Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Eugenix Hair Sciences Unveils its New Mumbai Space with a Celebration of Science, Art and Purpose

  • Bisleri Brings the Magic of Spider-Man: Brand New Day to Consumers with Limited-Edition Packs

  • Certified before Graduation: How SAP Learning Hub is Helping India's Students Get Placed

  • Jawa All Stars Strikes to Change the Rules of the Game Once Again

  • Motherland Unveils 'Made in India' with MMA Icon Asha Roka as Digital Ambassador

शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›HPRCA: 146 JOA IT को बोर्ड और निगमों में मिलेगी नौकरी, चयन आयोग ने भेजी फाइल

HPRCA: 146 JOA IT को बोर्ड और निगमों में मिलेगी नौकरी, चयन आयोग ने भेजी फाइल

By hinditvnews
April 9, 2025
473
0
Hamirpur

HPRCA: अब 146 जेओए आईटी को बोर्ड और निगमों में मिलेगी नौकरी, चयन आयोग ने सरकार को भेजी फाइल

हिंदी टीवी न्यूज़, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Megha Jain Updated Wed, 09 Apr 2025

जेओए आईटी के 295 पदों को भरने की प्रक्रिया वर्ष 2022 से चल रही है। 24 अप्रैल 2022 को आयोजित लिखित परीक्षा में 1.18 लाख आवेदकों में से 68 हजार ने भाग लिया था।

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) पोस्ट कोड-939 भर्ती प्रक्रिया में एक नया मोड़ आया है। बिजली बोर्ड की ओर से चयनित 148 अभ्यर्थियों को नौकरी देने में असमर्थता जताने के बाद अब इन अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के पांच अन्य बोर्डों और निगमों में समायोजित किया जाएगा। जेओए आईटी के 295 पदों को भरने की प्रक्रिया वर्ष 2022 से चल रही है। 24 अप्रैल 2022 को आयोजित लिखित परीक्षा में 1.18 लाख आवेदकों में से 68 हजार ने भाग लिया था। हालांकि, दिसंबर 2022 में पेपर लीक का मामला सामने आने के कारण इस भर्ती का अंतिम परिणाम लगभग दो वर्षों तक घोषित नहीं किया जा सका।

परिणाम घोषित करने के लिए सरकार से अनुमति मिलने के बाद एक अप्रत्याशित स्थिति उत्पन्न हो गई जब बिजली बोर्ड ने 148 पदों को भरने में अपनी असमर्थता व्यक्त की। जबकि इसी पोस्ट कोड के तहत अन्य विभागों में पदों पर अभ्यर्थियों को पहले ही नियुक्त किया जा चुका है। राज्य चयन आयोग की ओर से चयनित अभ्यर्थियों की सिफारिश और आवश्यक दस्तावेज बिजली बोर्ड को सौंप दिए गए थे, लेकिन बोर्ड के इन्कार के बाद यह मामला राज्य सरकार के समक्ष रखा गया। राज्य सरकार ने स्थिति पर संज्ञान लेते हुए 148 अभ्यर्थियों को अन्य बोर्डों और निगमों में समायोजित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

इनमें हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वन विभाग का कॉरपोरेशन निगम, एचपीएमसी, एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड शामिल हैं। राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने इन चयनित अभ्यर्थियों को अप्रैल के पहले सप्ताह तक अपनी प्राथमिकताएं (ऑप्शन) जमा करने का समय दिया था। अभ्यर्थियों से उनकी पसंद प्राप्त होने के बाद, आयोग ने पात्र अभ्यर्थियों को बोर्ड और निगम आवंटित कर दिए हैं। इस आवंटन की सूची मंगलवार को राज्य सरकार यानी कार्मिक विभाग को भेज दी गई है। अब इन बोर्डों और निगमों में नियुक्ति की औपचारिक सिफारिश राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। इस घटनाक्रम से दो वर्षों से नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा समाप्त होने की उम्मीद है।

राज्य सरकार की ओर से आयोग को अभ्यर्थियों से ऑप्शन लिस्ट लेने का कार्य सौंपा गया था। अभ्यर्थियों से उनकी प्राथमिकताएं प्राप्त कर बोर्ड और निगम का आवंटन करने के बाद सूची सरकार को भेज दी गई है।– विक्रम महाजन, सचिव हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग

Share :
TagsHAMIRPUR NEWShimachal pradeshhindi newsNow 146 JOA IT will get jobs in boards and corporationsshimla newsthe selection commission has sent the file to the gov
Previous Article

शिमला: वीडियो वायरल की धमकी देकर युवती ...

Next Article

हिमाचल: एक माह बाद मनीमाजरा से चिट्टा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Jagat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: जमीन सर्वे में होगी रोवर तकनीक की मदद

    September 19, 2025
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    चंडीगढ़: सेक्टर-39बी में अवैध निर्माण गिराने पर 27 जुलाई तक रोक

    April 28, 2026
    By hinditvnews
  • Gold
    उत्तर प्रदेश

    Meerut: सोना न खरीदने की अपील से सराफा कारोबारियों में बेचैनी, 50 हजार परिवार संकट में

    May 12, 2026
    By hinditvnews
  • Rape
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शिमला में नौवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म

    November 6, 2024
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 12,292 छात्रों की छात्रवृत्ति अटकी, केंद्र ने दी दिसंबर तक मोहलत

    September 19, 2025
    By hinditvnews
  • Sanjay
    राष्ट्रीय

    Shivsena UBT: न्याय की देवी की आंखों से पट्टी हटाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के राउत

    October 17, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Sainik
    किन्नौरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ने दी सलामी के साथ विदाई

  • shimla
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: शीतलहर से ठिठुरे लोग, पहाड़ों पर बर्फबारी तो निचले इलाकों में हो सकती है बारिश; जानिए आपके जिले में मौसम का हाल

  • himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: कर्ज के ब्याज से बचने के लिए सरकार वेतन और पेंशन देने में कर रही है विलंब

Timeline

  • August 25, 2026

    Eugenix Hair Sciences Unveils its New Mumbai Space with a Celebration of Science, Art and Purpose

  • August 25, 2026

    Bisleri Brings the Magic of Spider-Man: Brand New Day to Consumers with Limited-Edition Packs

  • August 25, 2026

    Certified before Graduation: How SAP Learning Hub is Helping India's Students Get Placed

  • August 25, 2026

    Jawa All Stars Strikes to Change the Rules of the Game Once Again

  • August 25, 2026

    Motherland Unveils 'Made in India' with MMA Icon Asha Roka as Digital Ambassador

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Eugenix Hair Sciences Unveils its New Mumbai Space with a Celebration of Science, Art and Purpose

    Eugenix Hair Sciences Unveils its New Mumbai Space with a Celebration of Science, Art and ...

    By hinditvnews
    August 25, 2026
  • Bisleri Brings the Magic of Spider Man: Brand New Day to Consumers with Limited Edition Packs

    Bisleri Brings the Magic of Spider-Man: Brand New Day to Consumers with Limited-Edition Packs

    By hinditvnews
    August 25, 2026
  • Certified before Graduation: How SAP Learning Hub is Helping India's Students Get Placed

    Certified before Graduation: How SAP Learning Hub is Helping India's Students Get Placed

    By hinditvnews
    August 25, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.