Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • बॉक्स ऑफिस: ‘हनुमान अंश’ की धुआंधार कमाई, ‘हैवान’ का खेल खत्म; ‘मिर्जापुर’ का कलेक्शन

  • दिल्ली: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत में मिली लाश

  • यूपी: 26 ग्लोबल कंपनियां GCC में करेंगी निवेश, 22 हजार रोजगार मिलेंगे

  • आप का चुनावी अभियान: लुधियाना में 19 को पैंफलेट जारी, 20 से डोर-टू-डोर अभियान

  • हाईकोर्ट: 42 साल बाद विधवा को पेंशन का हक, सेना से जवान की अमान्य रिहाई हुई थी

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›उत्तराखंड: स्वाइन फ्लू की रफ्तार बढ़ी, रोजाना 32 नए मरीज सामने आए

उत्तराखंड: स्वाइन फ्लू की रफ्तार बढ़ी, रोजाना 32 नए मरीज सामने आए

By hinditvnews
September 18, 2026
6
0
Swine flu

उत्तराखंड: स्वाइन फ्लू, एक मरीज प्रति घंटा से अधिक हुई संक्रमण की रफ्तार, औसत संख्या प्रतिदिन 32 दर्ज

हिंदी टीवी न्यूज,  देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Fri, 18 Sep 2026

स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और रैपिड रिस्पॉन्स टीमों की सक्रियता के बावजूद प्रदेश में संक्रमण की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है। अगस्त की तुलना में सितंबर में मामलों में तेज उछाल आया है और कई संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू (इंफ्लुएंजा एच1एन1) के मामलों में लगातार दर्ज की जा रही बढ़ोतरी चिंता पैदा करने लगी है। बृहस्पतिवार को 24 घंटे में 24 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सिंतबर महीने में स्वाइन फ्लू के मामलों में एकाएक बढ़ोतरी देखी गई है। एक सितंबर से अब मरीजों का प्रतिदिन के हिसाब से औसत 32 दर्ज किया गया है। यानी हर घंटे कम से कम एक मरीज संक्रमण की चपेट में आ रहा है।

प्रदेश में अगस्त से अब तक 557 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इससे संक्रमित पांच लोगों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने पांच में से दो लोगों के मौत का कारण सिर्फ स्वाइन फ्लू को बताया था। सितंबर महीने में एकाएक स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

जिस तरह से पूरे अगस्त महीने में सिर्फ 105 मरीज ही सामने आए थे वहीं सितंबर में 17 दिनों में ही 452 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो गई। इसकी चेन को ब्रेक करना स्वास्थ्य विभाग के लिए भी चुनौती साबित हो रहा है। विभाग की ओर से कई रैपिड रिस्पॉन्स की टीमों को ग्राउंड जीरो पर उतारा गया है। लेकिन मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

को-मॉर्बिड स्थिति वाले मरीज अधिक संवेदनशील
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि स्वाइन फ्लू के अब तक सामने आए मरीजों में अधिकतर को-मॉर्बिड स्थिति से जूझ रहे हैं। यानी ऐसे मरीज जो पहले से ही किसी दूसरी बीमारी से जूझ रहे थे। अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी स्वाइन फ्लू की जांच की गई तो उनमें संक्रमण की पुष्टि हो गई। स्वास्थ्य विभाग इन मरीजों पर विशेष ध्यान रख रहा है। इन मरीजों की लगातार जांच की जा रही है। साथ ही चिकित्सकीय निगरानी भी तेज कर दी गई है।

कोरोना और डेंगू के मरीजों ने बढ़ाई चिंता

प्रदेश में स्वाइन फ्लू ही नहीं डेंगू और कोरोना बीमारी भी चिंता बढ़ा रही है। एक दिन में डेंगू के चार और कोरोना का एक मरीज सामने आया है। इसके बाद डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 184 हो गई है। जबकि कोरोना के मरीज 50 पार पहुंच गए हैं। इस पर सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा का कहना है कि संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रीनिंग बढ़ा दी है।

सितंबर में स्वाइन फ्लू के इतने मामले आए सामने

1 सितंबर 27
2 सितंबर 49
3 सितंबर 32
4 सितंबर 58
5 सितंबर 29
6 सितंबर 28
7 सितंबर 08
8 सितंबर 22
9 सितंबर 25
10 सितंबर 25
11 सितंबर 24
12 सितंबर 21
13 सितंबर 31
14 सितंबर 00
15 सितंबर 22
16 सितंबर 27
17 सितंबर 24

 

प्रदेश में स्वाइन के मामले की रोकथाम के लिए विभाग काम कर रहा है। अस्पतालों में तैयारियां पूरी की गई हैं। स्क्रीनिंग को भी बढ़ाया गया है। सभी जिलों के सीएमओ को सख्त निर्देश दिए गए हैं।– विनय शंकर पांडेय, स्वास्थ्य सचिव, उत्तराखंड

Share :
Tagschamoli newsdehradun newshindi newsSwine Flu Cases Rise Rapidly in Uttarakhand 452 Infections Reported in September So Faruttarakhand news
Previous Article

हिमाचल: मंडी में रैपिडो सेवा पर सवाल, ...

Next Article

उत्तराखंड: ब्रिक्स समझौतों से पहाड़ी राज्यों के ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Hp sarkar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सिफारिश और दबाव से तबादला कराने पर सरकार सख्त

    May 14, 2026
    By hinditvnews
  • Nagar Nigam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    MC Shimla Budget Live: 24 घंटे पानी, पार्किंग और अन्य सौगातों की उम्मीद

    February 27, 2025
    By hinditvnews
  • water
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मणी खड्ड और शालवी नदी में डूबने से छात्र समेत दो की मौत

    June 22, 2026
    By hinditvnews
  • Uttarakhand news
    India NewsWeatherउत्तराखण्डमौसम

    Uttarakhand: अगले कुछ दिनों में और ज्यादा सावधानी बरतनी जरूरी, सीएम धामी ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

    August 30, 2025
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा

    पंजाब निकाय चुनाव: बैलेट पेपर फैसले पर हाईकोर्ट सख्त, आयोग से मांगा जवाब।

    May 20, 2026
    By hinditvnews
  • Shimla News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    काम की खबर: राशनकार्ड की E-KYC का बढ़ाया गया समय, हिमाचलवासी अब इस डेट तक करवा सकेंगे अपडेशन

    February 2, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Images (4)
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur: भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन पर नई तकनीक रोकेगी हादसे, 54 करोड़ का पहला टेंडर जारी

  • Crime
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: नकाबपोश ने कार से नाबालिग का किया अपहरण

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal News: सभी विभागों को 31 अक्तूबर तक देनी होगी खर्च की पूरी रिपोर्ट, निर्देश जारी

Timeline

  • September 18, 2026

    बॉक्स ऑफिस: ‘हनुमान अंश’ की धुआंधार कमाई, ‘हैवान’ का खेल खत्म; ‘मिर्जापुर’ का कलेक्शन

  • September 18, 2026

    दिल्ली: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत में मिली लाश

  • September 18, 2026

    यूपी: 26 ग्लोबल कंपनियां GCC में करेंगी निवेश, 22 हजार रोजगार मिलेंगे

  • September 18, 2026

    आप का चुनावी अभियान: लुधियाना में 19 को पैंफलेट जारी, 20 से डोर-टू-डोर अभियान

  • September 18, 2026

    हाईकोर्ट: 42 साल बाद विधवा को पेंशन का हक, सेना से जवान की अमान्य रिहाई हुई थी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Hanuman

    बॉक्स ऑफिस: ‘हनुमान अंश’ की धुआंधार कमाई, ‘हैवान’ का खेल खत्म; ‘मिर्जापुर’ का कलेक्शन

    By hinditvnews
    September 18, 2026
  • Rape

    दिल्ली: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत में मिली लाश

    By hinditvnews
    September 18, 2026
  • yogi adityanath

    यूपी: 26 ग्लोबल कंपनियां GCC में करेंगी निवेश, 22 हजार रोजगार मिलेंगे

    By hinditvnews
    September 18, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.