Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • सीएम मान के ओएसडी राजबीर घुमन की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

  • हिमाचल: बढ़ी ठंड, कुकुमसेरी में पारा माइनस 0.4°, बिजली गिरने का अलर्ट

  • मेरठ नीला ड्रम कांड: मुस्कान और साहिल के ठिकाने बदलेंगे

  • लखनऊ: रियाद उड़ानें प्रभावित, एयरपोर्ट जाने से पहले स्थिति जांचें

  • गुरुग्राम: फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्ग दंपती को कार ने रौंदा, महिला की मौत

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›अमृतसर: एयरपोर्ट पर ड्रोन से हड़कंप, रनवे बंद; तीन उड़ानें डायवर्ट

अमृतसर: एयरपोर्ट पर ड्रोन से हड़कंप, रनवे बंद; तीन उड़ानें डायवर्ट

By hinditvnews
October 12, 2026
5
0
Drone

अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखे ड्रोन: रात 9:30 बजे मचा हड़कंप, रनवे बंद; एयर इंडिया समेत तीन उड़ानें डायवर्ट

हिंदी टीवी न्यूज, अमृतसर Published by: Megha Jain Updated Mon, 12 Oct 2026

रविवार रात करीब 9:30 बजे एयरपोर्ट पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने परिसर और आसपास के आसमान में संदिग्ध ड्रोन उड़ते देखे। इसके बाद एहतियातन हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन रोक दिया गया।

अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आसपास संदिग्ध ड्रोन गतिविधि सामने आने के बाद रविवार रात सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। एयरपोर्ट परिसर और आसपास के आसमान में दो से तीन ड्रोन उड़ते देखे जाने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर रनवे का संचालन रोक दिया गया। इसके चलते अमृतसर आने वाली तीन उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। अचानक उड़ानों का मार्ग बदलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 9:30 बजे एयरपोर्ट पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने परिसर और आसपास के आसमान में संदिग्ध ड्रोन उड़ते देखे। जवानों ने तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई और एहतियातन हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन रोक दिया गया।

तीन उड़ानों को किया गया डायवर्ट 
ड्रोन गतिविधि के कारण दिल्ली से अमृतसर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-855 को वापस दिल्ली भेज दिया गया। मुंबई से अमृतसर आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई-5028 को चंडीगढ़ और कुआलालंपुर से आ रही मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट एमएच-118 को दिल्ली डायवर्ट किया गया।

उड़ानों का मार्ग बदले जाने से कई यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए। अचानक टिकट रद्द होने और उड़ानों के प्रभावित होने से यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। कुछ यात्रियों ने अधिकारियों से जानकारी मांगी, लेकिन शुरुआत में उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाया। हालांकि, रात करीब 10:30 बजे के बाद स्थिति सामान्य होने लगी।

सितंबर में भी सामने आई थी ड्रोन गतिविधि
अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन गतिविधि का मामला पहले भी सामने आ चुका है। छह सितंबर की रात करीब 9:40 से 9:50 बजे के बीच रनवे और ऑपरेशनल एरिया के पास आसमान में संदिग्ध ड्रोन उड़ते देखे गए थे। उस समय सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट का संचालन करीब 90 मिनट तक रोकना पड़ा था। इसके चलते अमृतसर आने वाली सात व्यावसायिक उड़ानों का मार्ग बदलकर उन्हें दिल्ली और चंडीगढ़ भेजा गया था।

फिलहाल रविवार रात देखे गए ड्रोन की गतिविधि और उन्हें उड़ाने वालों के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही हैं।

 

Share :
Tagsamritsar newsDrones spotted at Amritsar airport Panic ensued runway closed three flights divertedhindi newspunjab news
Previous Article

हिमाचल: सेब कारोबार आधा, मौसम से अर्थव्यवस्था ...

Next Article

उत्तराखंड: भाजपा ने बनाई प्रदेश स्तरीय विस्तारक ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • rohit thakur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जनजातीय क्षेत्रों में कम छात्रसंख्या वाले स्कूल होंगे मर्ज, हॉस्टल भी बनेंगे

    May 20, 2025
    By hinditvnews
  • Doctor
    उत्तराखण्ड

    Chardham Yatra 2025: अस्वस्थ घोड़ा-खच्चरों व यूपी से आने पर यात्रा पर रोक

    May 8, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: संस्कृत शिक्षक के लिए बीएड अनिवार्य, भर्ती नियम जारी

    February 21, 2025
    By hinditvnews
  • Haryana Polls: Cm Nayab Saini Wins
    हरियाणा

    हरियाणा निकाय चुनाव: सीएम सैनी का रोड शो, उद्योग पदाधिकारी भाजपा में शामिल

    February 22, 2025
    By hinditvnews
  • Chitta
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: द्रोणाचार्य की नगरी में चिट्टे का चक्रव्यूह, धृतराष्ट्र बने पहरेदार

    June 20, 2026
    By hinditvnews
  • Supreme Court
    उत्तर प्रदेशदिल्ली

    “सुप्रीम कोर्ट: शाही जामा मस्जिद विवाद पर यूपी सरकार को नोटिस, कुएं की पूजा पर रोक

    January 10, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Murmu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: राष्ट्रपति मुर्मू 6 अक्टूबर को आएंगी, अटल टनल भी जाएंगी

  • shimla news
    लाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Tourism: पर्यटन कारोबार ठप, होटलों में महज 10 फीसदी बुकिंग; शिमला आने से कतरा रहे सैलानी

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    शहरी निकाय चुनाव: अध्यक्ष चयन नियम में बदलाव पर हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस भेजा

Timeline

  • October 12, 2026

    सीएम मान के ओएसडी राजबीर घुमन की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

  • October 12, 2026

    हिमाचल: बढ़ी ठंड, कुकुमसेरी में पारा माइनस 0.4°, बिजली गिरने का अलर्ट

  • October 12, 2026

    मेरठ नीला ड्रम कांड: मुस्कान और साहिल के ठिकाने बदलेंगे

  • October 12, 2026

    लखनऊ: रियाद उड़ानें प्रभावित, एयरपोर्ट जाने से पहले स्थिति जांचें

  • October 12, 2026

    गुरुग्राम: फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्ग दंपती को कार ने रौंदा, महिला की मौत

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Maan

    सीएम मान के ओएसडी राजबीर घुमन की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

    By hinditvnews
    October 12, 2026
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel

    हिमाचल: बढ़ी ठंड, कुकुमसेरी में पारा माइनस 0.4°, बिजली गिरने का अलर्ट

    By hinditvnews
    October 12, 2026
  • Muskan

    मेरठ नीला ड्रम कांड: मुस्कान और साहिल के ठिकाने बदलेंगे

    By hinditvnews
    October 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.