Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Bitcoin and Ethereum: Five Key Steps for Investors to Navigate the Next Phase

  • Smile Train India Brings Smile Walls to Communities Across the Country for World Smile Day

  • Oxford University Press and Canva Join Hands to Empower Future-Ready Learners

  • Gurjinder Singh Gavy Congratulates Pargat Singh on Appointment as Punjab Congress President, Extends Best Wishes to Sachin Pilot

  • The Millennium Group of Schools Announces Winners of Millennium AI Creators Championship 2026, Celebrating Young India's Responsible AI Creators

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›शिमला दौरे पर नड्डा: केंद्र के पैसों के दुरुपयोग और बड़े भ्रष्टाचार का आरोप

शिमला दौरे पर नड्डा: केंद्र के पैसों के दुरुपयोग और बड़े भ्रष्टाचार का आरोप

By hinditvnews
December 13, 2025
241
0
Nadda

JP Nadda Shimla Visit: जेपी नड्डा बोले- केंद्र से जारी पैसों का दुरुपयोग, बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 13 Dec 2025

जेपी नड्डा खुली गाड़ी में पीटरहॉफ शिमला पहुंचे। इस दाैरान कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा से नड्डा का स्वागत किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार सुबह पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास किया। इसके बाद जेपी नड्डा अभिनंदन समारोह के लिए खुली गाड़ी में पीटरहॉफ शिमला पहुंचे। इस दाैरान कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा से नड्डा का स्वागत किया। इस दाैरान इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन सहित अन्य नेता माैजूद रहे। अभिनंदन रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने शुरुआत मां तारा देवी, जाखू मंदिर के आराध्य बजरंग बली के आशीर्वाद के साथ की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक सभा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराने का अवसर है।

घुसपैठियों को संरक्षण देने वालों को बिहार के लोगों ने बाहर का रास्ता दिखा दिया: नड्डा
नड्डा ने कहा कि बिहार में मिली ऐतिहासिक और बंपर जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति बिहार की जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। बिहार की माताओं-बहनों, युवाओं, किसानों और श्रमिकों ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और नेतृत्व पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि बिहार का यह जनादेश पूरे देश को स्पष्ट संदेश देता है कि जो लोग घुसपैठियों के सहारे राजनीति करना चाहते हैं, उनके लिए देश में कोई स्थान नहीं है। नड्डा ने कहा कि कितनी भी यात्राएं क्यों न निकाली जाएं, जनता घुसपैठ और उनके समर्थकों को बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी। जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने हिमाचल की जनता से स्पष्ट कहा था कि कांग्रेस को सत्ता में लाने की गलती न करे , क्योंकि  हिमाचल के विकास का एक ही मंत्र है, डबल इंजन की सरकार। गाड़ी में एक तरफ पहिये होंगे, एक तरफ नहीं होंगे तो गाड़ी चलेगी नहीं। उन्होंने भाजपा की कार्यशैली को परिभाषित करते हुए ‘5 क’-कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कोर्स, कोष और कार्यालयपर विशेष जोर दिया। नड्डा ने कहा कि भाजपा के कार्यालय केवल इमारतें नहीं, बल्कि संस्कार केंद्र हैं, जहां से जनता की सेवा कर देश को आगे बढ़ाने और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया जाता है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने वंदे मातरम और आजादी के मूल भाव को खंडित किया, जबकि भाजपा देश को आगे बढ़ाने की राजनीति करती है। नड्डा ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भाजपा बंगाल, तमिलनाडु, पांडिचेरी, असम सहित कई राज्यों में सरकार बनाएगी।  नड्डा ने कहा कि भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। देश में 160 नए एयरपोर्ट बने हैं और मोबाइल निर्माण में ‘मेड इन इंडिया’ का प्रभुत्व स्थापित हुआ है। आयुष्मान भारत योजना से 62 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

हमारी राजनीति जवाबदेह सरकार: नड्डा
नड्डा ने कहा कि देश की राजनीति 11 वर्ष पहले पूरी तरह बदल गई। पहले केंद्र सरकार बनती थी और फिर वह किसी एक वर्ग, परिवार, जाति या मजहब तक सीमित हो जाती थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने देश की राजनीति की दिशा ही बदल दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी स्वयं को प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि देश का प्रधानसेवक मानते हैं।  उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार रिपोर्ट कार्ड की सरकार है। जो कहा वह किया और जो नहीं कहा वह भी करके दिखाया। इसके विपरीत यूपीए सरकार की राजनीति जातिवाद, तुष्टीकरण और भाई-भतीजावाद पर आधारित थी, जबकि भाजपा की राजनीति जवाबदेही और सुशासन की राजनीति है। नड्डा ने कहा कि भाजपा को छोड़कर देश की अन्य सभी राजनीतिक पार्टियां सत्ता सुख में डूबी हुई हैं और उनमें वैचारिक शून्यता है। भाजपा ने धारा 370 को समाप्त किया, राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया और आज राम मंदिर में ध्वज फहरा रहा है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त कर भाजपा ने मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाया, जो कई मुस्लिम देशों में पहले ही समाप्त हो चुकी थी।

केंद्र से जारी पैसों का दुरुपयोग हुआ, बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ: नड्डा
नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से सवाल किया कि आखिर  केंद्र ने आपका काैन सा ख्याल नहीं रखा? नड्डा ने आरोप लगाया कि केंद्र से जारी पैसों का दुरुपयोग हुआ और बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है।  उन्होंने कहा कि आपदा राहत के लिए केंद्र सरकार ने 3,789 करोड़ रुपये दिए, स्मार्ट सिटी के लिए 1000 करोड़ से अधिक की राशि दी, वाइब्रेंट विलेज योजना, मेडिकल कॉलेज, एम्स बिलासपुर, बल्क ड्रग पार्क, फोरलेन परियोजनाएं और बद्दी को फार्मा हब के रूप में विकसित किया। इसके बावजूद कांग्रेस सरकार केंद्र पर झूठे आरोप लगा रही है। नड्डा ने कहा कि केंद्र ने हिमाचल को 2000 करोड़ से अधिक की विशेष सहायता और 1442 करोड़ रुपये का जायका फंड स्वीकृत किया, लेकिन कांग्रेस सरकार ने कई योजनाओं में केवल 50 प्रतिशत राशि ही खर्च की। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार जो धन का उपयोग न कर सके, उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल की ट्रेजरी बार-बार बंद हो रही है, पूरी सरकार एडहॉक व्यवस्था पर चल रही है और मुख्यमंत्री व मंत्रियों के बीच तालमेल नहीं है। कांग्रेस सरकार एक भी ठोस परियोजना बनाकर केंद्र के पास नहीं लाई है। नड्डा ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि कांग्रेस सरकार कोई भी प्रोजेक्ट बनाकर लाए, केंद्र सरकार उसे तुरंत स्वीकृत करेगी।

2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दो अंकों तक भी नहीं पहुंच पाएगी: बिंदल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि बिहार का चुनाव किसी भी दृष्टि से छोटा-मोटा चुनाव नहीं था, बल्कि यह देश की राजनीति की दिशा तय करने वाला एक बड़ा जनादेश था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के सशक्त नेतृत्व में बिहार से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। यह परिणाम साफ दर्शाता है कि देश की जनता कांग्रेस की नकारात्मक और विफल राजनीति को पूरी तरह नकार चुकी है। उन्होंने दावा किया कि यही स्थिति आगामी 2027 के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी देखने को मिलेगी, जहां कांग्रेस दो अंकों तक भी नहीं पहुंच पाएगी और केवल दो सीटों पर सिमट कर रह जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार और झूठे वादों से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। बिंदल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह संघर्ष हिमाचल को फिर से विकास, सुशासन और विश्वास के मार्ग पर लाने के लिए है। उन्होंने कहा कि नड्डा के नेतृत्व में भाजपा हर मोर्चे पर मजबूती से आगे बढ़ रही है और आने वाले चुनावों में निर्णायक जीत हासिल करेगी।

तीन साल में खाओ, पीयो और मौज करो बनकर रह गई कांग्रेस सरकार: अनुराग
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में बिहार में ऐतिहासिक और बंपर जीत दर्ज हुई है, जो देशभर में भाजपा की नीतियों और सुशासन पर जनता के भरोसे को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी, विशेष राज्य का दर्जा हो या प्रदेश को चार मेडिकल कॉलेजों की सौगात, यह सब भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का तीन साल का कार्यकाल ‘खाओ, पीयो और मौज करो’ की सरकार बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हिमाचल पर कर्ज का बोझ एक लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है, जिससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति गंभीर संकट में है। ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीति जनता से खुली लूट की रही है, जिसमें भ्रष्टाचार और अव्यवस्था ही सरकार की पहचान बन गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता अब कांग्रेस के इस कुशासन को भली-भांति समझ चुकी है और आने वाले समय में प्रदेश में फिर से भाजपा की सुशासन वाली सरकार स्थापित करने का संकल्प ले चुकी है।

आने वाले दशकों तक संगठनात्मक गतिविधियों का मजबूत केंद्र बनेगा: सुरेश कश्यप
अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के सशक्त, दूरदर्शी और प्रभावी नेतृत्व में हिमाचल को एक ऐसा अभूतपूर्व और भव्य भाजपा प्रदेश कार्यालय प्राप्त हुआ है, जो आने वाले दशकों तक संगठनात्मक गतिविधियों का मजबूत केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि हिमाचल में भाजपा की विचारधारा, संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं के परिश्रम का प्रतीक है। सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार ने हमेशा हिमाचल प्रदेश का विशेष ध्यान रखा है

Share :
Tagsbjp president JP Nadda Shimla Visit latest updatehimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल HC ने कॉलेज कर्मियों की सेवानिवृत्ति ...

Next Article

हिमाचल: क्रिप्टो करेंसी मामले में ईडी की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cyber crime
    दिल्ली

    पूर्व बैंक अधिकारी से 23 करोड़ की ठगी, साइबर क्राइम में गिरफ्तारी

    September 22, 2025
    By hinditvnews
  • Building
    Chandigarh Newsपंजाब

    चंडीगढ़ मास्टर प्लान: 200+ आपत्तियां, वर्टिकल ग्रोथ का विरोध

    June 26, 2026
    By hinditvnews
  • Weather
    JaipurRajasthan

    कोटा मौसम अलर्ट: हीटवेव को लेकर गाइडलाइन जारी, बरतें सावधानियां

    April 10, 2025
    By hinditvnews
  • rohit thakur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जनजातीय क्षेत्रों में कम छात्रसंख्या वाले स्कूल होंगे मर्ज, हॉस्टल भी बनेंगे

    May 20, 2025
    By hinditvnews
  • Sudhir
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News: बागी कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा को सचिव पद से हटाया

    March 6, 2024
    By hinditvnews
  • Train
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शिमला रूट पर 10 अगस्त तक छह ट्रेनें रद्द

    August 5, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Thiog 1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ठियोग पेयजल घोटाला: पानी आपूर्ति और टेंडर आवंटन में भी घोटाला”

  • Cyber crime
    कांगड़ाधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: साइबर अपराधियों ने महिला से 31.70 लाख की ठगी, डिजिटल अरेस्ट में पकड़े गए

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट: अधिसूचना से 17 साल पहले बिना मुआवजे भूमि कब्जाना गैरकानूनी

Timeline

  • October 3, 2026

    Bitcoin and Ethereum: Five Key Steps for Investors to Navigate the Next Phase

  • October 3, 2026

    Smile Train India Brings Smile Walls to Communities Across the Country for World Smile Day

  • October 3, 2026

    Oxford University Press and Canva Join Hands to Empower Future-Ready Learners

  • October 3, 2026

    Gurjinder Singh Gavy Congratulates Pargat Singh on Appointment as Punjab Congress President, Extends Best Wishes to Sachin Pilot

  • October 3, 2026

    The Millennium Group of Schools Announces Winners of Millennium AI Creators Championship 2026, Celebrating Young India's Responsible AI Creators

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bitcoin and Ethereum: Five Key Steps for Investors to Navigate the Next Phase

    By hinditvnews
    October 3, 2026
  • Smile Train India Brings Smile Walls to Communities Across the Country for World Smile Day

    Smile Train India Brings Smile Walls to Communities Across the Country for World Smile Day

    By hinditvnews
    October 3, 2026
  • Oxford University Press and Canva Join Hands to Empower Future Ready Learners

    Oxford University Press and Canva Join Hands to Empower Future-Ready Learners

    By hinditvnews
    October 3, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.