Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • यूपी: 50 हजार छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी

  • राहुल ने परखी पंजाब कांग्रेस नेताओं की सोशल मीडिया सक्रियता

  • Mohali: पत्नी को छोड़ विदेश भाग रहा शख्स हैदराबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार

  • धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 हजार से ज्यादा उपनल कर्मियों का भविष्य सुरक्षित

  • UKSSSC ने जारी किया 15 भर्तियों का कैलेंडर, अलग-अलग होंगी परीक्षा तिथियां

Weatherउत्तराखण्ड
Home›Weather›उत्‍तराखंड में तेज बौछारों का दौर जारी, आज देहरादून सहित नौ जिलों में अलर्ट

उत्‍तराखंड में तेज बौछारों का दौर जारी, आज देहरादून सहित नौ जिलों में अलर्ट

By hinditvnews
August 29, 2024
267
0
WEATHER

उत्‍तराखंड में तेज बौछारों का दौर जारी

उत्तराखंड में कहीं-कहीं तीव्र बौछारों के दौर हो रहे हैं, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश आफत बनी हुई है। गुरुवार तड़के से राज्‍य के अधिकतर इलाकों में बौछार पड़ रही है।

गंगोत्री हाईवे यातायात के लिए सुचारू

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनेरी से आगे बोल्डर गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया था, लेकिन बाद में सुचारू हो गया। कोटद्वार व आसपास के क्षेत्रों में बीती रात से रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के कारण कोटद्वार दुगड्डा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा आने के कारण मार्ग बंद हो गया है।बारिश के कारण कोटद्वार पुलिंडा ऐता मार्ग भी बंद हो गया है। बारिश से कही जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। रुद्रप्रयाग जनपद में आसमान में बादल छाए हैं। पौड़ी में गुरुवार सुबह हल्की बारिश हुई।

भारी बारिश से उत्‍तरकाशी में खासा नुकसान

उत्तरकाशी में बीते मंगलवार रात को हुई भारी बारिश से खासा नुकसान हुआ। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादलों के साथ तीव्र बौछारों का सिलसिला बना हुआ है। हालांकि, अन्य मैदानी क्षेत्रों में बारिश का क्रम धीमा पड़ गया है।

आज ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, ऊधमसिंह नगर में गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा के दौर हो सकते हैं। शेष जिलों में भी हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।

तेज बारिश से देहरादून पानी-पानी

दून में सुबह से धूप और बादलों की आंख-मिचौनी के बाद देर शाम अचानक मौसम ने करवट बदली और आसमान में घने बादलों ने डेरा डाल दिया। करीब साढ़े सात बजे तीव्र बौछारों का दौर शुरू हो गया। जो कि कुछ देर में ही भारी बारिश में बदल गया और रात करीब साढ़े नौ बजे तक शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई।झमाझम बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया। मुख्य मार्ग, चौक-चौराहे तो जलमग्न हुए ही, कई कालोनियों में भी भारी जल भराव हो गया। इस दौरान गरज के साथ आसमान में आकाशीय बिजली चमकने से भी लोग सहम गए। रिस्पना-बिंदाल समेत तमाम नदी-नालों में भीषण उफान से आसपास के क्षेत्रों को भी खतरा पैदा हो गया।शाम को घने बादलों के डेरा डालने के बाद कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ने लगी। शाम साढ़े सात बजे से साढ़े नौ बजे तक शहर में करीब 60 मिमी बारिश दर्ज की गई।इसके लेकर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से शाम छह बजे ही आरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया था। रात को तेज गर्जन के साथ बिजली चमकने और जोरदार बारिश से दूनवासी दहशत में आ गए। खासकर जलभराव को लेकर संवेदनशील क्षेत्रों के निवासियों की धड़कने बढ़ गईं। नदियों के मुहानों पर स्थित बस्तियों को भी खतरा पैदा हो गया। कई जगह घरों में पानी घुसने की भी सूचना है।

वहीं, शहर में प्रिंस चौक, दर्शनलाल चौक, बुद्धा चौक, दून अस्पताल चौक से कचहरी चौक, रेलवे स्टेशन गेट, आराघर, आइएसबीटी समेत कई चौक-चौराहे जलमग्न हो गए। नालियां ओवरफ्लो होने से बारिश का पानी सड़कों पर बहता रहा और राहगीरों को आवाजाही में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगह खस्ताहाल सड़कों पर हादसों का खतरा बना रहा।

 

Share :
Tagsuttrakhand
Previous Article

समूह-ग के 5000 पदों पर भर्ती के ...

Next Article

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से सड़कें पानी से ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    आपदा में डेढ़ हजार से अधिक आशियानों को पहुंची क्षति, 85 मकान पूरी तरह से हो चुके हैं ध्वस्त

    August 26, 2024
    By hinditvnews
  • Ukpsc Recruitment 2024
    उत्तराखण्ड

    UKPSC Exam 2024: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की व्यवस्थाधिकारी और व्यवस्थापक की भर्ती के लिए आवेदन 9 फरवरी तक

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • uttrakhand
    eudctionउत्तराखण्ड

    Pantnagar: देश के टॉप-100 विश्वविद्यालयों में शामिल पंत विवि, NIRF की ओर से जारी रैंकिंग में पाया 88वां स्थान

    August 13, 2024
    By hinditvnews
  • WEATHER
    Weatherउत्तराखण्ड

    Uttarakhand Weather:  आज भी तेज बारिश का येलो अलर्ट, मलबा और बोल्डर आने से 159 सड़कें बंद

    August 3, 2024
    By hinditvnews
  • uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का सहारा लेगी पुलिस, ADG कानून व्यवस्था ने की बैठक

    August 28, 2024
    By hinditvnews
  • Uttarakhand Roadways
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: आज से फिर दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी 221 रोडवेज बसें

    December 6, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Fire
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: शिमला के इंजनघर में लगी भीषण आग

  • Hotel
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: एचपीटीडीसी होटलों की बुकिंग निजी पोर्टल पर भी होगी

  • Panchayat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: चिट्टा तस्करों पर चुनाव लड़ने पर रोक, संशोधन ड्राफ्ट मंजूर

Timeline

  • August 26, 2026

    यूपी: 50 हजार छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी

  • August 26, 2026

    राहुल ने परखी पंजाब कांग्रेस नेताओं की सोशल मीडिया सक्रियता

  • August 26, 2026

    Mohali: पत्नी को छोड़ विदेश भाग रहा शख्स हैदराबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार

  • August 26, 2026

    धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 हजार से ज्यादा उपनल कर्मियों का भविष्य सुरक्षित

  • August 26, 2026

    UKSSSC ने जारी किया 15 भर्तियों का कैलेंडर, अलग-अलग होंगी परीक्षा तिथियां

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Yogi

    यूपी: 50 हजार छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी

    By hinditvnews
    August 26, 2026
  • Rahul Gandhi

    राहुल ने परखी पंजाब कांग्रेस नेताओं की सोशल मीडिया सक्रियता

    By hinditvnews
    August 26, 2026
  • Arrest

    Mohali: पत्नी को छोड़ विदेश भाग रहा शख्स हैदराबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार

    By hinditvnews
    August 26, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.