Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • अमृतसर: 10 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अटारी के पास पकड़े गए

  • हाईकोर्ट की पंजाब सरकार को फटकार: कर्मचारियों-पेंशनरों को डीए-डीआर देना ही होगा

  • जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसा: दुर्गम पहाड़ी से शव लाने में जुटे जवान, रेस्क्यू जारी

  • उत्तराखंड: रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को राहत, डिजिटल एग्रीमेंट को कानूनी मान्यता

  • जयराम ठाकुर का हमला: चार साल में कांग्रेस सरकार नाकाम, जनता का ध्यान भटका रही

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›हल्द्वानी: नर्स आत्महत्या केस में आरोपी गिरफ्तार, 10 साल से कर रहा था परेशान

हल्द्वानी: नर्स आत्महत्या केस में आरोपी गिरफ्तार, 10 साल से कर रहा था परेशान

By hinditvnews
May 13, 2025
303
0
jail, rules, india

Haldwani: नर्स की खुदकुशी का जिम्मेदार गिरफ्तार, इस वजह से करता था प्रताड़ित; 10 साल पहले संपर्क में आया था

हिंदी टीवी न्यूज़, हल्द्वानी Published by: Megha jain Updated Tue, 13 May 2025

निजी अस्पताल की नर्स राबिया खातून (26) के फंदा लगाकर खुदकुशी करने के मामले का सोमवार को खुलासा हो गया। शादीशुदा राबिया ने अपने रिश्तेदार हारुन की प्रताड़ना से परेशान होकर जान दी। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

करीब दो सप्ताह पहले रामपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल की नर्स राबिया खातून (26) के फंदा लगाकर खुदकुशी करने के मामले का सोमवार को खुलासा हो गया। शादीशुदा राबिया ने अपने रिश्तेदार हारुन की प्रताड़ना से परेशान होकर जान दी। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। करीब 10 साल संपर्क में आया हारुक उससे न सिर्फ शादी करना चाहता था, बल्कि उसकी तनख्वाह पर कब्जा कर रखा था।

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के ग्राम पीपली अहीर निवासी महबूब अली की बेटी राबिया का शव अस्पताल के परिसर में बने आवास में मिला था। पति जियाउल मुस्तफा ठाकुरद्वारा के ही गांव शरीफनगर का रहने वाला है। वह गांव में ही रहता है। राबिया यहां इसी अस्पताल में डॉक्टर के पद पर तैनात अपनी ननद नाजिया के साथ रहती थी। राबिया के दो साल की बेटी है। ननद-भाभी मिलकर उसकी देखभाल कर लेती थीं और ड्यूटी भी। 27 अप्रैल की रात जब नाजिया कमरे पर आईं तो राबिया का शव जमीन पर पड़ा देखा, गले में फंदे कसा हुआ था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदे से लटकना बताया गया, इससे यह स्पष्ट हो गया था कि उसने खुदकुशी की। बस पुलिस को इसकी वजह पता नहीं चली। फिर पुलिस ने फोरेसिंक टीम के साथ साक्ष्य एकत्र किए। सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी ने बताया कि राबिया की कॉल डिटेल से सामने आया कि उसकी बातचीत ठाकुरद्वारा के ग्राम मुनीमपुर निवासी मोहम्मद हारुन से अक्सर होती थी। वह दूर का रिश्तेदार है और राबिया से निकाह भी करना चाहता था। तीन साल पहले राबिया का निकाह जियाउल के साथ होने के बाद हारुन यहां आकर अक्सर राबिया को पीटने लगा। फोन पर धमकाना, सैलरी आते ही रकम अपने एकाउंट में ट्रांसफर करा लेना उसके लिए आम हो गया था। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर राबिया ने आत्महत्या कर ली।

पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया और डाल दिया हवालात में
कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि कॉल डिटेल से हारुन की संलिप्तता सामने आ गई थी। फोन पर घंटों बात करता था। यह पता चलने के बाद पुलिस ने ननद नाजिया से भी मालूमात की और फिर पूछताछ के लिए हारुन को ठाकुरद्वारा से हल्द्वानी बुला लिया। वह आया विवेचक एसएसआई रोहताश सिंह सागर के साथ मिलकर उससे कई सवाल किए गए। पहले तो वह इधर-उधर की बात करता रहा। जब उसे कॉल डिटेल का रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्य दिखाए गए तो उसने प्रताड़ना की बात स्वीकारी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया गया। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।


Share :
Tagshindi newsnainital newsuttarakhand
Previous Article

उत्तराखंड: कालसी में दिखे संदिग्ध ड्रोन, चर्चाएं ...

Next Article

उत्तराखंड: PM मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट, युवक ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Yogi
    उत्तर प्रदेश

    Yogi Adityanath: बिटुमेन की जगह सीमेंट सड़क का विकल्प, देवरिया को 655 करोड़ की सौगात

    May 22, 2026
    By hinditvnews
  • Uk Weathers
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand News: नौ तपा फीका, उत्तराखंड में मौसम मेहरबान, गर्मी से राहत

    June 3, 2026
    By hinditvnews
  • Mallikarjun Kharge And Pm Modi
    राष्ट्रीय

    Black Paper: मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने जारी किया ‘ब्लैक पेपर’, खरगे बोले- 10 साल में BJP ने 411 ...

    February 8, 2024
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: तहसीलदार सप्ताह में तीन दिन करेंगे तकसीम मामलों की सुनवाई

    January 3, 2026
    By hinditvnews
  • Balti
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Mandi: मां कर रही थी घर का काम, 11 माह का मासूम सोकर उठा जा गिरा गर्म पानी की बाल्टी; ...

    February 18, 2024
    By hinditvnews
  • Police
    दिल्ली

    दिल्ली: फैज रोड पर फायरिंग, एक घायल; पुलिस जांच जारी

    April 24, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Weather
    manaliWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather:कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी

  • Panchayat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP पंचायत चुनाव: 1276 पंचायतों में आज मतदान, कॉमिक में भी वोटिंग

  • 08 02 2024 Railway Line 23648598
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    भानुपल्ली-लेह रेललाइन: 400 करोड़ से जकातखाना में दो पुल बनेंगे

Timeline

  • October 31, 2026

    अमृतसर: 10 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अटारी के पास पकड़े गए

  • October 31, 2026

    हाईकोर्ट की पंजाब सरकार को फटकार: कर्मचारियों-पेंशनरों को डीए-डीआर देना ही होगा

  • October 31, 2026

    जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसा: दुर्गम पहाड़ी से शव लाने में जुटे जवान, रेस्क्यू जारी

  • October 31, 2026

    उत्तराखंड: रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को राहत, डिजिटल एग्रीमेंट को कानूनी मान्यता

  • October 31, 2026

    जयराम ठाकुर का हमला: चार साल में कांग्रेस सरकार नाकाम, जनता का ध्यान भटका रही

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Arrest

    अमृतसर: 10 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अटारी के पास पकड़े गए

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Pu High Court

    हाईकोर्ट की पंजाब सरकार को फटकार: कर्मचारियों-पेंशनरों को डीए-डीआर देना ही होगा

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Helicopter

    जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसा: दुर्गम पहाड़ी से शव लाने में जुटे जवान, रेस्क्यू जारी

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.