Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: पहाड़ों में मिला फसल बचाने वाला कारगर जीवाणु

  • हिमाचल मौसम: मानसून तेज, शिमला में झमाझम बारिश; 3 सितंबर तक बरसेंगे बादल

  • हिमाचल मानसून सत्र: तीन दिन बाद आज फिर गरमाएगा सदन, हंगामे के आसार

  • fischer Earthquake-proof Retrofitting Solutions – A New Hope for Millions of Existing Buildings in India

  • BATIC 2026: Global Digital Leaders Unite to Build APAC's Connectivity, Cloud, and AI Future

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: तहसीलदार सप्ताह में तीन दिन करेंगे तकसीम मामलों की सुनवाई

हिमाचल: तहसीलदार सप्ताह में तीन दिन करेंगे तकसीम मामलों की सुनवाई

By hinditvnews
January 3, 2026
183
0
Hp

Himachal: तहसीलदार सप्ताह में तीन दिन करेंगे तकसीम मामलों की सुनवाई, 5 जनवरी से नई व्यवस्था

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 03 Jan 2026

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने निर्देश दिए कि पांच जनवरी से सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार हर सप्ताह मंगलवार, बुधवार और वीरवार को तकसीम के मामलों की सुनवाई करेंगे।

हिमाचल प्रदेश में तकसीम के मामलों की सुनवाई अब हफ्ते में तीन दिन होगी। सचिवालय में हुई बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने निर्देश दिए कि पांच जनवरी से सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार हर सप्ताह मंगलवार, बुधवार और वीरवार को तकसीम के मामलों की सुनवाई करेंगे। प्रत्येक माह तकसीम मामलों की 12 दिन सुनवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिला उपायुक्त हर शनिवार को तकसीम के मामले सुनेंगे और प्रगति की रिपोर्ट अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) को भेजेंगे। राजस्व सचिव सोमवार को राजस्व मंत्री को रिपोर्ट देंगे। राजस्व मंत्री हर महीने के अंतिम सोमवार को तकसीम मामलों के निपटारे की प्रगति रिपोर्ट से मुख्यमंत्री को अवगत करवाएंगे। लंबित मामलों के समयबद्ध निपटारे के लिए यह व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग से प्रदेश में निजी, वन और सरकारी भूमि का पूर्ण विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। राजस्व विभाग को राजस्व अदालतों में लंबित मामलों का विवरण भी देने को कहा। इसके तहत राजस्व विभाग को मामलों के प्रकार और वे कितने दिन से लंबित हैं, इसकी पूरी जानकारी देनी होगी। राजस्व मामलों का त्वरित व समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। सीएम ने दुरुस्ती से संबंधित लंबित सभी राजस्व मामलों को 31 मार्च तक निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित राजस्व मामलों के त्वरित समाधान के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता से काम कर रही है। इसके मद्देनजर उन्होंने सेवानिवृत्त पटवारी, कानूनगो, नायब तहसीलदार और तहसीलदार को दोबारा नियुक्ति प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

अक्तूबर 2023 से अब तक तकसीम के 25,918 मामले निपटाए
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि राजस्व लोक अदालतों के तहत अक्तूबर 2023 से अब तक इंतकाल के 4,24,368, तकसीम के 25,918, निशानदेही के 47,075 और दुरुस्ती के 12,896 मामलों का निपटारा किया जा चुका है। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार रामसुभग सिंह, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी जिलों के उपायुक्त वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।
Share :
Tagshimachal pradeshHimachal: Tehsildar will hear partition cases three days a weekhindi newsnew arrangement from January 5shimla news
Previous Article

पीजीआई का विश्व रिकॉर्ड: एक दिन में ...

Next Article

हिमाचल: भ्रष्टाचार मामले में सिविल सप्लाई कर्मी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा

    हाईकोर्ट में कार पूलिंग, वर्चुअल सुनवाई और 33% स्टाफ वर्क फ्रॉम होम लागू

    May 22, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    उत्तराखण्ड

    Uttrakhand: उत्तराखंड कोर्ट में डिजिटल फाइल देखने की सुविधा

    January 2, 2026
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा

    हाईकोर्ट: मुआवजे के लिए आश्रित होना जरूरी नहीं

    July 14, 2026
    By hinditvnews
  • Farmer Protest
    पंजाब

    Punjab News: शंभू बार्डर पर शांति कायम, किसान रस्सी बांध कर दे रहे पहरा; रास्ता बंद होने से आम जनता ...

    February 20, 2024
    By hinditvnews
  • Spu
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    एसपीयू बीएड-मास्टर्स एडमिशन: एंट्रेंस टेस्ट और मेरिट बेस्ड सीट अलॉटमेंट

    April 10, 2025
    By hinditvnews
  • Jogindra
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    HP Govt Jobs: जोगिंद्रा सहकारी बैंक सोलन में 32 पदों की भर्ती, मंजूरी मिली

    February 25, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Ration
    हिमाचल प्रदेश

    डिपुओं में सर्वर डाउन, उपभोक्ता परेशान, राशन के लिए बार-बार चक्कर लगाने को मजबूर, कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

  • Cm Sukhu Weather In Chamba
    चंबामौसमहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू चंबा जिला के लिए रवाना भारी बारिश से हुए नुकसान की ली जानकारी

  • Bilaspur AIIMS
    तकनीकीबिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    AIIMS Bilaspur: ऑपरेशन के दूसरे दिन चलने लगी मरीज

Timeline

  • August 31, 2026

    हिमाचल: पहाड़ों में मिला फसल बचाने वाला कारगर जीवाणु

  • August 31, 2026

    हिमाचल मौसम: मानसून तेज, शिमला में झमाझम बारिश; 3 सितंबर तक बरसेंगे बादल

  • August 31, 2026

    हिमाचल मानसून सत्र: तीन दिन बाद आज फिर गरमाएगा सदन, हंगामे के आसार

  • August 29, 2026

    fischer Earthquake-proof Retrofitting Solutions – A New Hope for Millions of Existing Buildings in India

  • August 29, 2026

    BATIC 2026: Global Digital Leaders Unite to Build APAC's Connectivity, Cloud, and AI Future

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Hpu

    हिमाचल: पहाड़ों में मिला फसल बचाने वाला कारगर जीवाणु

    By hinditvnews
    August 31, 2026
  • Shimla Weather

    हिमाचल मौसम: मानसून तेज, शिमला में झमाझम बारिश; 3 सितंबर तक बरसेंगे बादल

    By hinditvnews
    August 31, 2026
  • Hp

    हिमाचल मानसून सत्र: तीन दिन बाद आज फिर गरमाएगा सदन, हंगामे के आसार

    By hinditvnews
    August 31, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.