Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • SWITCH Mobility Pledges to Accelerate its Shift to Zero-Emission Mobility on India's 80th Independence Day

  • Handloom Hackathon 2026 Concludes with Breakthrough Innovations to Modernize India's USD 5 Billion Handloom Industry

  • Finkurve Financial Services Delivers Strong Q1 FY27 Performance with AUM Growing 134.5% YoY to INR 1,270.4 Cr and PAT Rising 65.8% YoY

  • ASBL is Redefining What it Means to Be the Best Builder in Hyderabad

  • Asian Paints Celebrates the Spirit of India Through the Colours We Call Our Own, this Independence Day

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Kangra: कांगड़ा-मंडी में कांग्रेस, सोलन-ऊना में भाजपा आगे

Kangra: कांगड़ा-मंडी में कांग्रेस, सोलन-ऊना में भाजपा आगे

By hinditvnews
May 18, 2026
101
0
Bjp Congress

शहरी निकाय चुनाव: कांगड़ा, मंडी व कुल्लू में कांग्रेस ; सोलन, ऊना और बिलासपुर में भाजपा समर्थित छाए

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Mon, 18 May 2026

एक ओर कांग्रेस समर्थितों ने कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जैसे अहम जिलों में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए भाजपा के गढ़ों में सेंध लगाई। वहीं भाजपा समर्थितों ने बिलासपुर, सोलन और ऊना में एकतरफा बढ़त बनाकर सत्ता पक्ष को बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है।

हिमाचल प्रदेश के शहरी निकाय चुनावों के नतीजों ने राज्य की राजनीति में नए समीकरण बना दिए हैं। एक ओर कांग्रेस समर्थितों ने कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जैसे अहम जिलों में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए भाजपा के गढ़ों में सेंध लगाई। वहीं भाजपा समर्थितों ने बिलासपुर, सोलन और ऊना में एकतरफा बढ़त बनाकर सत्ता पक्ष को बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। कई नगर निकायों में अन्य किंगमेकर की भूमिका में उभरकर सामने आए हैं। सबसे अधिक चर्चा मंडी जिले की रही, जहां नेता प्रतिपक्ष के गृह जिले में कांग्रेस समर्थितों ने मजबूत उपस्थिति दर्ज कर भाजपा को कड़ी चुनौती दी। मंडी के निकायों में कांग्रेस समर्थितों की बढ़त को सत्ता पक्ष अपनी बड़ी राजनीतिक उपलब्धि मान रहा है। कांगड़ा और कुल्लू में भी कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने कई अहम सीटों पर जीत दर्ज कर संगठन की मजबूती दिखाई है।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के गृह जिले में ये स्थिति

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के गृह जिला ऊना में कांग्रेस समर्थितों को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी। भाजपा ने यहां अधिकांश निकायों में बढ़त बनाकर कांग्रेस की रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक गलियारों में इसे सत्ता पक्ष के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। सोलन और बिलासपुर में भाजपा समर्थित पूरी तरह हावी रहे। सोलन में स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल का प्रभाव चुनावी नतीजों में दिखाई नहीं दिया। बिलासपुर में भाजपा ने संगठित चुनाव प्रबंधन के दम पर अधिकांश निकायों में बढ़त कायम रखी। मंत्री राजेश धर्माणी भी जिले में निकाय नहीं बचा सके।

कांगड़ा, शिमला व अन्य जिलों में इनकी जीत

कांगड़ा के नगरोटा बगवां में कांग्रेस समर्थितों को निराशा मिली। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली के प्रभाव वाले नगरोटा में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। शिमला में मुकाबला लगभग बराबरी का रहा। हालांकि नारकंडा नगर पंचायत निर्विरोध चुनी गई थी। यहां कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार होने का दावा किया है। इसके अलावा ठियोग में मुकाबला बराबरी का रहा है। सिरमौर और चंबा में भी किसी एक दल को स्पष्ट बढ़त नहीं मिली, जिससे अन्य पार्षदों और छोटे समूहों की भूमिका अहम हो गई है। हमीरपुर जिले की भोटा नगर पंचायत में कांग्रेस समर्थित साझा मोर्चा और अन्य उम्मीदवारों ने अप्रत्याशित प्रदर्शन कर दोनों प्रमुख दलों का गणित बिगाड़ दिया। सुजानपुर टिहरा में अन्य की भूमिका अहम हो गई है। निकाय चुनावों के ये नतीजे आगामी विधानसभा चुनावों से पहले दोनों दलों के लिए राजनीतिक संकेत माने जा रहे हैं। कांग्रेस जहां मंडी और कांगड़ा के प्रदर्शन से उत्साहित है, वहीं भाजपा ऊना, बिलासपुर और सोलन की जीत को संगठन की मजबूती का प्रमाण बता रही है।

धर्मशाला और पालमपुर में कांग्रेस की जीत के बढ़े आसार

जिला कांगड़ा में कांग्रेस के प्रदर्शन से धर्मशाला और पालमपुर नगर निगम में पार्टी की जीत के आसार बढ़ गए हैं। 31 मई को निगम चुनाव के परिणाम आने हैं। सोलन में भाजपा की जीत की राह आसान दिखती नजर आ रही है। उधर, मंडी नगर निगम में मुकाबला कड़ा बना हुआ है।

शिमला और हमीरपुर में सबसे ज्यादा मतदान, सोलन जिला रहा फिसड्डी

नगर निकाय चुनाव 2026 में मतदान का ट्रेंड पिछले चुनावों की तुलना में बदला नजर आया। कई जिलों में मतदाताओं का उत्साह बढ़ा, जबकि कुछ जिलों में मतदान प्रतिशत घटा। सबसे बड़ा उछाल शिमला और हमीरपुर में दर्ज किया गया।  शिमला में मतदान 2021 के 62.37 फीसदी से बढ़कर 77.36 फीसदी पहुंच गया, जबकि हमीरपुर में यह 69.77 से बढ़कर 78.89 फीसदी हो गया। मंडी में भी मतदान 64.54 से बढ़कर 71.23 फीसदी दर्ज किया गया। सोलन में बड़ा उलटफेर हुआ है। 2021 के निकाय चुनाव में सोलन 80.03 फीसदी के साथ प्रदेश में नंबर एक पर था। इन चुनावों में सोलन 64.20 के साथ प्रदेश में सबसे पीछे रहा। अन्य जिलों की बात करें तो कुल्लू 64.37 से बढ़कर 67.80, मंडी 64.54 से बढ़कर 71.23, चंबा 68.22 से आंशिक बढ़ोतरी के साथ 68.47, सिरमौर आंशिक बढ़ोतरी के साथ 67.04 से बढ़कर 67.24 के अलावा ऊना 76.07 से बढ़कर 77.00 फीसदी पहुंचा। हालांकि बिलासपुर में मतदान प्रतिशत 72.06 से घट कर 71.00 फीसदी और कांगड़ा 72.69 से घट कर 67.34 पहुंच गया।

नगर निकाय चुनाव में किस पार्टी के समर्थितों को मिली कितनी सीटें

नगर परिषद कांग्रेस भाजपा अन्य
बिलासपुर 2 9 1
सुजानपुर 3 5 0
श्री नयनादेवी 2 5 1
चंबा 5 5 1
ऊना 1 8 0
नूरपुर 2 3 4
कांगड़ा 8 1 0
नूरपुर 6 3 0
नगरोटा बागवां 2 4 1
देहरा 5 2 0
ज्वालामुखी 7 2 0
कुल्लू 3 3 5
मंडी 0 7 0
सरकाघाट 3 3 1
सुंदरनगर 2 9 2
नेरचाैक 8 1 0
जोगिंद्ननगर 1 3 2
रामपुर 4 5 0
ठियोग 3 3 1
परवाणू 4 5 0
नलागढ़ 1 7 1
नाहन 6 7 0
पांवटा साहिब 0 4 9
सोलन 3 6 0
मैहतपुर 3 4 2

नगर पंचायत

नगर पंचायत कांग्रेस भाजपा अन्य
तलवार 2 5 0
चुवाड़ी 5 2 0
भोटा 1 3 3
शाहपुर 5 2 0
भुंतर 4 3 0
निरमंड 5 2 0
बंजार 5 2 0
करसोग 5 2 0
रिवालसर 4 1 0
सुन्नी 2 4 1
चौपाल 5 2 0
कोटखाई 2 5 0
जुब्बल 6 1 0
चिड़गांव 4 0 1
नेरवा 0 4 1
अर्की 3 4 0
कंडाघाट 2 5 0
राजगढ़ 5 2 0
रामपुर 0 6 1
दौलतपुर चौक 5 2 0
टाहलीवाल 2 5 0
अंब 2 4 3

 

Share :
Tagsand Biland Kullu; BJP Dominates in Solanhimachal pradeshhindi newshp ulb Elections: Congress-Backed Candidates in KangraMANDIshimla newsuna
Previous Article

Dharamshala: पंजाब के फैन, कोहली की बल्लेबाजी ...

Next Article

निकाय चुनाव: 22 निकायों में भाजपा, 19 ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Weather
    JaipurRajasthan

    कोटा मौसम अलर्ट: हीटवेव को लेकर गाइडलाइन जारी, बरतें सावधानियां

    April 10, 2025
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: आज से 7 अगस्त तक हिमाचल में बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट

    August 3, 2026
    By hinditvnews
  • Mallikarjun Kharge And Pm Modi
    राष्ट्रीय

    Black Paper: मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने जारी किया ‘ब्लैक पेपर’, खरगे बोले- 10 साल में BJP ने 411 ...

    February 8, 2024
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    “मां की गोद सर्वोपरि: HC ने शिशु की कस्टडी मां को सौंपी

    December 19, 2025
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट का निर्देश: पूर्व सैनिकों को पुलिस भर्ती में शामिल करे सरकार

    December 18, 2025
    By hinditvnews
  • Death Ll
    JaipurRajasthan

    जयपुर: आर्किटेक्ट की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या, सुसाइड नोट में आरएएस पर आरोप

    April 19, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • 1 204
    हिमाचल प्रदेश

    जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदा से सूख रहे झरने

  • Cricket
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: क्रिकेट मैच में कहासुनी के बाद खिलाड़ी को बल्ले से मारा

  • Winter
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला की हसीन वादियों में होगा विंटर कार्निवाल

Timeline

  • August 15, 2026

    SWITCH Mobility Pledges to Accelerate its Shift to Zero-Emission Mobility on India's 80th Independence Day

  • August 14, 2026

    Handloom Hackathon 2026 Concludes with Breakthrough Innovations to Modernize India's USD 5 Billion Handloom Industry

  • August 14, 2026

    Finkurve Financial Services Delivers Strong Q1 FY27 Performance with AUM Growing 134.5% YoY to INR 1,270.4 Cr and PAT Rising 65.8% YoY

  • August 14, 2026

    ASBL is Redefining What it Means to Be the Best Builder in Hyderabad

  • August 14, 2026

    Asian Paints Celebrates the Spirit of India Through the Colours We Call Our Own, this Independence Day

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • SWITCH Mobility Pledges to Accelerate its Shift to Zero Emission Mobility on India's 80th Independence Day

    SWITCH Mobility Pledges to Accelerate its Shift to Zero-Emission Mobility on India's 80th Independence Day

    By hinditvnews
    August 15, 2026
  • Handloom Hackathon 2026 Concludes with Breakthrough Innovations to Modernize India's USD 5 Billion Handloom Industry

    Handloom Hackathon 2026 Concludes with Breakthrough Innovations to Modernize India's USD 5 Billion Handloom Industry

    By hinditvnews
    August 14, 2026
  • Finkurve Financial Services Delivers Strong Q1 FY27 Performance with AUM Growing 134.5% YoY to INR 1,270.4 Cr and PAT Rising 65.8% YoY

    Finkurve Financial Services Delivers Strong Q1 FY27 Performance with AUM Growing 134.5% YoY to INR ...

    By hinditvnews
    August 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.