Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • EasyShiksha Empowers Working Professionals to Upgrade Skills and Unlock High-Paying Opportunities

  • Dudigital Global Limited Secures CPV Services Contract from Embassy of India, Kuwait

  • Royal India Vacation Sets New Benchmark with 'Vijay Parv 2026', Hosts One of India's Largest Corporate Gatherings

  • Pride Hotels Limited Debuts its Second Hotel in NCR Region – Pride Premier Greater Noida

  • Livasa Hospitals Appoints Kamal Kant Gambhir as Chief Financial Officer

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Shimla: पर्यटक वाहनों से कूड़ा शुल्क वसूलेगा नगर निगम

Shimla: पर्यटक वाहनों से कूड़ा शुल्क वसूलेगा नगर निगम

By hinditvnews
September 18, 2025
150
0
Shimla News

Shimla: राजधानी में पर्यटक वाहनों से कूड़ा शुल्क वसूलने की तैयारी, जानिए क्या है नगर निगम की योजना

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 18 Sep 2025

नगर निगम शहर के प्रवेशद्वार पर ही पर्यटक वाहनों से यह कचरा इकट्ठा करेगा और इसे भरयाल कूड़ा संयंत्र पहुंचाएगा।

हिल्स क्वीन शिमला में बाहरी राज्यों से आने वाले और स्थानीय पर्यटक वाहनों को भी अब अपना कचरा नगर निगम को देना अनिवार्य होगा। नगर निगम शहर के प्रवेशद्वार पर ही पर्यटक वाहनों से यह कचरा इकट्ठा करेगा और इसे भरयाल कूड़ा संयंत्र पहुंचाएगा। इसके एवज में वाहन चालकों से कूड़ा शुल्क भी वसूला जाएगा। हिल्स क्वीन शिमला को साफ सुथरा बनाने के लिए नगर निगम यह खास प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इसी साल इस नई व्यवस्था  को लागू करने की तैयारी है। इसके लिए नगर निगम ने कसरत शुरू कर दी है। पर्यटकों को लेकर शिमला आने वाली बसों, ट्रैवलर, टैक्सियों आदि का रिकॉर्ड लिया जा रहा है। शहर में हर साल लाखों पर्यटक वाहन पहुंचते हैं। समर और विंटर सीजन में इनकी संख्या सबसे ज्यादा रहती है। कूड़ा लेने के एवज में कितना शुल्क वसूला जाएगा, इस पर अभी अंतिम फैसला होना है। यह शुल्क न्यूनतम होगा और सदन की मंजूरी के बाद ही लागू होगा।

टैक्सी चालकों को अपनी गाड़ियों में डस्टबीन रखने और इसे निगम के कूड़ा एकत्रीकरण केंद्र पर खाली करने के लिए कहा जाएगा। नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। पर्यटक वाहनों की संख्या को लेकर ब्योरा लिया जा रहा है। हाल ही में सरकार ने सभी व्यावसायिक वाहनों में कूड़ेदान लगाना अनिवार्य किया है। सैकड़ों वाहनों में कूड़ेदान लग चुके हैं लेकिन इनका कचरा कहां फेंका जाएगा, इसके लिए शहर में व्यवस्था नहीं की गई है। नगर निगम के अनुसार टूटीकंडी पार्किंग के पास कूड़ा एकत्रीकरण केंद्र बनाया जाएगा। अभी आईएसबीटी टुटीकंडी में भी इनका कचरा एकत्र किया जा रहा है।

पर्यटक वाहनों से लग रहे कचरे के ढेर
नगर निगम के अनुसार शहर में हर घर से रोजाना कूड़ा उठता है। निगम साथ लगती पंचायतों से भी कूड़ा उठा रहा है। इसके बावजूद शहर की सड़कों खासकर हाईवे के किनारे और पार्किंग में कचरे के ढेर लग रहे हैं। शहर के प्रवेशद्वार तारादेवी से लेकर शिमला तक जगह-जगह एनएच किनारे पहाड़ियों पर कचरा फैल गया है। इसका मुख्य कारण पर्यटक वाहनों से फेंका जाने वाला कचरा है। स्थानीय लोग भी मानते हैं कि पर्यटक वाहनों से निकलने वाला कचरा सड़क किनारे फेंका जा रहा है। सैलानियों को लेकर आने वाली बसें, ट्रैवलर और टैक्सियां भी जिस पार्किंग में खड़ी होती हैं, चालक वहीं पर ज्यादातर कचरा फेंक देते हैं। इसीलिए निगम शहर का साफ सुथरा बनाने के लिए यह नई व्यवस्था लागू कर रहा है। निगम इससे पहले बाहरी राज्यों के वाहनों से ग्रीन फीस का प्रस्ताव भी तैयार कर चुका है लेकिन इस पर अभी तक सरकार से मंजूरी नहीं मिली है।

 

Share :
Tagshimachal newshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Uttarakhand News: पहली शादी छिपाकर दूसरा विवाह ...

Next Article

धर्मपुर: चौकीदार हेमराज गले तक पानी में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब सरकार: प्रमोटर्स को राहत, 10 शर्तें पूरी कर प्रोजेक्ट लाइसेंस सरेंडर करें

    April 16, 2025
    By hinditvnews
  • Hp Electricity Board
    manalinahanकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Shimla: बिजली कर्मचारियों की हुंकार, मांगें पूरी नहीं हुईं तो 28 अक्तूबर से करेंगे प्रदर्शन

    October 25, 2024
    By hinditvnews
  • Pic
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: बुग्याल की खूबसूरती पर दाग, लीकेज होने से सूखा कुंड

    December 6, 2024
    By hinditvnews
  • Chitta
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एचआरटीसी बस में 130 ग्राम चिट्टा बरामद, नाबालिग हिरासत में

    May 1, 2026
    By hinditvnews
  • Himpat
    manaliWeatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal snowfall: अटल टनल रोहतांग में आधा फीट हिमपात, पर्यटन कारोबारियों सहित किसानों-बागवानों ने ली राहत की सांस

    January 31, 2024
    By hinditvnews
  • Murder
    उत्तर प्रदेशप्रयागराज

    UP: ‘मासूम बेटे का कत्ल, फिर खुद ने भी दी जान

    February 21, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Congress
    election 2024हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अभिनंदन ठाकुर बने एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस हाईकमान ने दी नियुक्ति

  • Agnihotri
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सरकारी संपत्तियों पर इश्तिहार लगाने वालों की खैर नहीं, एक्शन मोड में डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री; विभागों को दिए आदेश

  • Bagi
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    ‘कांग्रेस के भ्रष्ट बागी नेता जेल में सड़ेंगे, जनता सबक सिखाएगी’

Timeline

  • May 1, 2026

    EasyShiksha Empowers Working Professionals to Upgrade Skills and Unlock High-Paying Opportunities

  • May 1, 2026

    Dudigital Global Limited Secures CPV Services Contract from Embassy of India, Kuwait

  • May 1, 2026

    Royal India Vacation Sets New Benchmark with 'Vijay Parv 2026', Hosts One of India's Largest Corporate Gatherings

  • May 1, 2026

    Pride Hotels Limited Debuts its Second Hotel in NCR Region – Pride Premier Greater Noida

  • May 1, 2026

    Livasa Hospitals Appoints Kamal Kant Gambhir as Chief Financial Officer

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Easyshiksha Empowers Working Professionals To Upgrade Skills And Unlock High Paying Opportunities

    EasyShiksha Empowers Working Professionals to Upgrade Skills and Unlock High-Paying Opportunities

    By hinditvnews
    May 1, 2026
  • Dudigital Global Limited Secures Cpv Services Contract From Embassy Of India, Kuwait

    Dudigital Global Limited Secures CPV Services Contract from Embassy of India, Kuwait

    By hinditvnews
    May 1, 2026
  • Royal India Vacation Sets New Benchmark With 'vijay Parv 2026', Hosts One Of India's Largest Corporate Gatherings

    Royal India Vacation Sets New Benchmark with 'Vijay Parv 2026', Hosts One of India's Largest ...

    By hinditvnews
    May 1, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.