Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Delhi News: विवेक विहार में एसी ब्लास्ट से भीषण आग, 9 की मौत

  • शंभू ब्लास्ट केस में आरोपी का साथी गिरफ्तार, तीन आतंकी घटनाओं का खुलासा

  • Haryana: अहीरवाल में सैनी की सियासी इंजीनियरिंग, राव इंद्रजीत-नरबीर में संतुलन

  • केदारनाथ धाम में 7 फीट बैरिकेड्स की तैयारी, रील बनाने वालों पर सख्ती

  • ऊना: STF की कार्रवाई, 1 किलो चिट्टे के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›UP: CM योगी ने कहा- 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ

UP: CM योगी ने कहा- 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ

By hinditvnews
February 25, 2025
353
0
Yogi

UP: सीएम योगी बोले- यूपी में 10 करोड़ लोगों को दिया जा रहा आयुष्मान और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ

हिंदी टीवी न्यूज़, लखनऊ Published by: Megha Jain Updated Tue, 25 Feb 2025

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद को संबोधित किया और एक सवाल के जवाब में प्रदेशवासियों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि लोगों को आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान एक प्रश्न का जवाब देते हुए प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में बताया। सीएम ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के किसी भी गरीब के लिए उपचार कराना कठिन नहीं रहा है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रदेश में 10 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये का नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जा रहा है। वहीं, सरकारी कर्मचारियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलैस स्वास्थ्य योजना के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य की सेवा उपलब्ध करायी जा रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पिछले आठ वर्षों में हर जरूरतमंद को इलाज के लिए बिना किसी भेदभाव के धनराशि उपलब्ध करायी गयी है।

मेडिकल कॉलेज में अच्छी फैकल्टी और सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक बनाने की दिशा में हो रहा तेजी से काम 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के समय में केवल पार्टी से जुड़े लोगों को ही इलाज के लिए पैसा दिया जाता था। उस दौरान हर कार्य को समाजवादी नाम दिया जाता था जबकि पैसा सरकारी होता था। यही हाल मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के पैसा का भी हो गया था, लेकिन अब समाजवादी सरकार नहीं है। आज हमारी सरकार संवेदनशील तरीके से बिना किसी भेदभाव के प्रदेशवासियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। वहीं, सरकार इलाज के दौरान अतिरिक्त धनराशि की मांग को भी पूरा कर रही है क्योंकि कोई भी मानव क्षति परिवार के साथ समाज और प्रदेश की भी क्षति होती है। हम इस भाव के साथ काम कर रहे हैं।

प्रदेश में आजादी के बाद से वर्ष 2017 तक केवल 17 मेडिकल कॉलेज सरकारी क्षेत्र में थे जबकि आज हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज के निर्माण की कार्रवाई तेजी से चल रही है। इन मेडिकल कॉलेजों में अच्छे प्रोफेसर लगातार तैनात किये जा रहे हैं। इसके लिए जिलाधिकारियों को अपने स्तर से भी अच्छे डॉक्टर्स को जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में तैनात करने के निर्देश दिये गये हैं। मेडिकल कॉलेज में अच्छी फैकल्टी और सुपर स्पेशलिटी के ब्लॉक बनाने की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं। इसके अलावा हर रविवार को हर पीएचसी स्तर पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। आज प्रदेश के हर जिले में नि:शुल्क डायलिसिस की सुविधा दी जा रही है।

पूरे उत्तर भारत में अच्छे संस्थान के रूप में काम कर रहा एसजीपीजीआई
सीएम ने कहा कि हर जिले में ब्लड बैंक के जरिये जांच की सुविधा हर प्रदेशवासियों को उपलब्ध करायी जा रही है। मेडिकल कॉलेज के साथ पैरामेडिकल और नर्सिंग की पढ़ाई के लिए लगातार काम किया जा रहा है। सरकार ने एसजीपीजीआई में नये आठ विभाग का गठन किया है, जिसमें प्रदेश और देश में जो सुविधाएं नहीं थीं। उनका इलाज भी एसजीपीजीआई में किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि 1200 बेड वाले एसजीपीजीआई में आज 2200 बेड का संचालन हो रहा है। पूरे उत्तर भारत में अच्छे संस्थान के रूप में एसजीपीजीआई काम कर रहा है।

 

Share :
Tagshindi newslucknow newsUP Budget session: CM Yogi Adityanath addresses in Vidhan parishad.uttar pradesh
Previous Article

UP News: महाशिवरात्रि से पहले रामनगरी में ...

Next Article

यात्रियों को झटका: शिमला में एचआरटीसी ने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Notice
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड में एक्शन में आया नगर निगम, 20 दुकानों पर लगाया 35 हजार का जुर्माना

    September 19, 2024
    By hinditvnews
  • Toll Tax
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बाहरी वाहनों का प्रवेश शुल्क बढ़ा, मालवाहकों को भी छूट नहीं

    February 26, 2025
    By hinditvnews
  • pushkar singh dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: शैलेश मटियानी पुरस्कार की धनराशि दोगुनी

    September 5, 2024
    By hinditvnews
  • Majra
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: लोधी माजरा में निजी दवा कंपनी में भड़की भीषण आग

    January 10, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Pradesh Mausam Ka Haal Rain Snowfall Imd Update Shimla Manali Weather News 1712149873
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में गर्मी और बर्फबारी: मैदानी तपे, रोहतांग-लाहौल में हल्की बर्फ, इस दिन बदलेगा मौसम

    April 4, 2025
    By hinditvnews
  • mahi
    खेल

    IPL 2024: MS Dhoni को अमेरिका के इस शहर में जाकर छुट्टी मनाना है सबसे ज्‍यादा पसंद, माही ने वजह ...

    May 15, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Jairam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस 61 विधानसभा क्षेत्रों में हारी चुनाव

  • Himachal
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Assembly Winter Session आज, हंगामेदार रहेगा सत्र

  • cm sukhu
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal Disaster: ‘इतिहास की सबसे बड़ी आपदा से गुजर रहा है हिमाचल’, पड्डल मैदान में बोले सीएम सुक्खू

Timeline

  • May 3, 2026

    Delhi News: विवेक विहार में एसी ब्लास्ट से भीषण आग, 9 की मौत

  • May 3, 2026

    शंभू ब्लास्ट केस में आरोपी का साथी गिरफ्तार, तीन आतंकी घटनाओं का खुलासा

  • May 3, 2026

    Haryana: अहीरवाल में सैनी की सियासी इंजीनियरिंग, राव इंद्रजीत-नरबीर में संतुलन

  • May 3, 2026

    केदारनाथ धाम में 7 फीट बैरिकेड्स की तैयारी, रील बनाने वालों पर सख्ती

  • May 3, 2026

    ऊना: STF की कार्रवाई, 1 किलो चिट्टे के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Vivekvihar

    Delhi News: विवेक विहार में एसी ब्लास्ट से भीषण आग, 9 की मौत

    By hinditvnews
    May 3, 2026
  • Arrest

    शंभू ब्लास्ट केस में आरोपी का साथी गिरफ्तार, तीन आतंकी घटनाओं का खुलासा

    By hinditvnews
    May 3, 2026
  • Nayab

    Haryana: अहीरवाल में सैनी की सियासी इंजीनियरिंग, राव इंद्रजीत-नरबीर में संतुलन

    By hinditvnews
    May 3, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.