Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Nexdigm Accelerates Delivery of AI-Enabled Transfer Pricing Solutions, by Investing in infer360

  • Crocs Unveils Echo II in India Through the Next Chapter of 'Let Them Talk' Featuring Siddhant Chaturvedi

  • Boby Chemmanur International Jewellers Opens its New Showroom in Pala

  • India-Japan Ties Take a Historic Leap: Galgotias University Hosts 200-Strong Yamanashi Delegation and Signs Landmark Agreements

  • VinFast India Partners with Federal Bank to Strengthen Dealer Financing Ecosystem

शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Shimla: महिला की मौत पर मंत्री के बयान का वीडियो वायरल, लोगों में नाराजगी

Shimla: महिला की मौत पर मंत्री के बयान का वीडियो वायरल, लोगों में नाराजगी

By hinditvnews
May 22, 2026
107
0
Dhaniram

Shimla: पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की माैत पर मंत्री के बयान का वीडियो वायरल, लोग भड़के

हिंदी टीवी, शिमला/अर्की(सोलन)। Published by: Megha Jain Updated Fri, 22 May 2026

सोलन जिले के अर्की में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला के मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर विवाद हो गया है।

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला के मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर विवाद हो गया है। सोशल मीडिया पर भी बयान तेजी से वायरल हो रहा है। बयान का लोग विरोध कर रहे हैं और मामले में कार्रवाई करने के लिए कह रहे है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छोटा शिमला में पुष्पांजलि कार्यक्रम के दौरान अर्की में महिला की पथरी के ऑपरेशन के बाद हुई मौत को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से प्रश्न पूछा गया था। इस पर मंत्री ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है और संबंधित तथ्यों को देखा जा रहा है। वायरल वीडियो में बातचीत खत्म होने के बाद वह बागवानी मंत्री से बातचीत करते हुए कह रहे हैं कि डेथ तो होनी ही है…पानी पीना नहीं, जितना मर्जी बोल लो। इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया में स्वास्थ्य मंत्री को घेरा। अस्पतालों में मरीजों के स्वास्थ्य से सरेआम खिलवाड़ हो रहा है। प्रदेशभर में स्वास्थ्य सुविधाओं के हाल बेहाल है। इस ओर मंत्री कोई ध्यान नहीं दे रहे और गलत बयानबाजी कर रहे हैं।

पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर परिजनों ने  लगाए लापरवाही के आरोप

वहीं नागरिक चिकित्सालय अर्की पर पथरी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत होने के आरोप लगे हैं। महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन व डॉक्टरों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में रोष का माहौल है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। उधर अस्पताल प्रशासन ने जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बिठा दी है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भूमती के चुनाड़ी गांव की सीमा (44) पत्नी हंस राज निवासी को पथरी की समस्या के चलते बुधवार को अर्की अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में उनका ऑपरेशन किया गया, लेकिन ऑपरेशन के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने उन्हें महिला की वास्तविक स्थिति के बारे में समय पर सही जानकारी नहीं दी।

ऑपरेशन के बाद अचानक तबीयत बिगड़ी, शरीर नीला पड़ने लगा था: परिजन

महिला के पति हंस राज, भाई नित्या नंद और दामाद दिनेश शर्मा ने बताया कि अस्पताल में उनका पथरी का ऑपरेशन करवाया गया। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनका कहना है कि उनका शरीर अस्पताल में ही नीला पड़ने लगा था। उस समय डाॅक्टरों की ओर से उन्हें कहा गया कि मरीज की हालत गंभीर है और उसे बेहतर उपचार के लिए शिमला स्थित आईजीएमसी रेफर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला के काफी खून बह रहा था। परिजनों ने दावा किया कि जब वे महिला को लेकर आईजीएमसी पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि महिला की मृत्यु लगभग दो घंटे पहले ही हो चुकी थी। इस जानकारी के बाद परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने उपचार प्रक्रिया में लापरवाही के आरोप लगाए।

परिजनों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि वीरवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान पहुंचे स्थानीय लोगों ने भी स्वास्थ्य विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग करते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों के उपचार और आपातकालीन व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाए जाने की आवश्यकता है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी।

मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. मुक्ता रस्तोगी,खंड चिकित्सा अधिकारी, अर्की

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newssolan newsVideo of health Minister Statement on Woman's Death Following Kidney Stone Surgery Goes Viral; People Outraged
Previous Article

Bilaspur: ज्योरा स्कूल के 9 छात्रों ...

Next Article

Shimla: आउटसोर्स भर्ती मामले में हाईकोर्ट सख्त, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dalai lama
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Reman Megsese Award 2024: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को मिला रेमन मैग्सेसे पुरस्कार

    September 5, 2024
    By hinditvnews
  • Amritsar News
    पंजाब

    Punjab News: STF के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में नशे की खेप और ड्रग मनी पकड़ी; सात आरोपियों ...

    May 12, 2024
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विमल नेगी केस: DGP-SP पर गाज गिरा सकते हैं सीएम सुक्खू आज

    May 26, 2025
    By hinditvnews
  • Download 11
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Assembly byelection: धर्मशाला विधानसभा सीट पर जीत के लिए धौलाधार जितना चुनौतियों का पहाड़

    May 13, 2024
    By hinditvnews
  • Rohtang
    manaliकिन्नौरकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आसमान से निहार सकेंगे बर्फ से ढका रोहतांग दर्रा

    September 4, 2024
    By hinditvnews
  • Scam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल में पानी घोटाला

    January 2, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला न्यूज़: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मेयर का कार्यकाल बढ़ाने पर प्रदेश सरकार से मांगी स्थिति स्पष्टता

  • Charging
    कांगड़ाबिलासपुरलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 17 पेट्रोल पंप पर चार्जिंग स्टेशन

  • Dead body
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: आईआईटी मंडी छात्र विपिन कुमार की खड्ड में डूबने से मौत

Timeline

  • August 20, 2026

    Nexdigm Accelerates Delivery of AI-Enabled Transfer Pricing Solutions, by Investing in infer360

  • August 20, 2026

    Crocs Unveils Echo II in India Through the Next Chapter of 'Let Them Talk' Featuring Siddhant Chaturvedi

  • August 20, 2026

    Boby Chemmanur International Jewellers Opens its New Showroom in Pala

  • August 20, 2026

    India-Japan Ties Take a Historic Leap: Galgotias University Hosts 200-Strong Yamanashi Delegation and Signs Landmark Agreements

  • August 20, 2026

    VinFast India Partners with Federal Bank to Strengthen Dealer Financing Ecosystem

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Nexdigm Accelerates Delivery of AI Enabled Transfer Pricing Solutions, by Investing in infer360

    Nexdigm Accelerates Delivery of AI-Enabled Transfer Pricing Solutions, by Investing in infer360

    By hinditvnews
    August 20, 2026
  • Crocs Unveils Echo II in India Through the Next Chapter of 'Let Them Talk' Featuring Siddhant Chaturvedi

    Crocs Unveils Echo II in India Through the Next Chapter of 'Let Them Talk' Featuring ...

    By hinditvnews
    August 20, 2026
  • Boby Chemmanur International Jewellers Opens its New Showroom in Pala

    By hinditvnews
    August 20, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.