Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Eugenix Hair Sciences Unveils its New Mumbai Space with a Celebration of Science, Art and Purpose

  • Bisleri Brings the Magic of Spider-Man: Brand New Day to Consumers with Limited-Edition Packs

  • Certified before Graduation: How SAP Learning Hub is Helping India's Students Get Placed

  • Jawa All Stars Strikes to Change the Rules of the Game Once Again

  • Motherland Unveils 'Made in India' with MMA Icon Asha Roka as Digital Ambassador

बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›बिलासपुर›हिमाचल: 70+ पेंशनरों को 40 दिन में मिलेगा पूरा एरियर

हिमाचल: 70+ पेंशनरों को 40 दिन में मिलेगा पूरा एरियर

By hinditvnews
December 17, 2025
189
0
CM Sukhu Himachal

Himachal: 70 साल से अधिक उम्र के पेंशनरों को 40 दिन में देंगे पूरा एरियर, बिलासपुर में सीएम सुक्खू ने की घोषणा

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला Published by: Megha Jain Updated Wed, 17 Dec 2025

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 70 साल से अधिक उम्र के पेंशनरों का अगले 40 दिनों के भीतर पूरा एरियर दिया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 70 साल से अधिक उम्र के पेंशनरों का अगले 40 दिनों के भीतर पूरा एरियर दिया जाएगा। साथ ही अगले तीन-चार महीने के भीतर पेंशनरों के साथ सरकार बैठक करेगी। सीएम ने कहा कि 1 जनवरी 2016 से लंबित एरियर को लेकर भी सरकार बजट से पहले विचार करेगी। कोई भी चीज पेंशनरों से बातचीत के बाद की जाएगी।  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को बिलासपुर के घुमारवीं में हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त फ्रंट की ओर से पेंशनर्स दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोले रहे थे। सीएम ने कहा कि 2027 तक पूरा एरियर देने की कोशिश करेंगे। 2026-27 में भी कुछ राशि जारी करने की कोशिश होगी। संशोधित ग्रेच्युटी व लीव इनकैशमेंट का भी भुगतान किया जाएगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री सुक्खू ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने लगभग 69 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास किए। उनका आगमन बिलासपुर स्थित एम्स हेलीपैड पर हुआ, जहां से वे सड़क मार्ग से घुमारवीं पहुंचे। मुख्यमंत्री ने घुमारवीं के टिकरी वार्ड में बहुउद्देशीय खेल परिसर की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने पुलिस थाना घुमारवीं के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया तथा पुलिस कर्मचारियों के लिए प्रस्तावित स्टाफ क्वार्टर का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी और खेल एवं आयुष मंत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नया पुलिस थाना भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ेगी और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने सीरखड्ड पुल से घुमारवीं–बरठीं–शाहतलाई सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया। साथ ही सीरखड्ड में वर्षा जल संग्रहण योजना का उद्घाटन किया गया। बाड़ी मझेडवां में सीरखड्ड पर प्रस्तावित 68 मीटर लंबे जीप योग्य स्पैन पुल की भी आधारशिला रखी गई। मुख्यमंत्री ने अमरपुर–हडसर–जम्मन–घुमारवीं सड़क के उन्नयन कार्य का भी शिलान्यास किया। सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ रही है, योजना का नाम बदलना ही मकसद नहीं है। डाॅ. मनमोहन सिंह सरकार में शुरू हुई यह योजना गांव के लोगों को रोजगार की गारंटी देती है। अगर मनरेगा स्कीम बंद होती है तो हिमाचल के लिए यह बड़ा दुखदाई होगा।

 

 

Share :
Tagsbilaspur newscm sukhvinder Sukhu said Pensioners above 70 years of age will receive their full arrear within 40 dayshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: फर्जी हस्ताक्षर से 68 लाख का ...

Next Article

हिमाचल हाईकोर्ट का निर्देश: पूर्व सैनिकों को ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Uttrakhand High Court
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: जलविद्युत पर टैक्स नहीं, कोर्ट का कंपनियों के पक्ष में फैसला

    April 28, 2026
    By hinditvnews
  • Ravneet
    Chandigarh Newsपंजाब

    Punjab: रवनीत बिट्टू का सीएम मान पर हमला: ISI एजेंट बताया, पीएम के विदेश दौरों पर सवाल उठाए

    May 21, 2026
    By hinditvnews
  • Pratibha
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल कांग्रेस: नई कार्यकारिणी का खाका तैयार, सुक्खू से बैठक का इंतजार

    February 21, 2025
    By hinditvnews
  • Bhiwani
    हरियाणा

    प्रवीण हत्याकांड: हत्या से पहले इंस्टाग्राम पर छाया कातिल पत्नी का दिखावा

    April 16, 2025
    By hinditvnews
  • Satpal
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सतपाल रायजादा बोले- चिट्टे पर कार्रवाई कुछ अफसरों को नहीं पसंद

    February 10, 2025
    By hinditvnews
  • Rajeev Bindal
    उत्तराखण्डशिमलाहिमाचल प्रदेश

    विकास के लिए हिमाचल को मिले 1164 करोड़

    September 7, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Weather
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: चोटियों पर हुआ हिमपात… अटल टनल पर्यटकों के लिए बंद, कई जिलों में भारी वर्षा व बर्फबारी की चेतावनी

  • Meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल में 1 जनवरी से ग्रेड एक और दो अधिकारियों की बिजली सब्सिडी बंद

  • Bilaspur
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    नियमों को ताक पर रख पायलट ने स्कूटी सहित भरी उड़ान

Timeline

  • August 25, 2026

    Eugenix Hair Sciences Unveils its New Mumbai Space with a Celebration of Science, Art and Purpose

  • August 25, 2026

    Bisleri Brings the Magic of Spider-Man: Brand New Day to Consumers with Limited-Edition Packs

  • August 25, 2026

    Certified before Graduation: How SAP Learning Hub is Helping India's Students Get Placed

  • August 25, 2026

    Jawa All Stars Strikes to Change the Rules of the Game Once Again

  • August 25, 2026

    Motherland Unveils 'Made in India' with MMA Icon Asha Roka as Digital Ambassador

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Eugenix Hair Sciences Unveils its New Mumbai Space with a Celebration of Science, Art and Purpose

    Eugenix Hair Sciences Unveils its New Mumbai Space with a Celebration of Science, Art and ...

    By hinditvnews
    August 25, 2026
  • Bisleri Brings the Magic of Spider Man: Brand New Day to Consumers with Limited Edition Packs

    Bisleri Brings the Magic of Spider-Man: Brand New Day to Consumers with Limited-Edition Packs

    By hinditvnews
    August 25, 2026
  • Certified before Graduation: How SAP Learning Hub is Helping India's Students Get Placed

    Certified before Graduation: How SAP Learning Hub is Helping India's Students Get Placed

    By hinditvnews
    August 25, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.