Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

  • Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

  • Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

  • BRICS+ Dialogue 2026 Brings Global South Leaders Together to Advance Partnerships in Women's Leadership, Innovation, Startups and Healthcare ahead of BRICS Summit 2026

  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Uttarakhand: पिछले 2 दशक से घाटे में चल रही उत्तराखंड रोडवेज को हुआ जबरदस्‍त मुनाफा, रिकॉर्ड 56 करोड़ की कमाई

Uttarakhand: पिछले 2 दशक से घाटे में चल रही उत्तराखंड रोडवेज को हुआ जबरदस्‍त मुनाफा, रिकॉर्ड 56 करोड़ की कमाई

By hinditvnews
January 24, 2024
390
0
Uttarakhand Roadways

Uttarakhand उत्तराखंड परिवहन निगम ने राज्य गठन के बाद पहली बार घाटे से उबरते हुए 56 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब उत्तराखंड परिवहन ने करोड़ों की कमाई की हो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी और परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डा आनंद श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।परिवहन निगम ने राज्य गठन के बाद पहली बार घाटे से उबरते हुए 56 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। अब इससे उत्साहित परिवहन निगम यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए 330 नई बसें खरीदने की तैयारी कर रहा है।

इसमें पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों के लिए 200 सीएनजी बसें और पहाड़ी मार्गों के लिए 130 बसों का क्रय किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी और परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डा आनंद श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

2003 में हुआ था परिवहन निगम का गठन

राज्य बनने के बाद वर्ष 2003 में परिवहन निगम का गठन हुआ था। निगम के हिस्से में उत्तर प्रदेश रोडवेज से 957 बसें आई थीं। इनमें से अधिसंख्य बसें पुरानी थी। पुरानी बसों के संचालन, देनदारियों व कुप्रबंधन के कारण परिवहन निगम लगातार घाटे में जाता रहा। कोरोना काल के दौरान तो परिवहन निगम 520 करोड़ के घाटे में पहुंच गया था।

धामी सरकार ने घाटे को किया खत्म

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की कमान संभालने के बाद सभी विभागों को गुड गवर्नेंस के निर्देश दिए। जनता से जुड़े परिवहन निगम की समीक्षा स्वयं करते हुए अधिकारियों को इसके सुधार की जिम्मेदारी दी। नतीजतन वर्ष 2022 में परिवहन निगम ने 520 करोड़ के घाटे को पूरा करते हुए 29 करोड़ का मुनाफा कमाया। धामी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी निगम ने 27 करोड़ का मुनाफा कमाते हुए गुड गवर्नेंस का उदाहरण पेश किया।

परिवहन निगम ने कमाया 56 करोड़ का मुनाफा

बीते ढाई वर्ष में निगम ने सभी खर्चों की पूर्ति कर 56 करोड़ का मुनाफा कमाया है। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डा आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि बेहतर परिवहन व्यवस्था के लिए निगम लगातार सुधार कर रहा है। राज्य में आठ बस स्टेशन तैयार कर दिए गए हैं व 13 पर कार्य चल रहा है। हरिद्वार, ऋषिकेश, हल्द्वानी व काठगोदाम में चार अंतरराज्यीय बस अड्डे बनाए जाने प्रस्तावित हैं। श्रीनगर, कोटद्वार, रुड़की, रानीखेत व काशीपुर में वर्कशॉप बनाने का प्रस्ताव है।

सीएम धामी ने कही ये बात

सरकार पहले से ही गुड गवर्नेंस पर काम कर रही है। 20 साल के इतिहास में परिवहन निगम पहली बार घाटे से उबरा है। यह गुड गवर्नेंस का सबसे बड़ा उदाहरण है। आमजन से जुड़े विभागों में सरकार लगातार सुधार ला रही है।’ पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे 26 पुलिसकर्मी, राज्यपाल देंगे पदक; यहां देखें नामों की सूची

Share :
Tagsdehradunhindi news
Previous Article

Himachal Weather Update: किसानों को जल्द मिलने ...

Next Article

हिमाचल में वन मित्र भर्ती के लिए ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Luckhnow
    उत्तर प्रदेश

    Lucknow: यूपी विधानभवन के सामने आत्मदाह करने पहुंचा परिवार

    October 3, 2024
    By hinditvnews
  • Nitin
    उत्तराखण्ड

    राहुल को ‘राहुल मियां’ कहना इत्तेफाक नहीं, चुनाव में हिंदुत्व के मुद्दे पर चलेगी भाजपा

    September 10, 2026
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP बजट सत्र: सीएम सुक्खू का विपक्ष पर वार, चिट्टे पर राजनीति न करने की नसीहत

    March 20, 2026
    By hinditvnews
  • Hp sarkar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: उच्चतम पे स्केल के आदेशों पर जल्द होगी कार्रवाई, सरकार ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

    April 9, 2025
    By hinditvnews
  • Maya
    उत्तर प्रदेश

    मायावती का एलान: पंजाब में बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव

    August 25, 2026
    By hinditvnews
  • Gobar
    Horoscopemanalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: तीन रुपये खरीदेंगे और 12 में बेचेंगे गोबर खाद

    December 9, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • news of fraud
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: बिना सरकारी अनुमति के खोल दी बैंक शाखा, 500 पासबुक भी छापीं

  • 500
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों को एक दिसंबर को नहीं मिलेगा वेतन

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में मौसम बिगड़ा: आज अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट, किसान चिंतित

Timeline

  • September 12, 2026

    Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

  • September 12, 2026

    Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

  • September 12, 2026

    Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

  • September 12, 2026

    BRICS+ Dialogue 2026 Brings Global South Leaders Together to Advance Partnerships in Women's Leadership, Innovation, Startups and Healthcare ahead of BRICS Summit 2026

  • September 12, 2026

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

    Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

    Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

    Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease ...

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.