Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • "Hong Kong Wine & Dine Festival" Returns with Global Flavours, Celebrity Chefs and Exclusive Dining Experiences

  • As Consumer Tastes Change, New Cocktail Formats Find Their Place

  • Meenakshi (India) Limited Announces Sub-Division of Equity Shares to Enhance Tradability

  • Evolve Green Targets 3 GW Renewable Energy Asset Portfolio by 2030

  • चंडीगढ़: मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट हैक कर डॉक्टर का फर्जी रजिस्ट्रेशन, ऐसे हुआ खुलासा

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: बिजली बिलों से 2,151 करोड़ की अतिरिक्त वसूली

हिमाचल: बिजली बिलों से 2,151 करोड़ की अतिरिक्त वसूली

By hinditvnews
September 3, 2026
40
0
Bijli

हिमाचल प्रदेश: तीन साल में बिजली उपभोक्ताओं पर 2,151 करोड़ का अतिरिक्त बोझ, बिलों के जरिये हुई वसूली

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 03 Sep 2026

Himachal Electricity Bill: हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों में बिजली उपभोक्ताओं से विभिन्न शुल्क और उपकर के माध्यम से 2,151.46 करोड़ रुपये वसूले गए हैं। विधानसभा में सरकार की ओर से दिए गए जवाब के अनुसार सबसे ज्यादा 1,815.77 करोड़ रुपये बिजली शुल्क से जुटाए गए। इसके अलावा स्वच्छता, दूध, नगर पालिका और पर्यावरण समेत अन्य उपकर भी बिजली बिलों के माध्यम से वसूले गए। चालू वित्त वर्ष में जुलाई तक 269.33 करोड़ रुपये जुटाए जा चुके हैं।

हिमाचल के बिजली उपभोक्ताओं पर पिछले तीन वर्षों में अलग-अलग शुल्क और उपकर के माध्यम से 2151.46 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ा है। राज्य बिजली बोर्ड ने यह राशि बिजली बिलों के माध्यम से वसूल की। विधानसभा में बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जम्वाल के सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी।

वित्त वर्ष 2023-24 से जुलाई 2026 तक हुई वसूली में सबसे बड़ा हिस्सा बिजली शुल्क का रहा। इससे 1815.77 करोड़ रुपये जुटाए गए। वहीं, स्वच्छता उपकर से 163.44 करोड़, दूध उपकर से 146.79 करोड़ और नगर पालिका कर से 14 करोड़ रुपये वसूले गए। पर्यावरण उपकर के रूप में 2.18 करोड़ और बैंकिंग, बीमा, वाणिज्यिक वित्त उपकर से 4.86 करोड़ रुपये मिले।

2023-24 में उपभोक्ताओं से 482.89 करोड़ रुपये शुल्क के रूप में वसूले गए। 2024-25 में यह बढ़कर 636.15 करोड़ और 2025-26 में 756.06 करोड़ रुपये पहुंच गया। यह तीन वर्षों में सबसे अधिक रहा। चालू वित्त वर्ष 2026-27 में अप्रैल से जुलाई तक ही 269.33 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है। यानी पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले शुरुआती चार महीनों में ही बड़ी राशि बिलों के माध्यम से जुटाई गई है।

तीन साल में कई बार बढ़े दाल, तेल और चीनी के दाम
प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) और राज्य विशेष अनुदानित योजना में मिलने वाले राशन पर भी महंगाई का असर साफ दिखाई दे रहा है। पिछले तीन वर्षों में दालों, खाद्य तेल और चीनी के दामों में कई बार बढ़ोतरी हुई है। विधायक त्रिलोक जमवाल के सवाल का लिखित जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि बाजार दरों में उतार-चढ़ाव, कच्चे माल की उपलब्धता, मांग और आपूर्ति की स्थिति, ई-टेंडरिंग के माध्यम से होने वाली खरीद के कारण राशन सामग्री के दाम समय-समय पर बढ़ाने पड़े। राज्य के लाखों राशन कार्डधारकों को आज भी बाजार की तुलना में सस्ती दरों पर दालें, खाद्य तेल, नमक, चीनी, चावल और गेहूं उपलब्ध करवाया जा रहा है। बावजूद कई वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

कांस्टेबल भर्ती के आवेदन के लिए नहीं बढ़ेगी तिथि
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब और नहीं बढ़ाई जाएगी। भर्ती के लिए अब तक 98,719 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। भर्ती का विज्ञापन 10 जुलाई 2026 को जारी किया गया था। आवेदन की मूल अंतिम तिथि छह अगस्त थी। इस अवधि में करीब 65 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। सरकार ने सभी अभ्यर्थियों को एकमुश्त एक वर्ष की आयु सीमा में छूट देते हुए आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त तक बढ़ाई। इसके बाद हिमाचल प्रदेश होमगार्ड कर्मियों को एकमुश्त पांच वर्ष की आयु सीमा में छूट दी गई। साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2026 तक बढ़ाई गई।

 

Share :
Tagshimachal electricity consumers 2151 crore additional burdenhimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Himachal: बद्दी-नालागढ़ में 25 लाख नशीली गोलियां ...

Next Article

हिमाचल: सड़क तोड़ने पर 5 गुना जुर्माना, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 5 दिन बारिश, कई जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

    May 2, 2026
    By hinditvnews
  • Sharab
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हमीरपुर: अधिकारी बन ठेके से मुफ्त शराब ले गए, लाइसेंस रद्द की धमकी

    April 27, 2026
    By hinditvnews
  • School
    दिल्ली

    दिल्ली: स्कूलों को फिर बम की धमकी, केजरीवाल बोले- राजधानी सुरक्षित नहीं

    September 20, 2025
    By hinditvnews
  • Fir
    HoroscopeNetflixOTTधर्मशालामंडीशिमलासिरमौरहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    “हिमाचल: फर्जी दस्तावेज़ पर डीईएलईडी और स्कूल संबद्धता, केस दर्ज”

    January 10, 2025
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    उत्तर प्रदेश

    यूपी: कारोबारी के बेटे वैभव की हत्या, शिक्षक ने किया था अपहरण

    July 29, 2026
    By hinditvnews
  • Nayab
    हरियाणा

    हिसार HAU पहुंचे सीएम नायब सैनी: पुलिस ने लापता बेटी के पिता को मिलने से रोका

    January 9, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: खुशखबरी! हिमाचल में नौ IAS अफसरों को बढ़कर मिलेगी सैलरी

  • balley bridge
    हिमाचल प्रदेश

    कोलकाता से अगले महीने आएंगे वैली ब्रिज

  • Dharamraj
    चंबाहिमाचल प्रदेश

    चौरासी में रुकने के बाद ही मणिमहेश जाते हैं

Timeline

  • October 17, 2026

    "Hong Kong Wine & Dine Festival" Returns with Global Flavours, Celebrity Chefs and Exclusive Dining Experiences

  • October 17, 2026

    As Consumer Tastes Change, New Cocktail Formats Find Their Place

  • October 17, 2026

    Meenakshi (India) Limited Announces Sub-Division of Equity Shares to Enhance Tradability

  • October 17, 2026

    Evolve Green Targets 3 GW Renewable Energy Asset Portfolio by 2030

  • October 17, 2026

    चंडीगढ़: मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट हैक कर डॉक्टर का फर्जी रजिस्ट्रेशन, ऐसे हुआ खुलासा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • "Hong Kong Wine & Dine Festival" Returns with Global Flavours, Celebrity Chefs and Exclusive Dining Experiences

    "Hong Kong Wine & Dine Festival" Returns with Global Flavours, Celebrity Chefs and Exclusive Dining ...

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • As Consumer Tastes Change, New Cocktail Formats Find Their Place

    As Consumer Tastes Change, New Cocktail Formats Find Their Place

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • Meenakshi (India) Limited Announces Sub Division of Equity Shares to Enhance Tradability

    Meenakshi (India) Limited Announces Sub-Division of Equity Shares to Enhance Tradability

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.