Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

  • राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

  • सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

  • पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा
Home›Chandigarh News›लाडो लक्ष्मी योजना शुरू: CM सैनी पंचकूला में, छह चरणों में आवेदन

लाडो लक्ष्मी योजना शुरू: CM सैनी पंचकूला में, छह चरणों में आवेदन

By hinditvnews
September 25, 2025
249
0
Nayab

लाडो लक्ष्मी योजना आज से: सीएम नायब सिंह सैनी पंचकूला स्टेडियम में पहुंचे, छह चरणों में करना होगा आवेदन

हिंदी टीवी न्यूज़, चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Thu, 25 Sep 2025 

दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को 21 सौ रुपये महिलाओं को दिए जाने हैं। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की 23 से 60 वर्ष आयु वर्ग की लगभग 22 लाख महिलाओं को, जिनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये तक है, को 2100 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।

हरियाणा सरकार आज दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में लाडो लक्ष्मी मोबाइल एप को लॉन्च करेंगे। सीएम सैनी ताऊ देवीलाल स्टेडियम पहुंच गए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उसके बाद लाडो लक्ष्मी एप लॉन्च करेंगे।

इसी तरह का कार्यक्रम राज्य के 22 जिलों में होगा। राज्य सरकार की ओर से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी मंत्रियों, सांसदों व विधायकों की ड्यूटी लगाई गई है। पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और नवीनीकरण भी करेंगे।
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए हरियाणा सरकार ने पांच हजार करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही हरियाणा सरकार ने इस योजना के लिए आधार कार्ड भी अनिवार्य कर दिया है। आधार कार्ड के बिना महिलाएं लाडो लक्ष्मी योजना एप का लाभ नहीं उठा सकेंगी महिलाएं।

एप में छह चरणों में होगा रजिस्ट्रेशन

एप में पात्र महिलाओं के रजिस्ट्रेशन के लिए कुल छह चरण होंगे। छह चरण पूरे होने के बाद पात्र महिलाओं की आईडी बन जाएगी। एप डाउनलोड करते मोबाइल नंबर से लॉग इन करना होगा।

पहला चरण : पहले चरण में आवेदिका को पूरा विवरण भरना होगा। जिसमें बताना होगा कि वह विवाहित हैं या नहीं, निवासी कब से हैं, निवास प्रमाण पत्र, आधार का नंबर भरना होगा।
दूसरा चरण : दूसरे चरण में आवास का विवरण भरना होगा। इसमें बताना होगा कि खुद का आवास है या किराए पर रह रहे हैं। विवाह से पहले आवास का विवरण भी भरना होगा। इसके साथ ही बिजली कनेक्शन व मीटर का मौजूदा विवरण भरना होगा।
तीसरा चरण : तीसरे चरण में परिवार के सदस्यों की संख्या भरनी होगी। इसमें माता-पिता, सास ससुर और उनके आधार नंबर भी भरने होंगे। इसमें हरियाणा कौशल रोजगार निगम की भी जानकारी देनी होगी।
चौथा चरण : चौथे चरण में आय का विवरण देना होगा। इसमें ससुराल पक्ष के आय का विवरण देना होगा। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों के वाहनों का ब्यौरा, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर और किसके पास कौन सा वाहन है, उसकी भी जानकारी देनी होगी।
पांचवां चरण : पांचवें चरण में स्वयं के बैंक खाते की पूरी जानकारी देनी होगी। इसमें पैन नंबर की भी जानकारी देनी होगी।
छठा चरण : छठे चरण में अब तक जो विवरण भरा गया था, उसकी जानकारी डिस्पले होगी और इसमें स्व घोषणा करनी होगी कि इसमें सभी जानकारियां सत्य और पूर्ण हैं। यदि इसमें कोई जानकारी झूठी और भ्रामक पाई जाती है तो इस योजना का लाभ पाने के लिए अयोग्य घोषित किया जाए और मेरे विरुद्ध कार्रवाई भी की जाए। उसके बाद जमा करने वाला विकल्प चुनना होगा। इसके बाद ही आईडी बन जाएगी। जिसमें आवेदिका की आईडी, आवेदिका का नाम, जन्मतिथि, वैवाहिक स्थिति, रोजगार, आय और आवेदन की स्थिति दिखेगी।

Share :
Tagschandigarh newsharyana newshindi newsLado Laxmi Yojana from today CM Nayab Singh Saini Panchkulapunjab news
Previous Article

बीबीएमबी विवाद: हरियाणा को अतिरिक्त पानी पर ...

Next Article

हरियाणा: राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, 89 ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Supreem court
    दिल्ली

    सबरीमाला मामला: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी—धार्मिक संस्थानों में नियम जरूरी, अराजकता नहीं

    April 28, 2026
    By hinditvnews
  • Arrest
    उत्तराखण्ड

    रुड़की: सेना की वर्दी बेचते दुकानदार को पुलिस-इंटेलिजेंस ने पकड़ा, मुकदमा दर्ज

    April 7, 2026
    By hinditvnews
  • Jyoti
    हरियाणा

    ज्योति मल्होत्रा जासूसी केस: पिता की तबीयत बिगड़ी, मीडिया से बनाई दूरी

    May 20, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: शिक्षकों को TGT पदनाम पर पदोन्नति लाभ से इन्कार

    February 26, 2026
    By hinditvnews
  • Sonu
    मनोरंजन

    Sonu Sood: सलमान ने छीनी लाइमलाइट, ‘मुन्नी बदनाम हुई’ गाने का हिस्सा बने

    January 10, 2025
    By hinditvnews
  • shimla
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: कई भागों में पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, सात स्थानों पर न्यूनतम पारा माइनस में

    January 23, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Chitta
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: द्रोणाचार्य की नगरी में चिट्टे का चक्रव्यूह, धृतराष्ट्र बने पहरेदार

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बेटे के इलाज पर खर्च वसूली का आदेश हाईकोर्ट ने खारिज किया

  • Vikramditya singh himachal hindi tv news channel
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    कंगना पर मानहानि का दावा करेंगे विक्रमादित्य

Timeline

  • September 15, 2026

    दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

  • September 15, 2026

    राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

  • September 15, 2026

    सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

  • September 15, 2026

    पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • September 15, 2026

    Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Arrest

    दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Ram mandir

    राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Rape

    सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.