Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

  • पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

  • देहरादून: ED कार्रवाई पर हरीश रावत का पलटवार, जांच आयोग बनाने की मांग

  • उत्तराखंड: सीएम धामी ने चारधाम यात्रा की वर्चुअल समीक्षा की

शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›बघाट बैंक: 120 डिफाल्टरों-गारंटरों के वारंट, 237 संपत्तियां होंगी अटैच

बघाट बैंक: 120 डिफाल्टरों-गारंटरों के वारंट, 237 संपत्तियां होंगी अटैच

By hinditvnews
September 15, 2026
8
0
Bank

हिमाचल: सोलन के बघाट बैंक के 120 डिफाल्टरों और गारंटरों के गिरफ्तारी वारंट, 237 की संपत्तियां होंगी अटैच

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 15 Sep 2026

सोलन के बघाट बैंक ने लंबे समय से ऋण नहीं चुकाने वाले 120 डिफाल्टरों और उनके गारंटरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट की कार्रवाई की है। सहायक पंजीयक की अदालत के माध्यम से संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को वारंट भेजे जाएंगे। इसके साथ ही 237 अन्य डिफाल्टरों की संपत्तियां अटैच करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बैंक का एनपीए करीब 138 करोड़ से घटकर 100 करोड़ रुपये तक पहुंचा है।

बघाट बैंक ने अब डिफाल्टरों के प्रति कड़ा रुख अपनाया है। बैंक ने 120 डिफाल्टरों और उनके गारंटरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट निकाले हैं। इसे सहायक पंजीयक की अदालत में भेज दिया गया है, वहां से अब संबंधित जिलों को पुलिस अधीक्षकों को वारंट जाएंगे ताकि डिफाल्टरों की गिरफ्तारियां हो सकें। इसके साथ ही, 237 अन्य डिफाल्टरों की संपत्तियां अटैच करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसमें कई बड़े डिफाल्टर भी हैं, जिनसे करीब 2 से 3 करोड़ रुपये की लेनदारी है और वह न तो किस्तें भर रहे हैं और न ही बैंक में आ रहे।

बैंक प्रबंधन ने इस माह डिफाल्टरों से सबसे अधिक वसूली करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह कदम बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए उठाया गया है। जारी किए गए गिरफ्तारी वारंट उन डिफाल्टरों  के खिलाफ हैं जिन्होंने लंबे समय से ऋण चुकाया नहीं है।  इन वारंटों में ऋण लेने वाले और उनके गारंटर दोनों शामिल हैं। बैंक ने 237 डिफाल्टरों की संपत्तियों को अटैच करने के लिए एक विस्तृत सूची भी तैयार की है। इन संपत्तियों को जब्त कर नीलामी के माध्यम से बकाया राशि वसूल की जाएगी।  बैंक अधिकारियों के अनुसार उनकी रिकवरी की रफ्तार काफी तेज है ताकि जल्द से जल्द बैंक से कैपिंग हट सके। गौरतलब है कि बघाट बैंक के डिफाल्टरों को लेकर लंबे समय से कार्रवाई चल रही है। सरकार की कोशिश है कि लोगों का पैसा सुरक्षित रहे और ऋण के रूप में सारा पैसा वापस आ जाए।
100 करोड़ पहुंचा बैंक का एनपीए
बघाट बैंक का एनपीए भी अब घटकर करीब 100 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो बैंक के लिए एक बड़ी राहत माना जा रहा है। क्योंकि शुरुआत में बैंक का एनपीए करीब 138 करोड़ रुपये था। वहीं इसे कम करके 100 करोड़ से नीचे लाने का लक्ष्य रखा गया था ताकि कैपिंग हट सके। एनपीए कम होने का मुख्य कारण बीते माह रिकवरी का तेजी से होना है। बैंक प्रबंधकों की ओर से कई डिफाल्टरों से रिकवरी की गई है, जिसमें कई ने पूरा लोन भी चुका दिया है, जिससे एनपीए घटा है।

बैंक में कैपिंग लगे हो चुका है एक साल
बघाट बैंक में कैपिंग को लेकर आरबीआई अक्तूबर में निर्णय देगा। आठ अक्तूबर को बैंक में कैपिंग लगे हुए एक साल का समय हो जाएगा। अभी तक करीब 72 हजार ग्राहकों को 10000 रुपये ही मिल पाए हैं। हालांकि कुछ ग्राहकों को बीमा राशि भी मिली है। वहीं अगर अब कैपिंग हटती है तो ग्राहकों को काफी राहत मिलेगी।

Share :
Tagsbaghat bank 120 defaulters arrest warrants 237 properties attachmenthimachal pradeshhindi newssolan news
Previous Article

Himachal: वन भूमि अतिक्रमण पर हाईकोर्ट सख्त, ...

Next Article

Himachal: एम्स बिलासपुर में तीमारदारों से लूट, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Accident
    उत्तराखण्ड

    Badrinath Highway: केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे दंपति, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

    September 11, 2024
    By hinditvnews
  • Mahangai
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: रिकॉर्ड पर्यटन के बीच महंगाई स्थिर, सब्जियां हुईं महंगी

    July 6, 2026
    By hinditvnews
  • Cmsukhu Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    9 मार्च को भाजपा के वार पर पलटवार की रणनीति बनाएगी कांग्रेस

    March 7, 2025
    By hinditvnews
  • Ankita
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: अंकिता भंडारी हत्याकांड: SIT ने किया साफ, जांच में कोई VIP नहीं

    January 4, 2026
    By hinditvnews
  • Sandhu
    पंजाब

    गायक गैरी संधू पर हमला: शो के दाैरान युवक ने पकड़ा गला

    November 19, 2024
    By hinditvnews
  • Usman
    उत्तराखण्ड

    नैनीताल कांड: ठेकेदार उस्मान की संपत्तियों पर नया खुलासा, लंदन कनेक्शन भी आया सामने

    May 6, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Bagi
    Uncategorizedशिमलाहिमाचल प्रदेश

    विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को नापना होगा चुनावी चुनौतियों का पहाड़

  • Supreme Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics: हिमाचल में बरकरार सियासी संकट, SC में 12 मार्च को होगी बागी विधायकों के मामले की सुनवाई

  • Chitta
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मंडी में 1.055 किलो चरस संग राजस्थान के 4 युवक गिरफ्तार

Timeline

  • September 15, 2026

    सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

  • September 15, 2026

    पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • September 15, 2026

    Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

  • September 15, 2026

    देहरादून: ED कार्रवाई पर हरीश रावत का पलटवार, जांच आयोग बनाने की मांग

  • September 15, 2026

    उत्तराखंड: सीएम धामी ने चारधाम यात्रा की वर्चुअल समीक्षा की

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rape

    सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Bijli

    पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Dhami

    Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.