Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • बॉक्स ऑफिस: ‘हनुमान अंश’ की धुआंधार कमाई, ‘हैवान’ का खेल खत्म; ‘मिर्जापुर’ का कलेक्शन

  • दिल्ली: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत में मिली लाश

  • यूपी: 26 ग्लोबल कंपनियां GCC में करेंगी निवेश, 22 हजार रोजगार मिलेंगे

  • आप का चुनावी अभियान: लुधियाना में 19 को पैंफलेट जारी, 20 से डोर-टू-डोर अभियान

  • हाईकोर्ट: 42 साल बाद विधवा को पेंशन का हक, सेना से जवान की अमान्य रिहाई हुई थी

हरियाणा
Home›हरियाणा›यात्रीगण कृपया ध्यान दें: तीन महीने नहीं चलेगी जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: तीन महीने नहीं चलेगी जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस

By hinditvnews
October 4, 2024
322
0
Kalka train

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: तीन महीने नहीं चलेगी जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, ऋषिकेश-जम्मूतवी की मांग

हिंदी टीवी न्यूज, जगाधरी (हरियाणा) Published by: Megha Jain Updated Fri, 04 Oct 2024

जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द होने से जिले के व्यापारियों को भारी परेशानी होगी। यह ट्रेन व्यापारियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस ट्रेन से व्यापारी दिल्ली जाते हैं। दिल्ली में माल बुक करवा शाम को इसी ट्रेन से लौट आते हैं।

जालंधर नई दिल्ली के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन महीने के लिए रद्द कर दी गई है। इसके अलावा रेलवे ने करीब डेढ़ दर्जन गाड़ियों का संचालन रोकने की अधिसूचना जारी की है। रेलवे एक दिसंबर से 28 फरवरी तक इन गाड़ियों का संचालन नहीं करेगा। यह गाड़ियां सर्दी में धुंध की संभावना को देखते हुए रेलवे ने रद्द की हैं। यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से गुजरने वाली हरिहरनाथ और योगनगरी ऋषिकेश से जम्मूतवी के लिए चलने वाली एक्सप्रेस का संचालन भी एक मार्च तक रोक दिया है।

कोहरे के कारण गाड़ियां घंटों की देरी से चलती हैं। एक ट्रेन के देरी से चलने का असर अन्य गाड़ियों पर भी पड़ता है। ऐसे में रेलवे ने करीब डेढ़ दर्जन गाड़ियों रद्द करने की सूची जारी की है। इनमें से तीन गाड़ियां यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन से गुजरती हैं। रद्द की तीनों गाड़ियों के यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर हजारों यात्री हैं।

रेलवे ने गाड़ी संख्या 14681-82 जालंधर नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक दिसंबर से एक फरवरी 2025 तक यह ट्रेन रद्द कर दी है।अंबाला छावनी से बरौनी स्टेशन के बीच गाड़ी संख्या 14523-24 हरिहरनाथ एक्सप्रेस रद्द की गई है। यह ट्रेन पांच दिसंबर से 27 फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी। अमृतसर से लालकुआं स्टेशन के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 14615-16 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस सात दिसंबर से 22 फरवरी 2025 तक रद्द की गई है।

इंटरसिटी रद्द होने से व्यापारियों को परेशानी
जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द होने से जिले के व्यापारियों को भारी परेशानी होगी। यह ट्रेन व्यापारियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस ट्रेन से व्यापारी दिल्ली जाते हैं। दिल्ली में माल बुक करवा शाम को इसी ट्रेन से लौट आते हैं। प्रतिदिन करीब पांच सौ से ज्यादा लोग इस ट्रेन से सफर करते हैं। वहीं, हरिहरनाथ एक्सप्रेस से हजारों प्रवासी पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार जाते हैं। योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी ट्रेन की भी भारी मांग है।

कोहरे में सुरक्षित एवं सुविधाजनक सफर लोगों को देने के लिए रेलवे ने कई गाड़ियां रद्द की है। दुर्घटनाओं व देरी की संभावनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए काम कर रहा है। – एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक।

Share :
Tagsharyana newshindi newsJagadhri NewsJalandhar-New Delhi Intercity Express will not run for three monthsPassengers please noteYamunanagar News
Previous Article

Haryana: फतेहाबाद के 708 बूथों पर होगा ...

Next Article

एक झटके में गम में बदली खुशियां: ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: क्लास 1-2 अधिकारियों की बिजली सब्सिडी खत्म करने की तैयारी

    May 26, 2025
    By hinditvnews
  • Goshala
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ऊना में ठंड और चारे की कमी से गोशाला में सात गोवंश की मौत, तीन की हालत नाजुक

    December 16, 2024
    By hinditvnews
  • Cricket
    खेल

    IND vs AUS Live Score: 201 पर भारत को आठवां झटका

    December 17, 2024
    By hinditvnews
  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बिजली बिलों से 2,151 करोड़ की अतिरिक्त वसूली

    September 3, 2026
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    मोहाली: 16 गांवों में निर्माण-खरीद पर हाईकोर्ट की रोक

    July 24, 2026
    By hinditvnews
  • Train
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विश्व धरोहर रेल लाइन पर पैनोरमिक विस्ताडोम में पहली बार एसी

    December 27, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • cmsukhu
    हिमाचल प्रदेश

    जयराम ठाकुर के ड्रोन से जासूसी के आरोपों पर सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने ये कहा

  • Cold Drink
    कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kangra: कंदरोड़ी में बनेगा प्रदेश का पहला कोल्ड ड्रिंक प्लांट

  • Nirvachan
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: आचार संहिता: चुनाव प्रचार में मंत्री नहीं इस्तेमाल करेंगे सरकारी वाहन

Timeline

  • September 18, 2026

    बॉक्स ऑफिस: ‘हनुमान अंश’ की धुआंधार कमाई, ‘हैवान’ का खेल खत्म; ‘मिर्जापुर’ का कलेक्शन

  • September 18, 2026

    दिल्ली: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत में मिली लाश

  • September 18, 2026

    यूपी: 26 ग्लोबल कंपनियां GCC में करेंगी निवेश, 22 हजार रोजगार मिलेंगे

  • September 18, 2026

    आप का चुनावी अभियान: लुधियाना में 19 को पैंफलेट जारी, 20 से डोर-टू-डोर अभियान

  • September 18, 2026

    हाईकोर्ट: 42 साल बाद विधवा को पेंशन का हक, सेना से जवान की अमान्य रिहाई हुई थी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Hanuman

    बॉक्स ऑफिस: ‘हनुमान अंश’ की धुआंधार कमाई, ‘हैवान’ का खेल खत्म; ‘मिर्जापुर’ का कलेक्शन

    By hinditvnews
    September 18, 2026
  • Rape

    दिल्ली: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत में मिली लाश

    By hinditvnews
    September 18, 2026
  • yogi adityanath

    यूपी: 26 ग्लोबल कंपनियां GCC में करेंगी निवेश, 22 हजार रोजगार मिलेंगे

    By hinditvnews
    September 18, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.