Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • HiLITE Group Launches 'Mandara Women's Wellness,' India's First AI-Integrated Wellness Retreat for Women

  • L&T Finance Unveils Gold Loan Campaign Featuring Brand Ambassador Jasprit Bumrah

  • The World at Jubilee Hills' Independence Day Campaign Reimagines the National Anthem with India's Sounds

  • 100+ Porsches Take Over Mumbai for a Friendship Day Drive

  • M3M Foundation Takes 'Ek Ped Maa Ke Naam' Forward with a Community-Led Green Movement in Gurugram

पंजाब
Home›पंजाब›Jalandhar: शादी का झांसा देकर एनआरआई की बेटी से दुष्कर्म

Jalandhar: शादी का झांसा देकर एनआरआई की बेटी से दुष्कर्म

By hinditvnews
March 8, 2024
407
2
Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

Jalandhar: शादी का झांसा देकर एनआरआई की बेटी से दुष्कर्म, रिश्ता तोड़ने पर एसिड अटैक की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित युवती अपनी दादी के साथ मकसूदां में रहती है। उसके माता-पिता विदेश में हैं, उसकी बहन भी स्टडी वीजा पर विदेश गई है। तीन साल पहले वह आरोपी लखविंदरजीत सिंह से मिली थी। आरोपी ने उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने उससे लाखों रुपये भी ठग लिए।

जालंधर में एनआरआई की बेटी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

आरोपी पीड़िता को धमकाता था कि वह उसकी निजी तस्वीरें वायरल कर देगा। साथ ही उस पर एसिड अटैक करवा देगा। शिकायत के बाद पुलिस ने लखविंदरजीत सिंह निवासी कस्बा करतारपुर के गांव शिवदासपुर (मुस्तफापुर) जालंधर को गुरुवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने केस में धारा 376 (शारीरिक संबंध बनाने) और 506 (धमकी देना) जोड़ी है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर वारदात के बारे में पूछताछ करेगी।

पुलिस शिकायत में युवती ने कहा कि वह अपनी दादी के साथ मकसूदां इलाके में रहती है। उसके माता-पिता विदेश में रहते हैं, जबकि उसकी बहन भी स्टडी वीजा पर विदेश गई है। तीन साल पहले वह जिंदा रोड स्थित एक स्कूल में गई थी। यहां उसकी मुलाकात लखविंदरजीत सिंह से हुई। लखविंदरजीत ने उसको प्यार के जाल में फंसाया और धीरे-धीरे कर 9 लाख रुपये ले लिए। साथ ही शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

युवती का कहना है कि वह अपना पैसा लखविंदरजीत सिंह को देती रही, क्योंकि वह खुद कोई काम नहीं करता था। जब भी वह उससे काम करने के लिए कहती थी तो आरोपी उसे धमकी देता था। लखविंदरजीत की इन हरकतों के कारण जब उसने उससे अलग होने के लिए कहा तो लखविंदरजीत ने उसकी निजी तस्वीरें वायरल करने और एसिड अटैक कर जान से मारने की धमकी भी दी।

युवती ने कहा कि जब पानी सिर से ऊपर चला गया तो उसने सारे मामले की जानकारी अपने परिवार को दी। परिवार ने तुरंत प्रभाव से मामले की शिकायत सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया और फिर जांच के बाद केस दर्ज कर लिया।

थाना डिवीजन नंबर एक के प्रभारी राजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने फोन कब्जे में लिया है। इसकी जांच करवाई जा रही है। क्योंकि युवती ने उसके निजी फोटो आरोपी के पास होने के आरोप लगाए हैं। अगर ऐसा कुछ उसके पास होगा तो उसे नष्ट करवाया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

 

 

Share :
Tagsnews of jalandharnews of PUnews of punjabnews of punjab crimnenews of rape of girl
Previous Article

Kedarnath Dham: 10 मई को खुलेंगे बाबा ...

Next Article

Lok Sabha Election 2024 से पहले कांग्रेस ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Siddu
    पंजाब

    नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस की लीडरशिप पर एक बार फिर बोला हमला

    December 21, 2023
    By hinditvnews
  • Hola
    पंजाब

    Hola Mohalla: आज समाप्त हो जाएगा होला मोहल्ला

    March 26, 2024
    By hinditvnews
  • Dc
    पंजाब

    Punjab: शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने जालंधर के डीसी बदले

    March 20, 2024
    By hinditvnews
  • Result
    पंजाब

    Punjab: कनाडा की अलगोमा यूनिवर्सिटी में 130 बच्चे एक ही विषय में फेल, लगाया धरना

    January 8, 2024
    By hinditvnews
  • Dunki1
    पंजाबफ़िल्म

    शाहरुख खान की ‘डंकी’ का जालंधर से खास कनेक्शन

    December 21, 2023
    By hinditvnews
  • Singer
    पंजाब

    पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के घर के बाहर चली गोलियां

    November 27, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Kangra news
    कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    अश्लील हरकतें करने के दोषी को दो साल कैद

  • Toll
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur: टोल वसूलने की व्‍यवस्‍था चालकों की जेब पर पड़ रही भारी

  • Himachal Weather
    manaliWeatherऊनाकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Shimla : रोहतांग दर्रा और कोकसर में बर्फबारी,आज और कल के लिए यलो अलर्ट

Timeline

  • August 12, 2026

    HiLITE Group Launches 'Mandara Women's Wellness,' India's First AI-Integrated Wellness Retreat for Women

  • August 12, 2026

    L&T Finance Unveils Gold Loan Campaign Featuring Brand Ambassador Jasprit Bumrah

  • August 12, 2026

    The World at Jubilee Hills' Independence Day Campaign Reimagines the National Anthem with India's Sounds

  • August 12, 2026

    100+ Porsches Take Over Mumbai for a Friendship Day Drive

  • August 12, 2026

    M3M Foundation Takes 'Ek Ped Maa Ke Naam' Forward with a Community-Led Green Movement in Gurugram

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • HiLITE Group Launches 'Mandara Women's Wellness,' India's First AI Integrated Wellness Retreat for Women

    HiLITE Group Launches 'Mandara Women's Wellness,' India's First AI-Integrated Wellness Retreat for Women

    By hinditvnews
    August 12, 2026
  • L&T Finance Unveils Gold Loan Campaign Featuring Brand Ambassador Jasprit Bumrah

    L&T Finance Unveils Gold Loan Campaign Featuring Brand Ambassador Jasprit Bumrah

    By hinditvnews
    August 12, 2026
  • The World at Jubilee Hills' Independence Day Campaign Reimagines the National Anthem with India's Sounds

    The World at Jubilee Hills' Independence Day Campaign Reimagines the National Anthem with India's Sounds

    By hinditvnews
    August 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.