Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Tetra Pak Showcases End-to-end Ice Cream Solutions at IICE 2026

  • Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

  • Levi's 'Behind Every Original' Campaign Returns with Chapter Two: Many Ways, One Original Starring Alia Bhatt

  • Sisecam Strengthens Commitment to India with Cutting-Edge Magnetron Sputtering Coater

  • L&T Finance Ltd. Partners with Pine Labs to Introduce Agentic Commerce and Payments on L&T Finance PLANET App

शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›HP Shiva Project: अमेरिकन डाई फ्रूट पेकान नट सुधारेगा किसानों की आर्थिकी, बढ़ेर में विकसित होगा क्लस्टर

HP Shiva Project: अमेरिकन डाई फ्रूट पेकान नट सुधारेगा किसानों की आर्थिकी, बढ़ेर में विकसित होगा क्लस्टर

By hinditvnews
February 1, 2024
395
0
Himachal

शिवा प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के निचले जिलों में अखरोट के विकल्प के रूप में यह फल बागवानों की आर्थिकी को मजबूत करेगा। अखरोट की खेती हिमाचल के ऊपरी इलाकों में होती है लेकिन, यह भी बड़े स्तर पर विकसित नहीं हो सकी है।

हिमाचल प्रदेश में अमेरिकन डाई फ्रूट पेकान नट की खेती होगी। कांगड़ा जिले के विकास खंड पंचरुखी के बढ़ेर में शिवा प्रोजेक्ट के तहत इसका क्लस्टर विकसित होगा। 10 हेक्टेयर क्षेत्र में इसकी खेती से 40 किसान परिवार जुडेंगे। प्रथम चरण में यहां पर दस हेक्टेयर में तीन हजार के करीब पौधे लगाए जाएंगे। विदेशों से नई उन्नत किस्म की वेरायटी का आयात कर इसे हिमाचल में उगाया जाएगा। शिवा प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के निचले जिलों में अखरोट के विकल्प के रूप में यह फल बागवानों की आर्थिकी को मजबूत करेगा। अखरोट की खेती हिमाचल के ऊपरी इलाकों में होती है लेकिन, यह भी बड़े स्तर पर विकसित नहीं हो सकी है।यह प्रदेश के कुछ जिलों तक ही सीमित है। मंडी, कुल्लू व शिमला में अखरोट की पैदावार होती है लेकिन अब इसके विकल्प के रूप में निचले हिमाचल के इलाकों में पेकान नट की पैदावार होगी। शिवा प्रोजेक्ट के तहत निचले हिमाचल में विभिन्न फलों के बड़ी संख्या में क्लस्टर विकसित करने की योजना है। इस कड़ी में पेकान नट को विकास खंड पंचरुखी के बढ़ेर के लिए चुना गया है। वर्तमान में यह फल 1200 से 1500 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बाजार में बिक रहा है, जबकि अखरोट की अधिकतम कीमत एक हजार रुपये प्रतिकिलो तक रहती है।

यह हैं औषधीय गुण
इस फल की खास बात यह है कि यह अखरोट की तरह दिखता तो है लेकिन उतना सख्त नहीं होता है। पेकान नट एंटी-ऑक्सीडेंट, प्रोटीन, फाइबर से भरपूर है। यह विटामिन ई का बेहतर सोर्स है। उम्र बढ़ने के साथ होने वाले धब्बों, मोतियाबिंद, टाइप 2 शुगर और फैटी लीवर से संबंधित बीमारियों में इसका सेवन लाभपद्र है। शुगर का स्तर संतुलित बनाए रखने में इसका सेवन फायदेमंद है। वजन कम करने में यह नियंत्रित रूप से सेवन करने पर लाभकारी है। इस फल में मैगनीज भरपूर मात्रा में होता है जिससे हड्डियों के विकास, पाचन तंत्र और प्रतिरक्षा तंत्र को यह मजबूत बनाता है। हालांकि इसके अत्यधिक इस्तेमाल से कुछ लोगों में एलर्जी व उल्टी संबंधी शिकायत भी हो सकती है।

यहां पर तैयार हो रही पौध, ये है वैरायटी
प्रथम चरण में हिमाचल में वाईएस परमार यूनिवर्सिटी नौणी, उद्यान विभाग पालमपुर व कांगड़ा जिले की एक निजी नर्सरी में पेकान नट की पौध तैयार की जा रही है। शिवा प्रोजेक्ट के द्वितीय चरण के तहत प्रदेश में फरवरी माह प्लांटेशन का कार्य शुरू होगा हालांकि पेकान नट की प्लांटेशन के लिए अभी कुछ और माह का इंतजार करना होगा। चौथे व पांचवें साल में पेकान नट के पौधे फल देना शुरू कर देंगे जबकि छह से सात साल का पौधा बेहतर पैदावार देना शुरू कर देगा।

महान और बरकट किस्म की पौध तैयार
शिवा प्रोजेक्ट निदेशक प्रदीप ठाकुर ने कहा कि प्रथम चरण में पेकान नट की महान व बरकट किस्म की प्लांटेशन होगी। विदेशों से भी नई उन्नत किस्मों का आयात किया जाएगा। विशेषज्ञों के साथ मिलकर इस पर कार्य किया जा रहा है। प्रथम चरण में कांगड़ा और इसके बाद मंडी, सिरमौर व अन्य क्षेत्रों में इसके क्लस्टर विकसित किए जाएंगे।

Share :
Tagshindi newsshimla
Previous Article

AIIMS Bilaspur: दिल के मरीजों को राहत, ...

Next Article

काम की खबर: राशनकार्ड की E-KYC का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Jalandhar
    पंजाब

    जालंधर हादसा: रोडवेज बस ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल

    January 22, 2025
    By hinditvnews
  • Bank
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    KCCB लोन घोटाला: विजिलेंस जांच में नया खुलासा, बीओडी बैठक में भी था लोन मामला

    February 24, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 1999 स्कूल शिक्षकों का 24 फरवरी को आधारभूत मूल्यांकन

    February 13, 2025
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    कांगड़ाधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला : सचिवालय वार्ड में जेठानी-देवरानी आमने-सामने

    May 2, 2026
    By hinditvnews
  • pushkar singh dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: ऊधमसिंह नगर में ग्रीष्मकालीन धान खेती पर प्रतिबंध हटा, सीएम ने दी प्रतिक्रिया

    February 26, 2025
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    “मां की गोद सर्वोपरि: HC ने शिशु की कस्टडी मां को सौंपी

    December 19, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट: सेलफोन और चार्जर अलग उपकरण, 13.75% वैट देना होगा

  • शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट: एनएचएआई-कंपनी को 2.23 करोड़ मुआवजे का आदेश

  • Hp Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    एनआईएस के प्रशिक्षकों की देखरेख में होगी इस बार पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती

Timeline

  • September 9, 2026

    Tetra Pak Showcases End-to-end Ice Cream Solutions at IICE 2026

  • September 9, 2026

    Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

  • September 9, 2026

    Levi's 'Behind Every Original' Campaign Returns with Chapter Two: Many Ways, One Original Starring Alia Bhatt

  • September 9, 2026

    Sisecam Strengthens Commitment to India with Cutting-Edge Magnetron Sputtering Coater

  • September 9, 2026

    L&T Finance Ltd. Partners with Pine Labs to Introduce Agentic Commerce and Payments on L&T Finance PLANET App

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Tetra Pak Showcases End to end Ice Cream Solutions at IICE

    Tetra Pak Showcases End-to-end Ice Cream Solutions at IICE 2026

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

    Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Levi's 'Behind Every Original' Campaign Returns with Chapter Two: Many Ways, One Original Starring Alia Bhatt

    Levi's 'Behind Every Original' Campaign Returns with Chapter Two: Many Ways, One Original Starring Alia ...

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.