कांगड़ा: गगल में दो पंजाब निवासी चिट्टे समेत गिरफ्तार

Kangra News: गगल में दो पंजाब निवासी चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद
हिंदी टीवी न्यूज, धर्मशाला। Published by: Megha Jain Updated Fri, 26 Jun 2026
कांगड़ा जिले के गगल क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के दो युवकों को 5.97 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बाइक पर सवार थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर यह जांच शुरू कर दी है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी।
जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गगल क्षेत्र में दो पंजाब निवासी युवकों को 5.97 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी यातायात जांच के दौरान हुई, जब पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दोनों आरोपियों को रोका।














