Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र पर भी फैसला संभव

  • हिमाचल: NLU शिमला में नए छात्रावास बनेंगे, कम वोल्टेज की समस्या दूर होगी

  • हिमाचल: NLU शिमला में नए छात्रावास बनेंगे, कम वोल्टेज की समस्या दूर होगी

  • भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बोलेरो खाई में गिरी, दो की मौत

  • हमीरपुर: पुलिसकर्मी को धक्का देकर चोरी का आरोपी फरार, चार घंटे में गिरफ्तार

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के मामले में फैसला सुरक्षित

हिमाचल: निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के मामले में फैसला सुरक्षित

By hinditvnews
May 1, 2024
347
0
High court

हिमाचल: निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में दो घंटे चली सुनवाई

प्रदेश हाईकोर्ट ने निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के मामले में अदालत में दो घंटे तक सुनवाई चली। हाईकोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रख लिया है।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के मामले में अदालत में दो घंटे तक सुनवाई चली। हाईकोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रख लिया है। मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव और न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने इस मामले को सुना।  विधानसभा अध्यक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इस मामले की पैरवी की। उन्होंने अदालत को बताया कि निर्दलीय विधायकों की ओर से सौंपे गए इस्तीफे को स्वीकार करना या न करना विधानसभा अध्यक्ष के प्रशासनिक कार्यक्षेत्र में आता है।

सिब्बल ने अपनी दलीलों में कहा कि निर्दलीय विधायकों ने 22 मार्च को इस्तीफे सौंपे और 23 मार्च को भाजपा में शामिल होकर 24 मार्च को चार्टर प्लेन से घूमने जाते हैं। ऐसे में इसे स्वेच्छा से दिया गया इस्तीफा कैसे माना जाएगा। निर्दलियों ने जब इस्तीफे सौंपे, तब विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर उनके साथ मौजूद थे। उन्होंने अदालत में कहा कि विधानसभा अध्यक्ष इस मामले में कार्रवाई कर सकते हैं। यह मामला विधानसभा स्पीकर के क्षेत्राधिकार में आता है।  सिब्बल ने अदालत को बताया कि स्पीकर की कार्रवाई में न ही राज्यपाल और न ही अदालत दखलअंदाजी कर सकती है।

वहीं याचिकाकर्ता की ओर से पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंद्र सिंह ने इस केस में पैरवी की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अदालत में अपनी दलीलें रखीं। उन्होंने कहा कि निर्दलीय विधायकों की ओर से स्वेच्छा से दिए गए इस्तीफे को मंजूर किया जाना चाहिए। इस्तीफा देना और चुनाव लड़ना विधायकों का अधिकार है। उन्होंने अदालत से गुहार लगाई कि निर्दलीय विधायकों की ओर से सौंपे गए इस्तीफे को मंजूर किया जाए।

अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद इस फैसले को सुरक्षित रख लिया। इन तीनों विधायकों ने राज्यसभा चुनाव के दौरान भाजपा के पक्ष में वोट किए थे। इसके बाद इस्तीफे विस अध्यक्ष को सौंपे थे। अध्यक्ष ने इस्तीफे मंजूर नहीं किए और इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया। इस्तीफा मंजूर न होने पर तीनों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर गुहार लगाई गई है कि इनके इस्तीफे मंजूर किए जाएं।

 

एनएच के धीमे मरम्मत कार्य पर हाईकोर्ट सख्त 
मंडी-मनाली के बीच पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाईकोर्ट ने सरकार की लचीली कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाया। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट मंडी और कल्लू व्यक्तिगत तौर पर अदालत में पेश हुए। हाईकोर्ट ने मंगलवार को मंडी-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के मरम्मत कार्य में हो रही देरी पर सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाया। मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव और न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने इस मामले को सुना। अदालत ने पूछा कि बरसात से होने वाली तबाही को रोकने के लिए आपने क्या कदम उठाए हैं। कार्य में तेजी लाने के लिए क्या उपाय किए जा रहे हैं।

इस पर सरकार ने कहा कि प्रशासन ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ मिलकर एक कमेटी गठित की है, जो इस मामले को देख रही है। सरकार की ओर से फ्रेश स्टेटस रिपोर्ट दायर की गई है। सरकार ने अदालत को बताया कि सड़कों की मरम्मत और दुरुस्ती के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। वहीं, एनएचएआई ने अदालत में कहा कि सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए 4.57 करोड़ की राशि स्वीकृत हो गई है। कुछ पैसा सरकार को रिलीज कर दिया गया है। बची हुई राशि जल्दी जारी कर दी जाएगी। अदालत ने कहा कि सरकार लोगों की जान को खतरे में नहीं डाल सकती। बरसात होने से पहले सड़कों की खस्ताहालत को सुधारा जाए। सरकार तय करे कि अपने नागरिकों के जीवन को कैसे बचाया जाए। सरकार को कार्य में तेजी लाने के लिए उचित कदम उठाने पड़ेंगे। इस मामले की अगली सुनवाई मई में होगी।
Share :
Tagsnews of himachal politicsnews of himachal pradeshnews of shimla
Previous Article

सतपाल रायजादा को मैदान में उतार कांग्रेस ...

Next Article

शिमला संसदीय सीट: सोलन और सिरमौर के ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Congress
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: तीन-तीन प्रत्याशियों का पैनल भेजेगी कांग्रेस

    June 12, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीमौसमशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: एक सप्ताह तक बारिश जारी रहने के आसार

    September 5, 2024
    By hinditvnews
  • Congress
    कांगड़ाशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: नालागढ़ से कांग्रेस के हरदीप का नाम लगभग तय

    June 13, 2024
    By hinditvnews
  • Shiv Bawdi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    पहाड़ी के नीचे जमा पानी लाया था शिमला शिव बावड़ी में तबाही

    March 21, 2024
    By hinditvnews
  • Vp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    दिल्ली में डटे विक्रमादित्य सिंह, प्रियंका वाड्रा और केसी वेणुगोपाल के साथ की मुलाकात

    March 4, 2024
    By hinditvnews
  • Resignation
    लाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics: साथ आए बागी, तो अपनी सेना भागी,

    March 27, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Weather Alert
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में भारी बारिश से जनता पर आफत, 126 सड़कें बंद; अगले दो दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी

  • Mukesh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सौर ऊर्जा से चलेंगी पेयजल योजनाएं, पायलट प्रोजेक्ट शुरू

  • Download (54)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: निजी वाहन स्क्रैप करने पर 25 व्यावसायिक पर 15 प्रतिशत छूट मिलेगी, सरकार ने घोषित की दरें

Timeline

  • September 11, 2026

    उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र पर भी फैसला संभव

  • September 11, 2026

    हिमाचल: NLU शिमला में नए छात्रावास बनेंगे, कम वोल्टेज की समस्या दूर होगी

  • September 11, 2026

    हिमाचल: NLU शिमला में नए छात्रावास बनेंगे, कम वोल्टेज की समस्या दूर होगी

  • September 11, 2026

    भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बोलेरो खाई में गिरी, दो की मौत

  • September 11, 2026

    हमीरपुर: पुलिसकर्मी को धक्का देकर चोरी का आरोपी फरार, चार घंटे में गिरफ्तार

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dhami1

    उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र पर भी फैसला संभव

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Badrinath

    हिमाचल: NLU शिमला में नए छात्रावास बनेंगे, कम वोल्टेज की समस्या दूर होगी

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Meeting

    हिमाचल: NLU शिमला में नए छात्रावास बनेंगे, कम वोल्टेज की समस्या दूर होगी

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.