Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • HiLITE Group Launches 'Mandara Women's Wellness,' India's First AI-Integrated Wellness Retreat for Women

  • L&T Finance Unveils Gold Loan Campaign Featuring Brand Ambassador Jasprit Bumrah

  • The World at Jubilee Hills' Independence Day Campaign Reimagines the National Anthem with India's Sounds

  • 100+ Porsches Take Over Mumbai for a Friendship Day Drive

  • M3M Foundation Takes 'Ek Ped Maa Ke Naam' Forward with a Community-Led Green Movement in Gurugram

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›TET अपडेट: 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को परीक्षा से छूट

TET अपडेट: 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को परीक्षा से छूट

By hinditvnews
June 29, 2026
444
0
Teacher

TET Big Update : 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को नहीं देनी होगी परीक्षा, NCTE ने किया साफ

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Mon, 29 Jun 2026

एनसीटीई के न्यायालय में दायर शपथपत्र के अनुसार 23 अगस्त 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए टेट अनिवार्य नहीं है। 3 सितंबर 2001 से पहले और 3 सितंबर 2001 से 23 अगस्त 2010 के बीच नियुक्त शिक्षकों को टेट से राहत मिलेगी। वहीं 23 अगस्त 2010 के बाद नियुक्त शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता लागू रहेगी।

शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर लंबे समय से चल रही असमंजस की स्थिति अब काफी हद तक स्पष्ट हो गई है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) ने न्यायालय में दायर अपने शपथपत्र में स्पष्ट किया है कि 23 अगस्त 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता लागू नहीं होगी। ऐसे में वर्ष 2010 से पहले नियुक्त सभी शिक्षकों को टेट पास करनी होगी, यह धारणा सही नहीं है।

शिक्षकों के बीच लंबे समय से यह सवाल उठ रहा था कि क्या पुरानी नियुक्तियों पर भी टेट की शर्त लागू होगी। एनसीटीई ने अपने हलफनामे में नियुक्ति की तिथि के आधार पर अलग-अलग स्थिति स्पष्ट की है।

3 सितंबर 2001 से पहले नियुक्त शिक्षकों को पूरी राहत: शपथपत्र के अनुसार 3 सितंबर 2001 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टेट से पूरी तरह छूट प्राप्त है। केवल टेट उत्तीर्ण न होने के आधार पर उनकी सेवा या नियुक्ति पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। परिषद ने स्पष्ट किया है कि बाद में लागू किए गए पात्रता नियमों को पूर्व प्रभाव से लागू नहीं किया जा सकता।

2001 से 23 अगस्त 2010 तक नियुक्त शिक्षकों पर भी लागू नहीं होगी टेट: एनसीटीई ने यह भी स्पष्ट किया है कि 3 सितंबर 2001 से 23 अगस्त 2010 के बीच नियुक्त शिक्षकों के लिए भी टेट अनिवार्य नहीं थी, क्योंकि उस समय यह व्यवस्था अस्तित्व में नहीं थी। इसलिए उस अवधि में लागू नियमों के तहत हुई नियुक्तियां वैध मानी जाएंगी।

शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों का मानना है कि जिस समय जो नियम प्रभावी थे, उसी के आधार पर हुई नियुक्तियों को बाद में लागू पात्रता परीक्षा से नहीं जोड़ा जा सकता।

23 अगस्त 2010 के बाद टेट अनिवार्य: 23 अगस्त 2010 को एनसीटीई (National Council for Teacher Education) ने अधिसूचना जारी कर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए टेट को आवश्यक पात्रता घोषित किया था। इसके बाद नियुक्त होने वाले शिक्षकों के लिए टेट उत्तीर्ण करना अनिवार्य माना जाएगा।

हजारों शिक्षकों को मिली राहत: एनसीटीई के इस स्पष्ट रुख से प्रदेश सहित देशभर के उन हजारों शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिनकी नियुक्ति टेट लागू होने से पहले हुई थी और जो अपनी सेवा सुरक्षा को लेकर असमंजस में थे।
एक नजर में नियम: 3 सितंबर 2001 से पहले नियुक्त शिक्षक: टेट से छूट।
3 सितंबर 2001 से 23 अगस्त 2010 के बीच नियुक्त शिक्षक: टेट अनिवार्य नहीं।
23 अगस्त 2010 के बाद नियुक्त शिक्षक: टेट अनिवार्य।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsncte affidavit tet not mandatory for teachers appointed before 2010shimla news
Previous Article

हिमाचल: मंडी में 1.055 किलो चरस संग ...

Next Article

उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में तबादलों की तैयारी, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • WEATHER
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आज भी मौसम खराब, 25-27 मई साफ, 28 से फिर बदलेगा मौसम

    May 24, 2026
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: पीटीए शिक्षकों को झटका: शुरुआती सेवा पेंशन-वरिष्ठता में नहीं जुड़ेगी

    July 24, 2026
    By hinditvnews
  • Pushkar Singh Dhami
    उत्तराखण्ड

    सिस्टम की सुस्त चाल, चार साल के इंतजार के बाद अब भी शुरू नहीं हुआ कैंसर अस्पताल

    February 29, 2024
    By hinditvnews
  • Bishnoi
    पंजाब

    Lawrence Bishnoi Interviews Case: जेल अधिकारियों से पूछताछ, जांच टीम ने इंटरव्यू वाली जगह का भी किया दौरा

    February 29, 2024
    By hinditvnews
  • hpbose
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE 12वीं रिजल्ट: मई के पहले हफ्ते में परिणाम

    April 30, 2026
    By hinditvnews
  • Weather update
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: आज-कल शुष्क, 16 से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

    April 14, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Pradesh Shimla
    Tourists in Himachalशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPTDC: होटलों में सैलानियों को 40 फीसदी छूट के साथ मिलेगा हिमाचली धाम का लुत्फ

  • हिमाचल प्रदेश

    आईएएस अधिकारी नंदिता होंगी हिमाचल की मुख्य निर्वाचन अधिकारी

  • Jairam Thakur
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    ‘मंडी में 6 लोगों की पीलिया से मौत, रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं सरकार’, जयराम ठाकुर की CM सुक्खू से अपील

Timeline

  • August 12, 2026

    HiLITE Group Launches 'Mandara Women's Wellness,' India's First AI-Integrated Wellness Retreat for Women

  • August 12, 2026

    L&T Finance Unveils Gold Loan Campaign Featuring Brand Ambassador Jasprit Bumrah

  • August 12, 2026

    The World at Jubilee Hills' Independence Day Campaign Reimagines the National Anthem with India's Sounds

  • August 12, 2026

    100+ Porsches Take Over Mumbai for a Friendship Day Drive

  • August 12, 2026

    M3M Foundation Takes 'Ek Ped Maa Ke Naam' Forward with a Community-Led Green Movement in Gurugram

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • HiLITE Group Launches 'Mandara Women's Wellness,' India's First AI Integrated Wellness Retreat for Women

    HiLITE Group Launches 'Mandara Women's Wellness,' India's First AI-Integrated Wellness Retreat for Women

    By hinditvnews
    August 12, 2026
  • L&T Finance Unveils Gold Loan Campaign Featuring Brand Ambassador Jasprit Bumrah

    L&T Finance Unveils Gold Loan Campaign Featuring Brand Ambassador Jasprit Bumrah

    By hinditvnews
    August 12, 2026
  • The World at Jubilee Hills' Independence Day Campaign Reimagines the National Anthem with India's Sounds

    The World at Jubilee Hills' Independence Day Campaign Reimagines the National Anthem with India's Sounds

    By hinditvnews
    August 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.