रोहतक: चार साल की छात्रा से स्कूल में दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

रोहतक: एलकेजी की चार साल की छात्रा से स्कूल के बाथरूम में बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप, लाखनमाजरा में केस दर्ज
हिंदी टीवी न्यूज, रोहतक (हरियाणा)। Published by: Megha Jain Updated Thu, 17 Sep 2026
पुलिस को दी शिकायत में छात्रा की मां ने बताया कि उनकी चार साल की बेटी नजदीक के एक गांव में स्थित निजी स्कूल की एलकेजी में पढ़ती है। 15 सितंबर को करीब दो बजे स्कूल से छुट्टी के बाद घर आई तो उसने देखा कि प्राइवेट पार्ट्स सूजा हुआ था।















