Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

  • L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

  • High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

  • 19 Manipal University Jaipur Researchers Feature in Stanford–Elsevier Top 2% Scientists List; Number of MUJ Researchers Doubles Compared to Previous Year

  • योगी बोले: यूपी के 75 जिलों में साइबर थाने, हर मंडल में फॉरेंसिक लैब बनेगी

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›HP Assembly Budget Session: सीएम सुक्खू बोले-सरकारी क्षेत्र में हो रही 20 हजार पदों की भर्ती

HP Assembly Budget Session: सीएम सुक्खू बोले-सरकारी क्षेत्र में हो रही 20 हजार पदों की भर्ती

By hinditvnews
February 16, 2024
331
0
cm sukhu

HP Assembly Budget Session live updates: प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन की बैठक की शुरुआत शिलान्यास पट्टिकाएं लगाने और हटाने के मामले में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों में नोकझोंक से हुई।

एक लाख रोजगार हर साल देने की बात की
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को सदन में कहा कि राज्य सरकार ने एक लाख रोजगार हर साल देने की बात की है। रोजगार केवल सरकारी नौकरी के लिए ही नहीं होता है। सुक्खू बोले कि नए आयोग का आधारभूत ढांचा बनाने में वक्त लग रहा है। पेपर लीक जैसा भ्रष्टाचार दोबारा से न हो, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि दीपक सानन कमेटी की रिपोर्ट आ गई है कि अभी आना शेष है। हर मामले में कमेटी और सब कमेटी बनाई जा रही है। राज्य चयन आयोग में कब अध्यक्ष लगाया जाएगा और कब भर्ती शुरू होगी। प्रश्नकाल में जवाब देते हुए सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा हजारों युवा यह सोचकर देते थे कि उनकी नौकरी लगेगी। कितने ही युवाओं को धोखा दिया गया। जो योग्य नहीं होते थे, वे पेपर लीक करने के बाद उत्तीर्ण होते थे। चेयरमैन की नियुक्ति करने के बाद इस परीक्षा को शुरू करेंगे। जेओए आईटी के बच्चे पिछली सरकार के कार्यकाल के हैं, जो आजकल धरने पर बैठे हैं। कांग्रेस सरकार को तो एक ही साल सत्ता में आकर हुआ है। लोकसेवा आयोग को इन नियुक्तियों के बारे में लिख लिया गया है। उनका मानना है कि राज्य चयन आयोग जल्दी ही इस प्रक्रिया को शुरू करेगा। सबकुछ कंप्यूटर आधारित होगा।
सीएम सुक्खू बोले- वह राजेंद्र राणा की पीड़ा को समझते हैं
सदन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि स्मार्ट बिजली मीटर का 3500 करोड़ रुपये का टेंडर दोबारा से लगाया गया है। सरकार ने सत्ता में आने के बाद पिछली सरकार के चुनाव से पहले के फैसलों की समीक्षा की थी। समीक्षा के बाद पिछले टेंडर की प्रक्रिया को खत्म कर दिया था। अब इसे दोबारा से लगाया जा रहा है।  सुक्खू ने यह बात विधायक राजेंद्र राणा, जनकराज और राकेश जम्वाल के संयुक्त प्रश्न के उत्तर में दी। प्रश्नकाल में इन विधायकों ने खंभों, मीटरों, सर्विस वायर और अन्य जरूरी सामान की कमी का मामला उठाया। नए कनेक्शन लेने में लंबा इंतजार करने और रिक्त पदों को भरने का मामला भी उठाया। इसके जवाब में सीएम सुक्खू ने कहा कि वह राजेंद्र राणा की पीड़ा को समझते हैं और विधायक जनक राज की भी। पीड़ा का इलाज करने के ही सरकार ने उन्हें सत्ता में लाया है। एक हफ्ते के अंदर बिजली मीटर पहुंच जाएंगे। 2021 के बाद कोरोना काल के बाद 29 लाख मीटर हो चुके हैं। राज्य में परिवार 20 लाख हैं। इसमें सुधार की जरूरत है। इस संबंध में आगे बढ़ना होगा। सरकार टीमेट और अन्य श्रेणियों के पदों को भरने की प्रक्रिया को गंभीरता से देख रही है। स्टाफ की कमी नहीं आने देंगे। जनकराज ने कहा कि मीटर नहीं मिल रहे हैं। ट्रांसफार्मरों की कमी चल रही है। जहां लाइट की गुणवत्ता और ट्रांसफार्मर की जरूरत है, वहां उपलब्ध करवाएंगे।
सीएम सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ने ये कहा
इस पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह मामला जनप्रतिनिधियों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। बगस्याड़ स्कूल में वह पढ़े हैं। वह आधे घंटे के लिए गए। वहां इनके करीबी आदमी है, उन्होंने तीसरे दिन सारे के सारे शिक्षक बदल दिए। इस बारे में किसी भी तरह की शुरुआत मुख्यमंत्री को करनी होगी। जहां वह बैठते हैं, वहां छोटी सी पट्टिका लगी थी। वह हटा दी गई। ओक ओवर में लिफ्ट लगाई, वहां से भी उनके नाम की पट्टिका को हटा दिया गया। यह सही नहीं है। स्वयं से इसकी शुरुआत करें।  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि ओक ओवर में इनके नाम की पट्टिका लगी है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने तो इनके वक्त का सुरक्षा का स्टाफ तक नहीं बदला है। अगर कोई पट्टिका इनके नाम के साथ होगी तो उसे लगा देंगे। कांग्रेस सरकार लोगों के दिलों में पट्टिका लगाना चाहती है। किसने पट्टिका हटाई है, इसे मालूम किया जाएगा। किसी के नाम की न तो पट्टिका हटाई जाएगी। अगर हटाई गई है तो उसे दोबारा से लगा दिया जाएगा।

HP Assembly Budget Session: सीएम सुक्खू बोले-सरकारी क्षेत्र में हो रही 20 हजार पदों की भर्ती

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन की बैठक की शुरुआत शिलान्यास पट्टिकाएं लगाने और हटाने के मामले में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों में नोकझोंक से हुई। द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ने इस संबंध में प्रश्न किया। उत्तर में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकतंत्र की परिभाषा है कि पांच साल के लिए चुनकर आते हैं। पूर्ण चंद ठाकुर ने बात ध्यान में लाई है। यह स्पष्ट किया जाता है कि कोई सरकारी ओहदे पर हो या चुना हुआ हो, उसी की पट्टिका लगेगी। अगर चुना हुआ प्रतिनिधि नहीं है तो किसी का नाम पट्टिका पर नाम नहीं रहेगा। जो भी अधिकारी इसकी अवहेलना करेगा, उस पर कार्रवाई होगी। सुंदरनगर के भाजपा विधायक राकेश जम्वाल ने अनुपूरक प्रश्न किया कि यह मामला द्रंग का ही नहीं, सुंदरनगर का भी है। जहां पट्टिकाएं लगा दी गई हैं, क्या उन्हें बदला जाएगा। इस पर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की कोई भी ऐसी बात नहीं होगी।
Share :
TagsBudget SessionHP Assembly
Previous Article

Himachal Weather Today: आंधी के साथ तेज ...

Next Article

Mandi News: आज बंद नहीं होगा चंडीगढ़-मनाली ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Mallikarjun
    राष्ट्रीय

    Budget Session Live: ‘कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत एक’, कांग्रेस सांसद के ‘अलग देश’ वाले बयान पर बोले खरगे

    February 2, 2024
    By hinditvnews
  • Download (56)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Assembly Budget session: हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र आज से, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत

    February 14, 2024
    By hinditvnews
  • Cid
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस के 49 विधायकों का बढ़ सकता है सुरक्षा घेरा

    March 23, 2024
    By hinditvnews
  • hp
    हिमाचल प्रदेश

    18 नहीं अब 21 साल होगी लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र, हिमाचल विधानसभा में पास हुआ बिल

    August 28, 2024
    By hinditvnews
  • news of fraud
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Sundernagar बुक स्कैनिंग ठगी: जमीन बेच निवेश, भरोसा जीतकर लगाया चूना

    February 21, 2026
    By hinditvnews
  • Vikramditya singh himachal hindi tv news channel
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    कंगना पर मानहानि का दावा करेंगे विक्रमादित्य

    September 24, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • 10 02 2024
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी का निधन, हार्ट अटैक से गई जान

  • Mani mahesh yatra new update
    धार्मिक यात्राहिमाचल प्रदेश

    पवित्र मणिमहेश यात्रा का शाही स्नान

  • himachal
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    कॉलेजों शिक्षक भी नवाजे जाएंगे राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से, नई योजना बना रहा शिक्षा विभाग

Timeline

  • October 24, 2026

    India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

  • October 24, 2026

    L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

  • October 24, 2026

    High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

  • October 24, 2026

    19 Manipal University Jaipur Researchers Feature in Stanford–Elsevier Top 2% Scientists List; Number of MUJ Researchers Doubles Compared to Previous Year

  • October 24, 2026

    योगी बोले: यूपी के 75 जिलों में साइबर थाने, हर मंडल में फॉरेंसिक लैब बनेगी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

    India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

    L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share ...

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

    High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.