उत्तराखंड: सड़क हादसों पर पीएम मोदी, सीएम धामी और राहुल गांधी ने जताया दुख

उत्तराखंड: सड़क हादसों में मौतों से प्रदेश में शोक की लहर, पीएम मोदी, सीएम धामी और राहुल गांधी ने जताया दुख
हिंदी टीवी न्यूज, देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Tue, 17 Nov 2026
उत्तराखंड में आज सुबह एक के बाद एक हुए सड़क हादसों ने कई परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है। हादसों में लोगों की मौत और कई यात्रियों के घायल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शोक जताया है।
उत्तराखंड में आज सुबह हुए भीषण बस हादसे को लेकर लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुख व्यक्त किया है। तीनों ने हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।















