats elected unopposed in Himachal will receive ₹25 lakh each.shimla news
Previous Article

धर्मशाला IPL मैच: प्लेऑफ की उम्मीद बचाने ...

Next Article

बरेली: आंधी में उड़ने वाले नन्हे मियां ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cybercrime
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड साइबर अटैक: चीनी वायरस से सरकारी डेटा पर खतरा

    August 3, 2026
    By hinditvnews
  • Shoghi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: क्रिसमस-नववर्ष पर शोघी-तारादेवी के बीच अस्थायी चेकपोस्ट

    December 19, 2025
    By hinditvnews
  • Chitta
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News: शिमला में चिट्टे के साथ युवक-युवती समेत चार गिरफ्तार

    May 11, 2026
    By hinditvnews
  • Shiksha Board
    कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE: रिजल्ट गड़बड़ी पर 5 कर्मियों को कारण बताओ नोटिस, 10 दिन में जवाब तलब

    May 31, 2025
    By hinditvnews
  • Farmer Protest
    पंजाब

    Punjab News: शंभू बार्डर पर शांति कायम, किसान रस्सी बांध कर दे रहे पहरा; रास्ता बंद होने से आम जनता ...

    February 20, 2024
    By hinditvnews
  • Nadda
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: जेपी नड्डा जौलीग्रांट पहुंचे, चुनाव तैयारी पर बैठक आज

    February 14, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Govt School
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीबीएसई स्कूलों में जॉइन न करने वाले शिक्षक अब अयोग्य नहीं माने जाएंगे

  • Hp E Buses
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: विधायक प्राथमिकता में पहली बार डाले इलेक्ट्रिक बसें और चार्जिंग स्टेशन

  • Accident
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: ठानपुरी में एचआरटीसी बस से बाइक की टक्कर

Timeline

  • September 29, 2026

    Percept Live Unveils the Debut Edition of 'Aaj ka Scene'

  • September 29, 2026

    Hatsun Agro Product Ltd. Partners with Government of Odisha and State Bank of India to Launch 'Go-Dhan' to Empower Dairy Farmers

  • September 29, 2026

    Volkswagen Group Digital Solutions India Strengthens Emergency Preparedness Through Mission Prafulla

  • September 29, 2026

    Ai+ Smartphone Brings Flagship Innovation to Millions This Festive Season with Pulse 2 FE, NovaTab and LapTab

  • September 29, 2026

    International School of Design Receives Two National Awards at 15th National Education Excellence Conclave

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Percept Live Unveils the Debut Edition of 'Aaj ka Scene'

    Percept Live Unveils the Debut Edition of 'Aaj ka Scene'

    By hinditvnews
    September 29, 2026
  • Hatsun Agro Product Ltd. Partners with Government of Odisha and State Bank of India to Launch 'Go Dhan' to Empower Dairy Farmers

    Hatsun Agro Product Ltd. Partners with Government of Odisha and State Bank of India to ...

    By hinditvnews
    September 29, 2026
  • Volkswagen Group Digital Solutions India Strengthens Emergency Preparedness Through Mission Prafulla

    By hinditvnews
    September 29, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.