Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Gaurs Group Ties-Up with European Design Giant Seaform Germany for Luxury Kitchens for All Projects; Association Valued at Rs. 150 Crore

  • Galgotias University's Students Take on the World's Biggest Problems at the Galgotias G20 Summit

  • Bajaj Finance Personal Loan Offers Flexible Repayment Options with Loan Utsav 2026 Benefits

  • Medusa Beverages Enters Australasia Market Through New Zealand, Targets 1000 Retail Stores Nationwide

  • NCR's Luxury Housing Story is Shifting from Homes to Quality of Life

दिल्ली
Home›दिल्ली›दिल्ली: कांवड़ समिति का पुनर्गठन, कपिल मिश्रा बने अध्यक्ष

दिल्ली: कांवड़ समिति का पुनर्गठन, कपिल मिश्रा बने अध्यक्ष

By hinditvnews
May 30, 2026
91
0
Rekha

Delhi News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया कांवड़ समिति का पुनर्गठन, कपिल मिश्रा बने अध्यक्ष

हिंदी टीवी न्यूज, नई दिल्ली Published by: Megha Jain Updated Sat, 30 May 2026

मुख्यमंत्री के अनुसार कपिल मिश्रा कांवड़ समिति के अध्यक्ष होंगे, जबकि विधायक अजय महावर, अनिल शर्मा, करनैल सिंह, संजय गोयल व उमंग बजाज को समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आगामी कांवड़ यात्रा के लिए कांवड़ समिति का पुनर्गठन किया है। दिल्ली सरकार के संस्कृति व कानून मंत्री कपिल मिश्रा को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले पांच विधायकों को बतौर सदस्य इसमें शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि दिल्ली सरकार इस बार भी शिवभक्तों के लिए सम्मानजनक व बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करेगी। इसके लिए कांवड़ शिविरों को विशेष सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री के अनुसार कपिल मिश्रा कांवड़ समिति के अध्यक्ष होंगे, जबकि विधायक अजय महावर, अनिल शर्मा, करनैल सिंह, संजय गोयल व उमंग बजाज को समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कांवड़ यात्रा केवल एक पारंपरिक धार्मिक आयोजन मात्र नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अटूट सामाजिक समरसता और जनआस्था का एक विराट महोत्सव है। उन्होंने कहा कि सावन माह में दिल्ली की सड़कों पर उमड़ने वाला शिवभक्तों का सैलाब देश की सांस्कृतिक एकता को प्रदर्शित करता है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार के लिए कांवड़ व्यवस्थाएं अब सिर्फ कागजी प्रशासनिक कामकाज नहीं रह गई हैं, बल्कि यह पूरी व्यवस्था दिल्ली में सेवा, श्रद्धा और सम्मान का एक अनूठा प्रतीक बन चुकी है। सरकार का मुख्य ध्येय यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने वाले हर एक शिवभक्त (कांवड़िए) को अतिथि के रूप में देवतुल्य सम्मान और श्रेष्ठ सुविधाएं मिलें।

मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि अध्यक्ष कपिल मिश्रा के नेतृत्व में यह नवगठित समिति जल्द ही दिल्ली के सभी डीएम, दिल्ली पुलिस, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य व संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेगी। समिति का मुख्य फोकस रूट मैनेजमेंट, वॉटरप्रूफ टेंटों की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, 24 घंटे निर्बाध बिजली-पानी की आपूर्ति और सुरक्षा चाक-चौबंद रखने पर होगा, ताकि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी यात्रा निर्विघ्न और अभूतपूर्व रूप से संपन्न हो सके।

मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि दिल्ली सरकार ने शिवभक्तों की सेवा के लिए पिछले वर्षों की तुलना में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक व्यवस्थाएं की थीं। वर्ष 2024 में जहां राजधानी में केवल 170 कांवड़ शिविरों को मंजूरी मिली थी, वहीं वर्ष 2025 में सरकार द्वारा दी गई आसान मंजूरियों के चलते रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई और पूरी दिल्ली में कुल 374 पंजीकृत कांवड़ शिविर लगाए गए। इन शिविरों को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार ने पुरानी टेंडर प्रथा को खत्म कर सीधे बैंक खातों में (डीबीटी के माध्यम से) 50,000 रुपये से लेकर अधिकतम 11 लाख रुपये तक की पारदर्शी आर्थिक सहायता प्रदान की, जिसका 50 प्रतिशत हिस्सा आयोजन से पहले ही एडवांस के रूप में जारी कर दिया गया था। इसके अतिरिक्त, समितियों पर वित्तीय बोझ कम करने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार द्वारा प्रत्येक पंजीकृत शिविर को 1,200 यूनिट तक मुफ्त बिजली और अस्थाई मीटर के सिक्योरिटी डिपॉजिट में 75 प्रतिशत की छूट भी दी गई थी।

 

Share :
TagsChief Minister Rekha Gupta Reorganizes Kanwar Committee; Kapil Mishra Appointed Presidentdelhi ncr newshindi newsNew Delhi News
Previous Article

UP: बिजली बिल बढ़ेंगे, फ्यूल सरचार्ज 10% ...

Next Article

Open House 2026 at Anant National University ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Fir
    HoroscopeNetflixOTTधर्मशालामंडीशिमलासिरमौरहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    “हिमाचल: फर्जी दस्तावेज़ पर डीईएलईडी और स्कूल संबद्धता, केस दर्ज”

    January 10, 2025
    By hinditvnews
  • Hp E Buses
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: विधायक प्राथमिकता में पहली बार डाले इलेक्ट्रिक बसें और चार्जिंग स्टेशन

    January 29, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: कोहरे का कहर, पांवटा में स्कूल समय बदला, अलर्ट जारी

    January 9, 2025
    By hinditvnews
  • Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    सीएम मान बोले- विवादित वीडियो पर मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा

    June 16, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal Snowfall shimla
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, 130 सड़कें और 395 बिजली ट्रांसफार्मर ठप

    January 31, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Student
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: नाॅन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं 4 मार्च से, डेटशीट जारी

    February 12, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Cyber crime
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हमीरपुर: अधिकारी बन ठेके से मुफ्त शराब ले गए, लाइसेंस रद्द की धमकी

  • Food
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: महंगाई की मार, आटा-तेल-दूध महंगे, घी 65 रुपये बढ़ा

  • apple, himachal
    fruithimachaal appleहिमाचल प्रदेश

    यूनिवर्सल कार्टन की गुणवत्ता पर सवाल, सेब और नाशपाती खराब होने का डर

Timeline

  • August 28, 2026

    Gaurs Group Ties-Up with European Design Giant Seaform Germany for Luxury Kitchens for All Projects; Association Valued at Rs. 150 Crore

  • August 28, 2026

    Galgotias University's Students Take on the World's Biggest Problems at the Galgotias G20 Summit

  • August 28, 2026

    Bajaj Finance Personal Loan Offers Flexible Repayment Options with Loan Utsav 2026 Benefits

  • August 27, 2026

    Medusa Beverages Enters Australasia Market Through New Zealand, Targets 1000 Retail Stores Nationwide

  • August 27, 2026

    NCR's Luxury Housing Story is Shifting from Homes to Quality of Life

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Gaurs Group Ties Up with European Design Giant Seaform Germany for Luxury Kitchens for All Projects; Association Valued at Rs. 150 Crore

    Gaurs Group Ties-Up with European Design Giant Seaform Germany for Luxury Kitchens for All Projects; ...

    By hinditvnews
    August 28, 2026
  • Galgotias University's Students Take on the World's Biggest Problems at the Galgotias G20 Summit

    Galgotias University's Students Take on the World's Biggest Problems at the Galgotias G20 Summit

    By hinditvnews
    August 28, 2026
  • Bajaj Finance Personal Loan Offers Flexible Repayment Options with Loan Utsav 2026 Benefits

    Bajaj Finance Personal Loan Offers Flexible Repayment Options with Loan Utsav 2026 Benefits

    By hinditvnews
    August 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.