Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • अमृतसर: 10 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अटारी के पास पकड़े गए

  • हाईकोर्ट की पंजाब सरकार को फटकार: कर्मचारियों-पेंशनरों को डीए-डीआर देना ही होगा

  • जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसा: दुर्गम पहाड़ी से शव लाने में जुटे जवान, रेस्क्यू जारी

  • उत्तराखंड: रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को राहत, डिजिटल एग्रीमेंट को कानूनी मान्यता

  • जयराम ठाकुर का हमला: चार साल में कांग्रेस सरकार नाकाम, जनता का ध्यान भटका रही

हिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›कोलकाता से अगले महीने आएंगे वैली ब्रिज

कोलकाता से अगले महीने आएंगे वैली ब्रिज

By hinditvnews
September 5, 2023
664
0
balley bridge

बरसात से बर्बाद पुलों को दोबारा बहाल करने का काम जल्द शुरू होगा। राज्य सरकार की मंजूरी के बाद विभाग ने वैली ब्रिज की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अक्तूबर महीने में विभाग को पुलों की पहली खेप मिल जाएगी। विभाग ने एक दर्जन पुलों की खरीद की तैयारी की है और हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 18 करोड़ रुपए की धनराशि इन पुलों की खरीद के लिए जारी की है। गौरतलब है कि प्रदेश में भारी बरसात की वजह से 116 पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं और इनमें से 19 पुल पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं। पीडब्ल्यूडी ने यह रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वैली ब्रिज खरीदने के लिए विभाग को 18 करोड़ रुपए जारी किए हैं। विभाग ने इस धनराशि से करीब 12 पुलों की खरीदने की बात कही है। विभाग ने इन पुलों की खरीद के लिए कोलकाता की कंपनी को टेंडर दे दिया है।

पीडब्ल्यूडी गार्डन एंड रीच से नौ वैली ब्रिज की खरीद कर रहा है, जबकि दूसरी कंपनी रूफ एंड ब्रिज से तीन पुल खरीदे जाएंगे। कंपनी इन पुलों की सप्लाई अक्तूबर महीने से शुरू कर सकती है। ये पुल रेडिमेड हालत में हिमाचल आएंगे और इन्हें यहां 72 घंटे से एक सप्ताह के भीतर स्थापित किया जा सकता है। पीडब्ल्यूडी ने जिस कंपनी को वैली ब्रिज की खरीद का टेंडर दिया है, उसे भारत सरकार से मान्यता मिली है। खास बात यह है कि बॉर्डर रोड बीआरओ को भी यही कंपनी पुलों की सप्लाई कर रही है। इन पुलों की लंबाई 160 से 180 फीट है। जबकि पीडब्ल्यूडी भविष्य में इससे बड़े पुलों की खरीद की भी तैयारी कर रहा है। 375 फीट स्पैन के पुल हिमाचल में दिखाई दे सकते हैं। (एचडीएम)

12 पुल खरीदेगा लोक निर्माण विभाग

राज्य सरकार से 18 करोड़ रुपए मिलने के बाद वैली ब्रिज की खरीद का काम तेज हुआ है। अक्तूबर महीने में पहली खेप प्रदेश में आ जाएगी। इससे क्षतिग्रस्त पुलों की मरम्मत विभाग कर पाएगा। कोलकाता में कंपनी से बातचीत पूरी हो गई है। विभाग रक्षा मंत्रालय को वैली ब्रिज सप्लाई करने वाली कंपनी से ही इन पुलों की खरीद कर रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विभाग को 18 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इस से 12 पुलों की खरीद हो सकती है।

Share :
Tagsbridge in himachalhimachal bridgevalley bridge
Previous Article

क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस

Next Article

एसआईयू बद्दी भंग, 10 पुलिस कर्मचारी सस्पेंड,

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Snow
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: बर्फबारी के बाद प्रचंड ठंड, मनाली में पारा शून्य से नीचे

    February 7, 2025
    By hinditvnews
  • himachal high court
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: तकनीकी शिक्षा में प्रमोशन कोटा खत्म, सरकार से जवाब तलब

    June 27, 2026
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा: सीएम सुक्खू ने कहा- 40 साल पुराना बिजली प्रोजेक्ट टेकओवर करेगी सरकार

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • news of fraud
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    गुरयाह सोसायटी में 5 करोड़ का फर्जी ऋण, लाभार्थियों को पता तक नहीं

    September 25, 2026
    By hinditvnews
  • Anurag Thakur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: ‘आपदा में केंद्र सरकार ने की भरपूर मदद’, अनुराग ठाकुर ने PM मोदी की सराहना की

    January 30, 2024
    By hinditvnews
  • 03 11 2023 himachal news 3
    सिरमौरहिमाचल प्रदेश

    Sirmaur News: इंडियन टेक्‍नोमैक कंपनी की उड़ीसा में करोड़ों की संपत्ति अटैच

    November 3, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimlaa
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सचिवालय के बाहर आंगनबाड़ी मिड-डे मील वर्कर्ज का प्रदर्शन

  • Congress
    election 2024हिमाचल प्रदेश

    युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के लिए विधानसभा अध्यक्ष के बेटे सहित 18 में होगा मुकाबला

  • Download (69)
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HP Rajya Chayan Aayog: राज्य चयन आयोग की वेबसाइट की टेस्टिंग शुरू, इस हफ्ते होगी लाइव

Timeline

  • October 31, 2026

    अमृतसर: 10 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अटारी के पास पकड़े गए

  • October 31, 2026

    हाईकोर्ट की पंजाब सरकार को फटकार: कर्मचारियों-पेंशनरों को डीए-डीआर देना ही होगा

  • October 31, 2026

    जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसा: दुर्गम पहाड़ी से शव लाने में जुटे जवान, रेस्क्यू जारी

  • October 31, 2026

    उत्तराखंड: रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को राहत, डिजिटल एग्रीमेंट को कानूनी मान्यता

  • October 31, 2026

    जयराम ठाकुर का हमला: चार साल में कांग्रेस सरकार नाकाम, जनता का ध्यान भटका रही

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Arrest

    अमृतसर: 10 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अटारी के पास पकड़े गए

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Pu High Court

    हाईकोर्ट की पंजाब सरकार को फटकार: कर्मचारियों-पेंशनरों को डीए-डीआर देना ही होगा

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Helicopter

    जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसा: दुर्गम पहाड़ी से शव लाने में जुटे जवान, रेस्क्यू जारी

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.