Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Bisleri International Receives Mahatma Award 2026 for CSR Excellence

  • A Global Milestone: SRM University-AP Debuts in THE World University Rankings 2027, Ranks 1st in AP

  • MBD Group Marks 70th Establishment Day, Celebrates 70 Years of Learning, Growth and Impact

  • MYCPE ONE Awarded in the Service Export: EdTech Category at the Payoneer India Cross-Border Excellence Awards 2026

  • Operation Toofan Goes to the Grassroots: Kerala Launches its Largest Mass Mobilisation Against Drugs, 'Toofan Thaddesham', in Every Ward of the State

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›योगी सरकार के सात साल: घरों में संपत्ति विवाद खत्म करने की पहल

योगी सरकार के सात साल: घरों में संपत्ति विवाद खत्म करने की पहल

By hinditvnews
March 23, 2024
370
0
Yogi

योगी सरकार के सात साल: घरों में संपत्ति विवाद खत्म करने की पहल, किसानों के साथ फ्राड पर लगा अंकुश

स्टांप व रजिस्ट्री विभाग ने संपत्ति विवाद खत्म करने की रूपरेखा तैयार की। इसे घरों में सौहार्द्र बढ़ाने, किसानों को ठगी से बचाने व महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के प्रयास किए गए।

एक तरफ बुनियादी विकास, औद्योगीकरण और रोजगार को लेकर उठाए गए कदमों ने प्रदेश की तस्वीर बदली तो दूसरी तरफ संपत्ति को लेकर घर-घर में चल रहे झगड़े खत्म करने और बिल्डरों के चंगुल में फंसकर धोखे का शिकार किसानों को बचाने के लिए बड़े फैसले लिए गए। रक्त संबंधों में केवल पांच हजार रुपये की रजिस्ट्री का असर ये हुआ कि प्रापर्टी से जुड़े ढाई लाख विवाद खत्म हो गए। इसी तरह रक्त संबंधों के बाहर पावर ऑफ अटार्नी करने पर सात फीसदी स्टांप शुल्क लगाकर किसानों को फ्राड से बचाने की पहल की गई।

गांव से लेकर शहर तक में संपत्ति से जुड़े झगड़े खत्म करने की रूपरेखा स्टांप और रजिस्ट्री विभाग ने तैयार की। स्टांप एवं रजिस्ट्री मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल के मुताबिक घरों में सौहार्द्र व भाईचारा बढ़ाना, किसानों को ठगी से बचाना और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना ही इन नीतियों का मकसद है।

पुश्तैनी जमीन के लाखों विवाद एक झटके में होंगे खत्म
पुश्तैनी जमीन से जुड़े लाखों मामले दशकों से अदालत में फाइलों में दबे हैं। बंटवारा न होने से भाई-भाई का दुश्मन हो गया है। इस कटुता को खत्म करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके मुताबिक जिस जमीन पर पूरे खानदान के जितने दावेदार होंगे, सभी को एक साथ बुलाकर मौके पर बंटवारा कर दिया जाएगा। इसके एवज में सिर्फ पांच हजार रुपये स्टांप शुल्क लिया जाएगा।

अभी बंटवारे के तीन रास्ते, तीनों ही पेंचीदा
– मान लीजिए एक 100 साल पुरानी पुश्तैनी जमीन है। जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये है। उस पर खानदान के 36 लोग दावेदार हैं। तो अभी बंटवारे के ये तीन रास्ते हैं। पहला रास्ता, सभी तहसील में जाएंगे। वहां कुटुंब का रजिस्टर बनेगा। बताना होगा कि 36 लोग दावेदार हैं और आपस में तय किया है कि कौन सा परिवार उस जमीन के कितने हिस्से में रहेगा और कहां रहेगा। अब जमीन की नापजोख के लिए लेखपाल को लगाया जाता है। वहीं से मामला लटकने लगता है। दस साल से चालीस साल तक लग जाते हैं।

– दूसरा रास्ता, मामला कोर्ट में जाता है। परिवार में केस चलता है। फैसला आने में बरसों लग जाते हैं। वहीं,

– तीसरा रास्ता यह है कि सभी दावेदार एक साथ रजिस्ट्री विभाग पहुंचकर सेटलमेंट का आवेदन करते हैं। इसके तहत प्रापर्टी पर लगने वाले स्टांप शुल्क में केवल 30 फीसदी छूट का प्रावधान है। अगर एक करोड़ की प्रापर्टी है। सात लाख का स्टांप शुल्क है तो उस पर 2.10 लाख रुपये की छूट मिलेगी। यही विवाद की जड़ है कि जब प्रापर्टी हमारी है तो 4.90 लाख रुपये स्टांप क्यों दें। फिर विवाद की दूसरी जड़ ये है कि इसे कौन दे। अंतत: मामला लटक जाता है। यही वजह है कि इस नियम के तहत आने वाले बंटवारे के आवेदन एक फीसदी से भी कम हैं। हालांकि अब चौथा रास्ता लाने की तैयारी की गई है। सभी दावेदार रजिस्ट्री विभाग पहुंचकर लिखित में अपना-अपना हिस्सा बताएंगे। केवल पांच हजार रुपये के स्टांप पर प्रापर्टी का सेटलमेंट और बंटवारा हो जाएगा।

किसानों को ठगी से बचाने के लिए पावर आफ अटार्नी को तीन हिस्सों में बांटा
दो लाख से ज्यादा किसान ठगी के शिकार थे। ये फ्राड इस तरह से किया जा रहा था। मान लीजिए किसी बिल्डर ने किसान से एक करोड़ रुपये की जमीन खरीदी। रजिस्ट्री की जगह सौ रुपये के स्टांप पर किसान से पावर ऑफ अटार्नी ले ली। फिर जमीन को डेवलप किया और प्लाट में बांटकर चार करोड़ रुपये में बेच दी। बिल्डर उन प्लाटों की रजिस्ट्री सीधे किसान से कराता था। यानी चार करोड़ रुपये की कमाई कागजों में किसान के खाते में आती थी। आयकर विभाग उन्हें नोटिस भेजता था और बिल्डर रकम लेकर निकल जाता था। इससे स्टांप शुल्क को भी चूना लग रहा था। अकेले पश्चिमी यूपी में दो लाख किसान इस फ्राड के शिकार थे। इसलिए पावर ऑफ अटार्नी पर रोक लगा दी गई। इससे करीब 30 लाख किसान ठगी से बचे। इसे देखते हुए पावर ऑफ अटार्नी को भी तीन हिस्सों में बांटा गया।

1-केयर टेकर के लिए केवल 100 रुपये में : प्रापर्टी की देखरेख के लिए किसी को पावर ऑफ अटार्नी देने पर सिर्फ 100 रुपये का स्टांप लगेगा।

2-रक्त संबंधों में प्रापर्टी देने पर स्टांप सिर्फ 5,000 रुपये : पिता, माता, पति, पत्नी, पुत्र, पुत्रवधू, पुत्री, दामाद, भाई, बहन, पौत्र-पौत्री, नाती-नातिन और विधवा बहू के मामले में पावर ऑफ अटार्नी के जरिये अचल संपत्ति बेचने का अधिकार देने पर सिर्फ पांच हजार रुपये की स्टांप ड्यूटी लगेगी।

3-रक्त संबंधों के बाहर पूरी स्टांप ड्यूटी : उपरोक्त के अतिरिक्त किसी के नाम भी पावर ऑफ अटार्नी करने पर वही स्टांप लागू होगा, जो सामान्य रूप से संपत्ति की खरीद-फरोख्त पर लागू होता है। यानी सात फीसदी स्टांप शुल्क देना होगा।

सात साल से नहीं बढ़ा सर्किल रेट
पिछले सात साल में सर्किल रेट नहीं बढ़ा है लेकिन स्टांप राजस्व लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले सालाना दस फीसदी सर्किल रेट बढ़ता था। यानी सात साल में इसे न बढ़ाकर हर वर्ष 35 हजार करोड़ रुपये की बचत उन लोगों की हुई है, जिन्होंने इस अवधि में संपत्ति की खरीद-फरोख्त की है। अभी तक दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राहत मिल चुकी है।

संपत्ति की मालकिन महिलाएं भी
पांच हजार रुपये की गिफ्ट डीड ने महिलाओं को संपत्ति में खूब अधिकार दिए। भाई ने बहन, पिता ने बेटी, पति ने पत्नी को तो ससुर ने बहु को संपत्ति दान की। केवल तीन साल में ही लगभग 31 लाख प्रापर्टी महिलाओं के नाम की गई। पिछले साल रक्षा बंधन पर भाइयों ने 44 हजार संपत्ति अपनी बहनों को तोहफे में दी।

वेल्थ एंड सोशल रिलेशंस एक्सपर्ट दिनेश चंद्र शुक्ला का कहना है कि गांव में लगभग 45 और शहरों में 30 फीसदी से विवाद की जड़ संपत्ति है। इसे खत्म करने की दिशा में प्रदेश सरकार के उठाए गए कदम क्रांतिकारी हैं। अगले पांच वर्ष में इनका सकारात्मक असर खुद ब खुद दिखाई देगा। जब परिवारों की कलह और किसानों को जालसाजों से बचाने के मामले एकाएक घट जाएंगे।

 

Share :
Tagsnews of aditya nath yoginews of cm yogi uttar pradeshnews of luckhnownews of uttar pradesh
Previous Article

आयाराम-गयाराम और धनबल की राजनीति करने वालों ...

Next Article

Baghpat: होली पर जिले में पहली बार ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Javed
    उत्तर प्रदेश

    Budaun Case: बरेली से पकड़ा गया दूसरा आरोपी जावेद

    March 21, 2024
    By hinditvnews
  • Kk
    उत्तर प्रदेश

    West UP News Live: ऊर्जा मंत्री को धमकी देने वाले सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ गिरफ्तार

    January 8, 2024
    By hinditvnews
  • Mama
    उत्तर प्रदेश

    Meerut: होटल में किशोरी से किया दुष्कर्म, मामा ने भांजी को बनाया हवस का शिकार

    May 20, 2024
    By hinditvnews
  • Rahul
    उत्तर प्रदेश

    लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की हुंकार, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की 14 से शुरुआत

    January 5, 2024
    By hinditvnews
  • Priyaanka
    उत्तर प्रदेश

    प्रियंका गांधी वाड्रा के फेल होने पर कांग्रेस का नया दांव

    December 30, 2023
    By hinditvnews
  • Murder
    उत्तर प्रदेश

    जल्लाद बाप: पांच साल की सौतेली बेटी का कत्ल कर जला दी लाश

    January 3, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla news
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: साइबर क्राइम से लड़ेंगी वीरांगनाएं, मनु बनी पहली कमांडो

  • Books
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: फेस रिकॉग्निशन से मिलेगा छात्रवृत्ति लाभ, बदली सत्यापन प्रक्रिया

  • Himachal High Court
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: नाबालिग से देह व्यापार मामले में मां समेत 3 दोषियों को 10 साल की सजा

Timeline

  • October 1, 2026

    Bisleri International Receives Mahatma Award 2026 for CSR Excellence

  • October 1, 2026

    A Global Milestone: SRM University-AP Debuts in THE World University Rankings 2027, Ranks 1st in AP

  • October 1, 2026

    MBD Group Marks 70th Establishment Day, Celebrates 70 Years of Learning, Growth and Impact

  • October 1, 2026

    MYCPE ONE Awarded in the Service Export: EdTech Category at the Payoneer India Cross-Border Excellence Awards 2026

  • October 1, 2026

    Operation Toofan Goes to the Grassroots: Kerala Launches its Largest Mass Mobilisation Against Drugs, 'Toofan Thaddesham', in Every Ward of the State

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bisleri International Receives Mahatma Award 2026 for CSR Excellence

    Bisleri International Receives Mahatma Award 2026 for CSR Excellence

    By hinditvnews
    October 1, 2026
  • A Global Milestone: SRM University AP Debuts in THE World University Rankings 2027, Ranks 1st in AP

    A Global Milestone: SRM University-AP Debuts in THE World University Rankings 2027, Ranks 1st in ...

    By hinditvnews
    October 1, 2026
  • MBD Group Marks 70th Establishment Day, Celebrates 70 Years of Learning, Growth and Impact

    MBD Group Marks 70th Establishment Day, Celebrates 70 Years of Learning, Growth and Impact

    By hinditvnews
    October 1, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.