Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Bajaj General Insurance Introduces Fetal Flourish – A Pioneering Fetal Health Insurance Offering Priced at an Affordable Premium of INR 1025

  • FLAsia 2026, Asia's Leading Franchising and Licensing Show, Returns with New Vision at the Helm

  • Skyscanner Launches a Smarter Way to Find 2026's Cheapest Destinations: NEW Cheapest Destination Planner

  • Headsup B2B Secures Mandate for 40+ MW of Solar Panels and Ancillary Products Across Rajasthan and Jharkhand

  • BPCL Leads Nationwide Push to Expand PNG and CNG Adoption

Weatherहिमाचल प्रदेश
Home›Weather›हिमाचल में बारिश का कहर, 338 सड़कें और 488 बिजली ट्रांसफार्मर बंद, ऊना में दो लोग लापता

हिमाचल में बारिश का कहर, 338 सड़कें और 488 बिजली ट्रांसफार्मर बंद, ऊना में दो लोग लापता

By hinditvnews
August 12, 2024
215
0
WEATHER

हिमाचल में बारिश का कहर, 338 सड़कें और 488 बिजली ट्रांसफार्मर बंद

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश से व्यापक नुकसान हुआ है। राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से सोमवार सुबह 10:00 बजे तक चार नेशनल हाईवे व 338 सड़कें यातायात के लिए बंद थीं। सबसे ज्यादा सड़के शिमला, मंडी, कुल्लू व चंबा जिले में बाधित हैं। इसके अतिरिक्त राज्य में 488 बिजली ट्रांसफार्मर व 116 जल आपूति योजनाएं प्रभावित हैं। इससे कई इलाकों में बिजली व पानी का संकट पैदा हो गया है। पंजाब के जेजों गांव में रविवार सुबह करीब 10:00 बजे एक इनोवा कार खड्ड के तेज बहाव में बह गई थी। इससे कार में सवार ऊना के नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लापता हैं। एक युवक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। एक अन्य हादसे में भारी बारिश के चलते ऊना के टाहलीवाल में बाथड़ी खड्ड में दो बहनों समेत तीन बच्चियों की बहने से मौत हो गई।

कई भागों में हुई भारी बारिश
उधर, बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतर भागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। नंगल बांध क्षेत्र में 115.0, कसौली 87.0, ऊना 86.0, श्रीनयना देवी 82.2, ओलिंडा 79.0, जटोन बैराज 75.4, बीबीएमबी 73.0, नादौन 72.5, पांवटा साहिब 62.0, सुजानपुर टीहरा 60.6, धौलाकुआं 56.5, धर्मशाला 21.2, पालमपुर 46.2, सोलन 31.2, हमीरपुर 29.5 व धौलाकुआं में 26.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

छह दिनों तक भारी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कई भागों में आज से 18 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शिमला में भी मौसम खराब बना हुआ है। बरसात को देखते हुए  स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। लोगों को अपनी यात्रा मौसम की स्थिति को देखते हुए तय करने को कहा गया है। सिरमौर, सोलन, शिमला व कांगड़ा में आगामी दो दिनों के दौरान भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार चार से पांच दिनों को प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

चार फीट धंस गया फोरलेन का सौ मीटर हिस्सा
बरसात के कहर से एक बार फिर चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग को भारी क्षति पहुंच रही है। पंडोह डैम के कैंची मोड़ से कुल्लू के दयोड में 500 मीटर की दूरी पर एक तरफ सड़क लगभग 4 फुट नीचे ब्यास की ओर धंस गई। करीब 100 मीटर यह सड़क पूरी तरह से धंस जाने से एक लेन सड़क बंद हो गई।  बारिश के चलते यहां पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। उधर, एनएचएआई की जेसीबी पहाड़ से गिरे मलबे को हटाने में लगी है। ऐसी आशंका है कि अधिक मलबे के भार से यह सड़क जल्द ही ब्यास में गिर जाएगी। बता दें कि पिछली बरसात में भी यही प्वाइंट धंसा था, मगर तब बहुत कम दरारें थीं, मगर इस बार दरारें खाई बन गई हैं। उधर,  कैंची मोड़ जहां से फोरलेन शुरू होता है, वहां पर भी सड़क पर एक तरफ मलबा आ गिरा है। पहाड़ी पर बने घरों को भी खतरा बन गया है। इस जगह भी यातायात वनवे ही है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.6, सुंदरनगर 21.2, भुंतर 20.6, कल्पा 14.8, धर्मशाला 17.6, ऊना 20.4, नाहन 23.2, पालमपुर 17.5, सोलन 9.5, मनाली 16.8, कांगड़ा 20.2, मंडी 21.3, बिलासपुर 23.6, हमीरपुर 22.8, चंबा 21.9, जुब्बड़हट्टी 19.2, कुफरी 15.2, नारकंडा 13.2, रिकांगपिओ 18.3, पांवटा साहिब, देहरा गोपीपुर 26.0 व सैंज में 19.8  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

 

Share :
Tagshimachal
Previous Article

विनेश मामले में सियासत तेजः कांग्रेस ने ...

Next Article

जुलाई में की सगाई, दो माह बाद ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • himachaal
    हिमाचल प्रदेश

    रामपुर में बादल फटने से तबाही, 4 जिलों में बाढ़ की चेतावनी; 18 मार्ग बंद

    August 17, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    पूर्व सीएम शांता कुमार ने देश में बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं पर जताई चिंता, बढ़ती आबादी पर भी रोक लगाने ...

    August 13, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    ग्रामीण, शहरी क्षेत्रों में बने होम स्टे का अलग-अलग होगा पानी बिल, दरें निर्धारित

    August 27, 2024
    By hinditvnews
  • weather
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल की तबाही: तीन जगह बादल फटे…मकान-पुल और सड़कें बही, परिवार के 7 लोगों समेत 40 लापता

    August 1, 2024
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: खुशखबरी! हिमाचल में 17889 महिला कुक-कम-हेल्पर को मिलेगा 180 दिन का मातृत्व अवकाश, सीएम सुक्खू ने की घोषणा

    February 7, 2024
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    मेधावी छात्र सम्मान: सीएम सुक्खू ने मेधावियों को 25-25 हजार देने का किया एलान

    August 6, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Apple
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: किसानों और बागवानों की आंखें नम कर रहा सूखा

  • Auto
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के ऑटो की खरीद पर रोक, अब दौड़ेंगे इलेक्ट्रिक

  • Images (6)
    election 2024हिमाचल प्रदेश

    HP Politics: कांग्रेस माओवाद और साम्यवाद का चोला ओढ़कर दे रही तुष्टिकरण को बढ़ावा

Timeline

  • January 15, 2026

    Bajaj General Insurance Introduces Fetal Flourish – A Pioneering Fetal Health Insurance Offering Priced at an Affordable Premium of INR 1025

  • January 15, 2026

    FLAsia 2026, Asia's Leading Franchising and Licensing Show, Returns with New Vision at the Helm

  • January 15, 2026

    Skyscanner Launches a Smarter Way to Find 2026's Cheapest Destinations: NEW Cheapest Destination Planner

  • January 15, 2026

    Headsup B2B Secures Mandate for 40+ MW of Solar Panels and Ancillary Products Across Rajasthan and Jharkhand

  • January 15, 2026

    BPCL Leads Nationwide Push to Expand PNG and CNG Adoption

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bajaj General Insurance Introduces Fetal Flourish A Pioneering Fetal Health Insurance Offering Priced At An Affordable Premium Of Inr 1025

    Bajaj General Insurance Introduces Fetal Flourish – A Pioneering Fetal Health Insurance Offering Priced at ...

    By hinditvnews
    January 15, 2026
  • FLAsia 2026, Asia's Leading Franchising and Licensing Show, Returns with New Vision at the Helm

    By hinditvnews
    January 15, 2026
  • Skyscanner Launches A Smarter Way To Find 2026's Cheapest Destinations: New Cheapest Destination Planner

    Skyscanner Launches a Smarter Way to Find 2026's Cheapest Destinations: NEW Cheapest Destination Planner

    By hinditvnews
    January 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.